बालों का झड़ना, ड्राईनेस, दोमुंहे बाल और बालों की शाइन कम होना आजकल आम समस्या बन गई है। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घर में मौजूद नेचुरल चीजों को भी हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं। गुड़हल का फूल भी ऐसा ही एक नेचुरल विकल्प है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से हेयर केयर के लिए किया जाता रहा है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गुड़हल के फूलों में मौजूद गुण बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसे सिर्फ फूल के तौर पर देखने के बजाय बालों की देखभाल के लिए अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। गुड़हल से हेयर पैक, हेयर ऑयल और हेयर स्प्रे तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इन तरीकों को घर पर आसानी से अपनाया जा सकता है।
बालों में गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुड़हल के फूलों को बालों पर अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं, इसलिए किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की सेंसिटिविटी का ध्यान रखना जरूरी है। गुड़हल को बालों की देखभाल में शामिल करने का एक फायदा यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ताजे या अच्छी तरह साफ किए हुए गुड़हल के फूलों, पत्तियों या सूखे फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
1. गुड़हल का हेयर पैक लगाएं
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बालों के लिए गुड़हल का हेयर पैक बनाने के लिए गुड़हल के फूलों और पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लें। इसमें जरूरत के अनुसार एलोवेरा जेल या दही मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है।
- इस पेस्ट को बालों की जड़ों के साथ पूरे बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
- करीब 20 से 30 मिनट तक इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर पानी या हल्के शैंपू से बाल धो लें।
- यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिनके बाल ड्राई और बेजान रहते हैं। पहली बार इस्तेमाल करने पर थोड़ी मात्रा में स्किन पर लगाकर रिएक्शन जरूर देखें।
2. गुड़हल से बनाएं हेयर ऑयल
गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल हेयर ऑयल बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए गुड़हल के फूलों और पत्तियों को नारियल तेल जैसे बेस ऑयल में धीमी आंच पर गर्म करं। मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे छानकर साफ बोतल में रखें।
- इस तेल को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाकर कुछ मिनट मसाज करें।
- इसके बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़कर बाल धो सकते हैं।
- बहुत ज्यादा तेल लगाने या जोर से स्कैल्प रगड़ने से बचें, खासकर अगर स्कैल्प सेंसिटिव है।
3. गुड़हल से बनाएं हेयर स्प्रे
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि गुड़हल से हेयर स्प्रे भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए साफ गुड़हल के फूलों को पानी में उबालें और पानी को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
- गुड़हल के फूलों से बने हेयर स्प्रे को बालों की लंबाई और स्कैल्प पर लगाया जा सकता है।
- घर पर बनाए गए इस तरह के स्प्रे को लंबे समय तक स्टोर करके न रखें।
- इसे साफ बोतल में रखें और खराब होने, गंध बदलने या रंग में बदलाव आने पर इस्तेमाल न करें।
how to use hibiscus flower for hair
साल 2003 में Journal of ethnopharmacology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, गुड़हल की पत्तियों और फूलों के अर्क (extract) में बाल बढ़ाने की अच्छी क्षमता होती है। चूहों पर किए गए इन विवो (in vivo) और इन विट्रो (in vitro) प्रयोगों के दौरान यह देखा गया कि फूलों के अर्क की तुलना में पत्तियों का अर्क बालों की बढ़ोतरी के लिए ज्यादा असरदार साबित हुआ। पत्तियों के अर्क ने बालों के विकास के फेज को बेहतर ढंग से उत्तेजित किया। आसान शब्दों में कहें तो, प्राकृतिक रूप से बालों को लंबा और घना बनाने के लिए गुड़हल के पत्तों का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या गुड़हल वाकई बालों का झड़ना कम कर सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह
डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि गुड़हल नेचुरल है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इससे हर व्यक्ति को समान फायदा मिलेगा। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। अगर खुजली, जलन, लालिमा या किसी तरह की एलर्जी दिखाई दे तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही, अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प में लगातार खुजली या पपड़ी है या अचानक बालों की मोटाई कम हो रही है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ के लिए घर पर कैसे बनाएं रोजमेरी वॉटर? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका और 5 फायदे
निष्कर्ष
गुड़हल के फूलों को हेयर पैक, हेयर ऑयल और हेयर स्प्रे के रूप में बालों की देखभाल में शामिल किया जा सकता है। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, सही तरीके और अपनी स्कैल्प की जरूरत को ध्यान में रखकर इसका इस्तेमाल करना बेहतर है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या गुड़हल सफेद बालों को काला कर सकता है?
गुड़हल के इस्तेमाल से सफेद बालों को स्थायी रूप से काला नहीं कर सकता है। सफेद बालों के कई कारण हो सकते हैं।बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें?
बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए बैलेंस डाइट, स्कैल्प मसाज और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना सबसे जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 27, 2026 16:47 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
