फेरुलिक एसिड पौधों से मिलने वाला एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से एंटी-एजिंग स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह विटामिन A, C और E जैसे दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स के असर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह प्राकृतिक रूप से कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जैसे ओट्स, चावल, कुछ खट्टे फल वगैरह। फेरुलिक एसिड डे सीरम या क्रीम, नाइट सीरम या क्रीम, अंडरआई क्रीम और सनस्क्रीन में पाया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं फेरुलिक एसिड के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
ScienceDirect के मुताबिक, फेरुलिक एसिड मेलेनिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह प्रदूषण और UV किरणों के कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा का बचाव कर सकता है।
फेरुलिक एसिड क्या है और यह त्वचा पर कैसे काम करता है?
फेरुलिक एसिड पौधों में पाया जाने वाला एक एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड है। यह एक प्राकृतिक कार्बनिक कंपाउंड भी है। इसका इस्तेमाल कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह त्वचा की सूजन कम करने, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और त्वचा का रंगत सुधारने में मदद कर सकता है। कुछ स्किन केयर कंपनियां इसे सीरम और क्रीम जैसे प्रोडक्ट्स में एक्टिव इंग्रेडिएंट के रूप में मिलाती हैं और इन प्रोडक्ट्स के जरिए यह स्किन की समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- फेस सीरम कब लगाएं? मॉइश्चराइजर लगाने से पहले या इसके बाद
त्वचा के लिए फेरुलिक एसिड के 5 प्रमुख फायदे
ferulic-acid-ke-fayde
1. एजिंग साइन्स कम करने में मदद करता है
फेरुलिक एसिड में फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है। फ्री रेडिकल्स त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों, जैसे झाइयां और झुर्रियां आने की एक वजह हो सकते हैं। इससे कोशिकाओं को होने वाला नुकसान कम हो सकता है।
साल 2026 में International Journal Of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, फेरुलिक एसिड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से त्वचा की कोशिकाओं को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके इस्तेमाल त्वचा को एजिंग साइन्स से बचाना है।
2. UV किरणों से सुरक्षा देता है फेरुलिक एसिड
यह सूरज की हानिकारक UV किरणों से त्वचा की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से भी कुछ हद तक बचाव कर सकता है।
3. विटामिन C और E के फायदे बढ़ा सकता है फेरुलिक एसिड
कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स में फेरुलिक एसिड के साथ दूसरे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स भी मिलाए जाते हैं। इसे अक्सर विटामिन C और विटामिन E के साथ इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों विटामिन भी एंटीऑक्सीडेंट हैं। फेरुलिक एसिड इनके असर को बढ़ाने के साथ खुद भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है।
4. सूजन और एक्ने से बचाव
त्वचा में सूजन के कारण मुंहासे हो सकते हैं। फेरुलिक एसिड में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को रोकने और उनके कारण होने वाले दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. डार्क स्पॉट्स कम हो सकते हैं
फेरुलिक एसिड की मदद से डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद मिलती है। फेरुलिक एसिड धूप के संपर्क में आने या जेनेटिक कारणों से त्वचा पर होने वाले काले धब्बों से बचाव कर सकता है। यह पहले से मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- नया फेस सीरम लगाने के बाद निकल आए दाने? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें प्रोडक्ट सूट न करने के संकेत
स्किन केयर रूटीन में फेरुलिक एसिड का सही इस्तेमाल
- फेरुलिक एसिड कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पाया जाता है।
- खासतौर पर इसका इस्तेमाल सीरम और क्रीम में किया जाता है।
- इन प्रोडक्ट्स को त्वचा पर दिन में एक या दो बार लगाया जा सकता है।
- डॉक्टर सुबह फेरुलिक एसिड का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
- हालांकि, फेरुलिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स लगाने के साथ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
फेरुलिक एसिड के संभावित नुकसान और सावधानियां
फेरुलिक एसिड से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, खासकर जिनकी स्किन सेंसिटिव है। इसलिए किसी भी नए स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें। अगर फेरुलिक एसिड युक्त प्रोडक्ट को लगाने के बाद किसी तरह के लक्षण दिखाई दें, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें जैसे-
- त्वचा का लाल होना
- रैशेज होना
- खुजली होना
- त्वचा की परत निकलना
सावधानिया:
- फेरुलिक एसिड को गर्मी, धूप और ऑक्सीजन के संपर्क से बचाकर रखना चाहिए।
- इसे बाथरूम में स्टोर करने से बचें, क्योंकि वहां अक्सर नमी रहती है।
- फेरुलिक एसिड वाले प्रोडक्ट के रंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऑक्सीजन के संपर्क में आने से इसका रंग बदल सकता है। अगर इसका हल्का सुनहरा रंग गहरे भूरे रंग में बदल जाए, तो इस्तेमाल न करें।
किन स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स के साथ फेरुलिक एसिड न मिलाएं?
फेरुलिक एसिड को विटामिन C और विटामिन E के साथ इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के साथ इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए जैसे-
- रेटिनॉल
- ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड
- बेंजोयल पेरोक्साइड
निष्कर्ष:
फेरुलिक एसिड, एजिंग साइन्स को कम करता है जैसे झाइयां, झुर्रियां वगैरह, यह UV किरणों से सुरक्षा देता है, इसके इस्तेमाल से विटामिन C और E के फायदे बढ़ा सकता है फेरुलिक एसिड। यह डार्क स्पॉट्स, सूजन और एक्ने को कम करने में भी मदद कर सकता है। फेरुलिक एसिड का इस्तेमाल सीरम और क्रीम में किया जाता है। इसे दिन में 1 से 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉक्टर सुबह के वक्त इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, हालांकि नाइट क्रीम और सीरम में भी फेरुलिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें फेरुलिक एसिड से एलर्जी हो सकती है।
image credit: magnific
FAQ
फेरुलिक एसिड किस स्किन टाइप के लिए अच्छा है?
फेरुलिक एसिड नॉर्मल, ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति को इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।फेरुलिक एसिड का इस्तेमाल कब करना चाहिए?
फेरुलिक एसिड का इस्तेमाल सुबह या रात, दोनों समय किया जा सकता है। हालांकि, सुबह इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में त्वचा को दिनभर प्रदूषण और यूवी किरणों के नुकसान से बचा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 17:56 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
