Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

क्या रोजाना हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना बालों के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

बालों को सेट करने और फ्रिजी होने से बचाने के लिए लोग अक्सर हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या रोजाना बालों में हेयर स्प्रे लगाना सुरक्षित है या नहीं? 

फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने और बालों के लुक्स को सुंदर दिखाने के लिए आज के समय में हेयर स्प्रे का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। महिला और पुरुष दोनों अपने बालों को सेट रखने और सुंदर दिखने के लिए नियमित रूप से हेयर स्प्रे का उपयोग करते हैं। हेयर स्प्रे जहां एक ओर आपके बालों को फिक्स रखने और उड़ने या खराब होने से बचाने में मदद करते हैं, वहीं दूसरी ओर बालों में इनका इस्तेमाल कई तरह के नुकसानदायक होता है। इसके बाद भी कई लोग इसे रोजाना अपने बालों में इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या रोजाना बालों में हेयर स्प्रे करना सुरक्षित होता है या नहीं? इसके बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर की एमबीबीएस और एमडी- डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से बात की।

क्या रोजाना हेयर स्प्रे का इस्तेमाल सुरक्षित है? - Is It Safe To Use Hairspray Every Day in Hindi?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि, रोजाना हेयर स्प्रे इस्तेमाल करना आमतौर पर आपके बालों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन तभी जब इसे सही तरीके से और कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाए। मॉडर्न हेयर स्प्रे पुराने हेयर स्प्रे के मुकाबले हल्के और कम डैमेजिंग होते हैं, लेकिन अगर इसके इस्तेमाल के दौरान बालों की सही देखभाल न की जाए तो रोजाना इस्तेमाल करने से बालों में रूखापन, हार्डनेस, अकड़न आदि समस्याएं हो सती हैं। हेयर स्प्रे खुद सीधे तौर पर आपके बालों के झड़ने का कारण नहीं बनता है, बल्कि कुछ प्रोडक्ट्स में मौजूद अल्कोहल और पॉलीमर समय के साथ-साथ आपके बालों को रूखा और कमजोर बना सकते हैं। खासकर अगर आप अक्सर हाइ-होल्ड हेयर स्प्रे का उपयोग करते हैं। हेयर स्प्रे के कारण बालों में होने वाले रूखेपन से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।  बाल झड़ने का कारण नहीं बनता; हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स में मौजूद अल्कोहल और पॉलीमर समय के साथ आपके बालों को रूखा या कमजोर बना सकते हैं, खासकर अगर आप अक्सर हाई-होल्ड स्प्रे इस्तेमाल करते हैं। इस रूखेपन से बालों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए घर पर बनाएं ये 1 हेयर स्प्रे, जानें रेसिपी

01 (47)

बालों के कैसे हेल्दी रखें? - How To Keep Hair Healthy in Hindi?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • हेयर स्प्रे को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाने से बचें और हेयर स्प्रे करते समय बालों से स्प्रे को कुछ दूरी पर रखें लगभग 6 से 8 इंच।
  • स्कैल्प और बालों पर प्रोडक्ट के जमाव को हटाने के लिए अपने बालों को रेगुलर धोएं, ताकि आपके स्कैल्प में जलन न हो या फॉलिक्ल्स बंद न हो।
  • नियमित रूप से अपने बालों में नरिशिंग कंडीशनर या हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी और सॉफ्टनेस बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप अपने बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हेयर स्प्रे का सही तरह से इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश बाल पाने के लिए करते हैं हेयर स्प्रे का इस्तेमाल? जानें इसे बालों पर लगाने के फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

रोजाना हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना आपके बालों के लिए सुरक्षित हो सकता है, अगर आप सही प्रोडक्ट का और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करते हैं। ध्यान रहे, हेयर स्प्रे के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें और बालों के रूखेपन के असर को बैलेंस करने के लिए हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हेयर स्प्रे के क्या नुकसान हैं?

    हेयर स्प्रे के इस्तेमाल से बालों में ड्राईनेस, बालों का कमजोर होना, स्कैल्प में जलन, खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा बालों में केमिकल का जमाव इसके रंग को फीका कर सकता है।
  • हेयर स्प्रे के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

    बालों में हेयर स्प्रे लगाने के बाद तुरंत बाल नहीं धोना चाहिए, गर्म पानी से बाल नहीं धोना चाहिए, हीट स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग करने से बचना चाहिए, बालों को कसकर नहीं बांधना चाहिए और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, ताकि बालों पर स्प्रे का असर बना रहे।
  • क्या हेयर स्प्रे के बाद बालों में तेल लगा सकते हैं?

    हेयर स्प्रे लगाने के बाद बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हेयर स्प्रे का असर खत्म हो सकता है, बाल चिपचिपे और भारी हो सकते हैं और यह धूल-मिट्टी को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। 

Read Next

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये 3 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 11:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 12, 2025 11:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 12, 2025 11:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content