Fri Nov 6, 2026 | 02:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

बाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल? जानें बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या है सही

बाल धोने के बाद हेयर सीरम लगाना चाहिए या हेयर ऑयल ये बालों की प्रकृति और जरूरत पर भी निर्भर करता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या सही है?
बाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल? जानें बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या है सहीबाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल? जानें बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या है सही

बालों की देखभाल के लिए लोग शैंपू, कंडीशनर से लेकर हेयर मास्क और सीरम तक कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर बाल धोने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि बालों में क्या लगाना चाहिए? कुछ लोग शैंपू करने के तुरंत बाद हेयर सीरम लगाते हैं, ताकि बाल मुलायम रहें और उलझें नहीं। वहीं, कई लोग बालों में तेल लगाना पसंद करते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हेयर सीरम और हेयर ऑयल दोनों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग होता है। सीरम बालों की बाहरी सतह को चिकना बनाने और फ्रिजीनेस कम करने में मदद करता है, जबकि हेयर ऑयल बालों को कंडीशन करने और ड्राईनेस कम करने में सहायक हो सकता है।

बाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, हेयर सीरम आमतौर पर हल्का प्रोडक्ट होता है, जिसे बालों की बाहरी सतह पर लगाया जाता है। यह बालों को चिकना बनाने, फ्रिजीनेस कम करने और उलझने से बचाने में मदद करता है। वहीं, हेयर ऑयल में अलग-अलग प्रकार के तेल होते हैं, जो बालों को कंडीशन करने और ड्राईनेस कम करने में मदद कर सकते हैं।

तुलना हेयर सीरम (Hair Serum) हेयर ऑयल (Hair Oil)
क्या काम करता है? बालों की बाहरी सतह को कोट करके शाइन बढ़ाना, फ्रिजीनेस कम करना और उलझे बालों को सुलझाना। बालों को गहराई से कंडीशन करना, पोषण देना और जड़ों से रूखापन दूर करना।
बनावट (Texture) यह बहुत हल्का और नॉन-स्टिकी होता है, जो बालों को भारी नहीं होने देता। यह गाढ़ा और ऑयली होता है, जो बालों को गहराई से नमी प्रदान करता है।
बाल धोने के बाद कब लगाएं? इसे हमेशा शैंपू के बाद हल्के गीले या सूखे बालों की लंबाई पर लगाया जाता है ताकि तुरंत चमक और सॉफ्टनेस मिले। इसे आमतौर पर बाल धोने से पहले लगाया जाता है। धोने के तुरंत बाद लगाने से बाल चिपचिपे दिख सकते हैं।
शाइन और सॉफ्टनेस यह बालों पर एक हल्की परत बनाता है जिससे बाल तुरंत रेशमी, शाइनी नजर आते हैं। यह बालों को नेचुरल पोषण देता है, जिससे लंबे समय तक बाल हेल्दी और सॉफ्ट रहते हैं।
किस प्रकार के बालों के लिए बेस्ट? फ्रिजी, उलझने वाले, रूखे और स्ट्रेट या वेवी बालों के लिए, जिन्हें तुरंत शाइनी लुक चाहिए। ज्यादा बेजान, रूखे और डैमेज बालों के लिए, जिन्हें गहरी कंडीशनिंग की जरूरत होती है।


साल 2020 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित स्टडी में आंवला अर्क, नारियल पानी और सेलेनियम से बने हेयर सीरम के प्रभाव का परीक्षण किया गया। 90 दिनों तक इस सीरम का नियमित उपयोग करने के बाद, प्रतिभागियों के बालों के विकास की दर और घनत्व में सुधार देखा गया। इसके साथ ही, बाल झड़ना और बालों का पतला होना भी काफी हद तक कम हो गया। स्टडी के दौरान किसी भी तरह के साइड इफेक्ट या स्किन की एलर्जी की शिकायत नहीं मिली, जिससे यह साबित होता है कि यह हेयर सीरम पूरी तरह सुरक्षित है और बालों की समस्याओं से राहत पाने में बेहद असरदार है।

Hair Serum vs Hair OilHair Serum vs Hair Oil

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली बालों पर तेल लगाना चाहिए? डॉक्टर से जानें ऐसा करने के फायदे-नुकसान

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि अगर आप बाल धोने के बाद फ्रिजीनेस से बचना चाहते हैं, बालों को आसानी से सुलझाना चाहते हैं और उन्हें तुरंत एक खूबसूरत शाइनी और सिल्की लुक देना चाहते हैं। सीरम बाल धोने के बाद लगाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह चिपचिपा नहीं होता। वहीं अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हैं। हालांकि, बाल धोने के बाद तेल लगाने से बाल चिपचिपे लग सकते हैं, इसलिए बेहतर यही है कि तेल को बाल धोने से कुछ घंटे पहले लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।

निष्कर्ष

बाल धोने के बाद हेयर सीरम लगाएं या हेयर ऑयल, इसका चुनाव आपके बालों की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर बाल फ्रिजी और उलझे रहते हैं, तो सीरम बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, रूखे और बेजान बालों की कंडीशनिंग के लिए हेयर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों का इस्तेमाल भी अपनी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी प्रोडक्ट को जरूरत से ज्यादा लगाने से बचें और स्कैल्प की समस्या होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रोजाना बालों में हेयर सीरम लगा सकते हैं?

    हां, जरूरत के अनुसार रोजाना हेयर सीरम लगाया जा सकता है। हालांकि, इसकी मात्रा कम रखें और ऐसा सीरम चुनें जो आपके बालों को सूट (अनुकूल) करे।
  • क्या हेयर सीरम लगाने से बाल लंबे होते हैं?

    नहीं, हेयर सीरम सीधे बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ाता। यह बालों को उलझने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है, जिससे बाल टूटने कम हो सकते हैं।
  • क्या गीले बालों में हेयर ऑयल लगा सकते हैं?

    गीले बालों में तेल लगाने से बचना बेहतर हो सकता है, खासकर अगर बाल बहुत ज्यादा गीले हों। बालों को हल्का सुखाकर जरूरत के अनुसार तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

→ बालों की जड़ों में छोटे-छोटे दाने और पस क्यों बनते हैं, क्या इससे परमानेंट बाल झड़ सकते हैं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2026 14:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja