Mon Sep 28, 2026 | 07:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका

मेथी में एक खास प्रकार का प्रोटीन होता है जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इनसे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। आइए, जानते हैं इसे खाने का तरीका।
बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीकाबालों की सेहत के लिए फायदेमंद है मेथी दाना, एक्सपर्ट से जानें फायदे और खाने का तरीका

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो कि बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ इन्हें मजबूती प्रदान करते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है। इसके अलावा भी बालों के लिए मेथी के बीजों का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है, जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से। साथ ही जानेंगे बालों के लिए मेथी के बीजों का सेवन कैसे करें?

बालों के लिए मेथी के बीज कितना फायदेमंद है?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि बालों के लिए मेथी के बीज कई प्रकार से फायदेमंद है क्योंकि इनमें कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो कि बालों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जैसे-

1. प्रोटीन:

हमारे बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं जो कि बालों को लंबा करने के साथ मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी होती है उनके बाल बेहद कमजोर हो जाते हैं, बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और बाल बेजान नजर आते हैं।

2. निकोटिनिक एसिड:

निकोटिनिक एसिड, विटामिन बी3 की तरह काम करते हैं जो कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। होता यह है कि जब आपके स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं रहता तो आपके बाल तेजी से झड़ते हैं। इसके अलावा स्कैल्प में ऑयल कंट्रोल करने के लिए भी निकोटिनिक एसिड फायदेमंद है

3. आयरन:

आयरन की कमी से बाल तेजी से झड़ते हैं। जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जिससे बालों को पोषण नहीं मिलता, बाल तेजी से झड़ते हैं और इनकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है। इसके अलावा आयरन की कमी से बाल देखने में भी खराब नजर आते हैं।

4. पोटेशियम:

पोटेशियम, बालों के लिए बेहद जरूरी तत्व है जो कि बालों में स्ट्रेस को कम करता है और इन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा पोटेशियम बैक्टीरियल और फंगल ग्रोथ को भी रोकने में मददगार है जिससे स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव होता है।

5. फोलिक एसिड:

बालों के लिए फोलिक एसिड बेहद जरूरी है। यह हेयर फॉलिकल्स को बढ़ावा देता है जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है। इसके अलावा यह केराटिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और सफेद बालों की समस्या से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट मेथी खाना है सुरक्षित? कैसी होती है मेथी की तासीर? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 5 सवालों के जवाब

बालों के लिए मेथी के सेवन का सही तरीका क्या है?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि आप मेथी के बीजों से हेयर मास्क और टोनर बनाकर भी लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि हमेशा आपके बाल हेल्दी रहें और खूबसूरत नजर आएं तो आपको हर दिन सुबह नाश्ते से पहले अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप आप इन दो तरीके से मेथी को डाइट में शामिल कर सकते हैं-

1. मेथी का पानी पिएं

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि आप मेथी के बीजों को 1 गिलास पानी में भिगो दें और इसे रातभर रहने दें।

  • सुबह इस पानी को पी जाएं और मेथी को खा जाएं।
  • आपको यह काम रेगुलर करना है और आप पाएंगे कि आपके बालों से जुड़ी कई समस्याएं अपने आप कम हो जाएंगी।

2. मेथी की चाय पिएं

बालों के लिए आप मेथी की चाय पी सकते हैं जिसे बनान बेहद आसान है। आपको करना यह है कि

  • 1 चम्मच मेथी के बीजों को अच्छी तरह से उबाल लें और इस पानी को छान लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, काला नमक और शहद मिला लें।
  • इस चाय को रोजाना बनाकर खाली पेट पिएं।

1 (20)1 (20)

इसे भी पढ़ें: मेथी के बीज या पत्ते, क्या खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

बालों के लिए मेथी के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि बालों के लिए मेथी का इस प्रकार से प्रयोग बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाते हैं। यह नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी प्रभाव बालों के लिए कई प्रकार से मददगार साबित हो सकते हैं जिससे

  • हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना कम हो जाता है।
  • रेगुलर मेथी के बीजों को खाने से समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है। Pharmaceutics जर्नल में प्रकाशित शोध की मेथी बालों के शाफ्ट में क्यूटिकल के जुड़ाव को बढ़ाती है और बालों की बढ़त में काफी मदद करती है।
  • मेथी बालों के रोमों के रोम को मजबूत करता और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है।
  • मेथी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है जिससे बालों की सेहत अच्छी होती है।
  • मेथी डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने के साथ नेचुरल कंडीशनर के रूप में मददगार है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि बालों के लिए मेथी का सेवन फायदेमंद है लेकिन ध्यान रखें कि कुछ लोगों में यह लो ब्लड शुगर का भी कारण बन सकता है। इसके अलावा अंकुरित करके खाना, खासकर सर्दी-जुकाम में नुकसानदेह हो सकता है इसलिए सेवन करते समय इन चीजों का खास ध्यान रखें और लक्षण महसूस होते ही मेथी के बीज खाना बंद करें।

FAQ

  • मेथी, दाना और कलौंजी का पानी पीने से क्या होता है?

    मेथी दाना और कलौंजी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, वेट लॉस में मदद मिलती है और जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनके लिए भी यह फायदेमंद है।
  • मेथी का पानी लगातार कितने दिनों तक पीना चाहिए?

    मेथी का पानी लगातार आपको 15 दिनों तक पीना चाहिए जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मददगार है।

Read Next

→ पार्लर का महंगा हेयर ट्रीटमेंट भूल जाएंगे, जब घर में इन 3 तरीकों से बालों में लगाएंगे गुड़हल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 17:10 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma