Benefits Of Henna Coffee And Yogurt Hair Pack In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने, टूटने और बालों के रूखेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसका इस्तेमाल करने से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए हेल्दी डाइट लेने, शरीर को हाइड्रेट रखने, बालों की साफ-सफाई का ध्यान रखने, स्ट्रेस कम करने और भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग तरह-तरह के हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है कॉफी, मेहंदी और दही के हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रुबेन भसीन पासी (Dr. Ruben Bhasin Passi, Consultant Dermatologist at CK Birla Hospital, Gurugram) से जानें गिरते बालों के लिए मेहंदी, कॉफी और दही का हेयर पैक का इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं?
मेहंदी, कॉफी और दही का हेयर पैक के फायदे - Benefits of Henna, Coffee and Yogurt Hair Pack In Hindi
डॉ. रुबेन भसीन पासी के अनुसार, मेहंदी, कॉफी और दही से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
नेचुरली कंडीशन करे
इस हेयर पैक में मौजूद दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स, लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बालों को नेचुरल रूप से कंडीशन करने में मदद मिलती है। जिससे बालों और स्कैल्प दोनों ही मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी स्किन और बालों को चमकदार बनाना चाहते हैं? अपनाएं आयुर्वेदाचार्य के 5 उपाय

बालों का डैमेज से बचाए
हेयर पैक में मौजूद दही बालों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। इससे बालों को पोषण देने, हाइड्रेट करने, बालों को सॉफ्ट बनाने और डैमेज से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे बालों को झड़ने और टूटने से रोकने में मदद मिलती है।
सफेद बालों से दे राहत
हेयर पैक में मौजूद कॉफी बालों के लिए फायदेमंद हो सकती है। कॉफी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ये बालों के लिए एक डाई की तरह काम करता है, साथ ही, ये मेहंदी के साथ बालों को डाई करने में मदद करता है।
स्कैल्प को दे पोषण
इस हेयर पैक में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प को गहराई से पोषण देने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- टीनएज में हेयर फाॅल कंट्रोल करने के लिए लगाएं ये 5 DIY हर्बल हेयर पैक, मजबूत और घने बनेंगे बाल
कैसे बनाएं मेहंदी, कॉफी और दही का हेयर पैक? - How To Make Henna Coffee And Curd Hair Pack?
- 1 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर को अच्छे से उबाल लें।
- अब इसको 1-2 मेहंदी पाउडर और जरूरत के अनुसार दही को डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस हेयर पैक को बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाएं।
- अब करीब आधा घंटे बाद बालों को पानी से अच्छे से धो लें।
सावधानियां
बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। ध्यान रहे, इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।
निष्कर्ष
मेहंदी, दही और कॉफी के हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बालों को नेचुरली कंडीशन करने, स्कैल्प को हाइड्रेट करने, बालों में नमी बनाए रखने, बालों का डैमेज से बचाव करने और बालों को पोषण देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, बालों के अधिक झड़ने और बालों से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या खाने से बाल घने होते हैं?
बालों को घना और हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-सी और बी जैसे पोषक तत्वों से युक्त दालें, अंडे, पालक, खट्टे फल, जामुन, अलसी के बीज, अखरोट और नट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।रोजाना बालों में क्या लगाना चाहिए?
रोज बालों को घना और हेल्दी बनाने के लिए बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, धूप और प्रदूषण में लंबे समय तक रहने से बचें, एलोवेरा जेल लगाएं, स्कैल्प की मालिश करें, कैमिकल फ्री शैंपू के इस्तेमाल से बचें और स्ट्रेस को कम करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।दही में क्या-क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?
दही में हाइड्रेटिंग गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों को गहराई से पोषण देने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, सॉफ्ट बनाने, शाइनी रखने और स्कैल्प को साफ करने और बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 15:17 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 16, 2026 15:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 15:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 15:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 14:19 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta