Tue Oct 20, 2026 | 11:58 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गुड़हल के फूल से बालों का सीरम कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और फायदे

गुड़हल के फूलों में कई ऐसे बायोएक्टिव इंग्रोडिएंट्स हैं, जो कि स्किन और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं इसलिए इसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाता है। आज हम घर में गुड़हल के फूल से बालों का सीरम बनाना जानेंगे।
गुड़हल के फूल से बालों का सीरम कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और फायदेगुड़हल के फूल से बालों का सीरम कैसे बनाएं? जानें रेसिपी और फायदे

बालों के लिए सीरम कई प्रकार से काम करता है और इसका सबसे पहला काम है फ्रिज और बिखरे बालों की सेहत सही करना। बात गुड़हल के सीरम की करें, तो इसका बायोएक्टिव गुण बालों की बनावट को बेहतर बनाने के साथ इन्हें बनाने में मददगार है। यह बालों की ऊपरी परत क्यूटिकल पर असर डालता है और इन्हें दोमुंहे और बेजान होने से रोकता है। इसके अलावा इस सीरम की खास बात यह है कि आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मददगार है। साथ ही गुड़हल के सीरम के कई फायदे बताए हैं हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने, लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं इस सीरम को बनाने का तरीका।

गुड़हल के फूल से बालों का सीरम कैसे बनाएं?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि गुड़हल के फूल में विटामिन C, अमीनो एसिड और प्राकृतिक म्यूसिलेज प्रदान करने वाले गुण होते हैं जो कि बालों को सुरक्षा प्रदान करते हैं इसलिए इन तमाम गुणों से भरपूर फूल से आप इस सीरम को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए

  • 3 से 4 ताजे गुड़हल के फूल, कुछ पत्ते लें या 1 बड़ा चम्मच सूखी पंखुड़ियों का पाउडर लें।
  • 1 चम्मच मेथी, कलौंजी और रोजमेरी के पत्तों को धोकर एक साथ रख लें।
  • अब इन सभी चीजों तो 1 गिलास पानी में काफी देर तक उबालें जब तक कि लगभग 1 कप न बच जाए।
  • इस पानी को ठंडा करें और इसनें 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इसे किसी बॉटल में रख लें और इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: पार्लर का महंगा हेयर ट्रीटमेंट भूल जाएंगे, जब घर में इन 3 तरीकों से बालों में लगाएंगे गुड़हल

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है गुड़हल के फूलों का सीरम?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि गुड़हल के फूलों का सीरम रेगुलर इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है जैसे-

1. बेजान बालों में जान आ सकती है

सीरम का काम भी यही होता है कि यह बेजान बालों में जान लाए और गुड़हल का सीरम आपके बालों के लिए यही कर सकता है। यह बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है जिससे बाल मुलायम और जिंदा नजर आते हैं। जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं और लगभग मरे हुए नजर आते हैं उनके लिए यह सीरम काफी कारगर है।

2. हेयर फॉलिकल्स की सेहत के लिए फायदेमंद

इस होमेमड सीरम की खास बात यह है कि गुड़हल का अमीनो एसिड, जहां बालों की बनावट को अंदर से ठीक करने में मदद करता है वहीं, कलौंजी और मेथी बालों को जड़ों से पोषण प्रदान करता है। इससे हेयर फॉलिकल्स की सेहत बेहतर होती है और बालों की बनावट बेहतर होती है और बालों ग्रो करते हैं, समय के साथ बेहतर होते हैं।

hair_serumhair_serum

3. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है

डॉ. श्रेय कहके हैं कि जब आप नियमित रूप से बालों के लिए इस सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों को ग्रोथ अच्छी होती है और बाल बेजना होकर टूटते नहीं है। साथ ही जब स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है तो बालों में मजबूती आती है, नए बाल निकलते हैं और समय के साथ स्कैल्प भरा हुआ और बाल घने हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्‍या गुड़हल वाकई बालों का झड़ना कम कर सकता है? आयुर्वेद‍िक डॉक्‍टर से जानें

4. खुजली की समस्या नहीं होती

डॉ. श्रेय कहते हैं कि जिन लोगों को स्कैल्प में लगातार खुजली की समस्या रहती है, डैंड्रफ रहता है या सोरायसिस आदि की दिक्कत रहती है उनके लिए यह सीरम काफी फायदेमंद है। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने के साथ लंबे समय तक ड्राईनेस से बचाता है जिससे खुश्की और खुजली की दिक्कत रह-रहकर परेशान नहीं करती।

5. समय से पहले सफेद नहीं होते बाल

साल 2025 में Research Journal of Pharmacy and Technology जर्नल में प्रकाशित शोध बताती है कि गुड़हल में विटामिन B1, विटामिन C, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन होते हैं, जो बालों को घना बनाने और उनके समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। इसलिए, अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो आपको इसे हेयर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसकी नेचुरल कोटिंग आपके बालों कोस सूरज की हानिकारक किरणों के नुकसानों से बचाने के साथ बालों की रंगत को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि यह सभी प्रकार के हेयर स्कैल्प वालों के लिए फायदेमंद है बस इस बात का ध्यान रखें कि इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि किसी भी प्रकार की एलर्जी का पता चल सके। इसके अलावा आप सर्दियों में इसमें नींबू का रस भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि बालों को डैंड्रफ की समस्या से बचाएगा और आपके बालों के रिफ्रेशिंग खुशबू भी बढ़ाएगा।

FAQ

  • गुड़हल का फूल कब खाना चाहिए?

    गुड़हल का फूल आप सुबह गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। सही तरीका यह है कि आप इसका हर्बल डस्ट लें जिसमें काफी कुछ मिला होता है।
  • गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कैसे करें?

    गुड़हल के फूलों का आप तेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे लेप बनाकर बालों और स्किन पर लगा सकते हैं। साथ ही आप गुड़हल के फूल की चाय भी पी सकते हैं।

Read Next

→ चावल और मेथी से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 20, 2026 10:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma