Wed Oct 7, 2026 | 06:46 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

किन लोगों को नहीं करना चाहिए हेयर सीरम का इस्तेमाल? जान लें इसके भारी नुकसान

स्किन कंडीशन जैसे, एक्जिमा, सोरायसिस और सेबोरीक डर्मेटाइटिस में हेयर सीरम लगाना बिल्कुल सही नहीं है। यहां तक कि डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी हेयर सीरम यूज करना सही नहीं है।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए हेयर सीरम का इस्तेमाल? जान लें इसके भारी नुकसानकिन लोगों को नहीं करना चाहिए हेयर सीरम का इस्तेमाल? जान लें इसके भारी नुकसान

रूखे और बेजान बालों के लिए सीरम का उपयोग करना फायदेमंद होता है। इससे बाल सॉफ्ट और खूबसूरत हो जाते हैं। यही कारण है कि अधिकतर महिलाएं हेयर सीरम का उपयोग करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति के लिए हेयर सीरम फायदेमंद नहीं होता है? कई बार हेयर सीरम लगाने से बालों को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। आइए, जानते हैं कि किन लोगों के लिए हेयर सीरम लगाना नुकसानदायक हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए हेयर सीरम का इस्तेमाल?

Who Should Not Use Hair SerumWho Should Not Use Hair Serum

पतले बालों में न लगाएं सीरम

जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा पतले बाल हैं, उन्हें हेयर सीरम का यूज नहीं करना चाहिए। दरअसल, हेयर सीरम लगाने से प्रत्येक बाल और कमजोर नजर आ सकता है। इससे बालों की वॉल्यूम भी घटती है, जो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। इसके अलावा पतले बालों पर सीरम लगाने से बाल अधिक चिप-चिपे नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना बालों में हेयर सीरम लगाना सही है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

ऑयली स्कैल्प वाले सीरम से रहें दूर

हेयर सीरम बालों को अधिक शाइनी लुक देते हैं और बालों को मॉइश्चर भी प्रदान करते हैं। वहीं, अगर आपके बाल पहले से ही ऑयली हैं, तो ऐसी स्थिति में हेयर सीरम लगाने से बचें। यह सही तरीका नहीं है। इससे आपकी स्कैल्प और भी ज्यादा ऑयली हो सकती है। ध्यान रखें कि ऑयली स्कैल्प के कारण कई अन्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं, जैसे एक्ने या स्कैल्प पिंपल आदि।

एक्जिमा की कंडीशन होने पर

अगर किसी को एक्जिमा है, तो उन्हें भी हेयर सीरम अप्लाई नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि एक्जिमा एक तरह की स्किन कंडीशन है, जिसमें हेयर सीरम लगाना सही नहीं है। असल में, हेयर सीरम में खुशबू और केमिकल युक्त चीजों का उपयोग किया जाता है। अगर आप इसका उपयोग बालों पर करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन में सूजन आ सकती है या एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिल सकता है। हेयर सीरम में कई ऐसे तत्वों का भी उपयोग किया जाता है, सेंसिटिव स्किन की कंडीशन को और बिगाड़ सकते हैं।

डैंड्रफ होने पर

Indian Journal of Dermatology के अनुसार, डैंड्रफ (रूसी) से परेशान लोगों को अपने बालों की जड़ों के पास कॉस्मेटिक प्रोडक्ट नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, इनमें मौजूद आयल और सिलिकॉन तत्व बालों में जमा हो सकते हैं। अगर लंबे समय तक ये प्रोडक्ट सिर पर बने रहते हैं, तो ऐसे में डैंड्रफ की समस्या पैदा हो सकती है और फंगल इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ता है। कई मामलों में तो डैंड्रफ पर हेयर सीरम लगाने और उसे सही तरह से रिमूव न करने पर सिर में खुजली और इर्रिटेशन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Hair Growth Serum: प्याज-लहसुन हेयर सीरम से झड़ते बाल कैसे रोकें? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

सेबोरीक डर्मेटाइटिस

Mayo Clinic के अनुसार, सेबोरीक डर्मेटाइटिस एक तरह की स्किन कंडीशन है। इस स्किन कंडीशन से जूझ रहे लोगों को भी हेयर सीरम नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसकी वजह से स्कैल्प में ऑयल और केमिकल्स जमा हो सकते हैं। इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में पसीना और गंदगी स्कैल्प पर लंबे समय तक बने रहते हैं, जिससे खुजली और अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

हेयर सीरम लगाने के नुकसान

वैसे तो रूखे, बेजान और सामान्य बालों में हेयर सीरम लगाना पूरी तरह सुरक्षित है। इसके कोई नुकसान नहीं है। लेकिन Contact Dermatitis नाम की प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित मेडिकल रिसर्च पेपर से पता चलता है सीरम और कंडीशनर में मौजूद भारी तत्व (जैसे सिलिकॉन और तेल) जब सिर की त्वचा पर जम जाते हैं, तो वे पसीने और ऑयल ग्लांड्स के छिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  1. सिलिकाॅन जैसे इंग्रीडिएंट्स के कारण सिर में खुजली हो सकती है।
  2. हेयर सीरम के कारण बालों में गंदगी जमा हो सकती है।
  3. स्कैल्प से जुड़ी कंडीशन में हेयर सीरम लगाने पर बाल ड्राई हो सकते हैं।
  4. हेयर सीरम लगाने से दो-मुंहे बालों की समस्या हो सकती है।
  5. इसकी वजह से हेयर फाॅल बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- दोमुंहे बालों से हैं परेशान? इस्तेमाल करें घी और एलोवेरा सीरम, मिलेंगे कई फायदे

निष्कर्ष

बालों के लिए हेयर सीरम लगाया जाना काफी फायदेमंद है। इससे बालों को काफी लाभ मिलता है। हालांकि, स्किन से जुड़ी कोई भी कंडीशन होने पर हेयर सीरम लगाने से बचना चाहिए। विशेषकर, एक्जिमा, सोरायसिस और सेबोरीक डर्मेटाइटिस की समस्या है, तो हेयर सीरम न लगाएं। इस तरह की स्किन से जुड़ी परेशानी में हेयर सीरम लगाने से बालों का झड़ना, डैंड्रफ का बढ़ना और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। हां, अगर कोई स्किन कंडीशन नहीं है, फिर भी हेयर सीरम लगाने के बाद बालों का झड़ना बढ़ रहा है, तो तुरंत उस प्रोडक्ट विशेष का उपयोग बंद कर दें। जरूरी हो, तो एक बार एक्सपर्ट से मिलकर अपनी समस्या बता दें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या घर पर बने प्राकृतिक या आर्गेनिक हेयर सीरम का उपयोग सेंसिटिव स्कैल्प पर किया जा सकता है?

    घर पर बने प्राकृतिक या आर्गेनिक हेयर सीरम का उपयोग सेंसिटिव स्कैल्प पर कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें इसमें इस्तेमाल प्राकृतिक सामग्री या एसेंशियल ऑयल से भी एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, इसलिए उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।
  • हेयर सीरम लगाने का सही तरीका क्या है?

    डैंड्रफ या सोरायसिस से पीड़ित लोग इसका उपयोग न करें। अगर आपके बाल फ्रिजी है, तो बेहतर है कि आप हेयर सीरम को जड़ों तक न लगाएं। सिर्फ बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों की फ्रिजिनेस कम होती है।

Read Next

→ डैंड्रफ से हैं परेशान? अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2026 17:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra