आंवले का तेल, सदियों से लोग अपने बालों में लगाते रहे हैं। इस तेल में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि बालों को अंदर तक पोषित करने के साथ इनकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस मौसम में आप आंवले का तेल घर पर बना सकते हैं क्योंकि बाजार में ताजा आंवला उपलब्ध है और इनसे आप बेहद आसानी से तेल तैयार करके बालों में लगा सकते हैं। साथ ही आप इस तेल को लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं और बालों में अप्लाई कर सकते हैं, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटका्रा मिलता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से।
घर पर आंवले का तेल बनाने का तरीका
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहते हैं कि आंवले का तेल बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए पहले आपको कुछ इंग्रीडिएंट्स को इक्ट्ठा करना है और इनसे तेल तैयार करके अपने बालों में लगाना है जैसे-
- 100 ग्राम आंवला ले लें
- 200 ग्राम सरसों का तेल ले लें
- 1 चम्मच मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता लें
- अब आपको करना यह है कि पहले आंवले को कद्दूकस करके रख लें।
- इसके बाद लोहे की कढ़ाई लें और इसमें सरसों का तेल डालें।
- अब इस तेल में कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें।
- इसमें 1 चम्मच मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- इन तमाम चीजों को धीमी आंच पर पकाएं और जब तेल कम हो जाए और इससे आंवले की खुशबू आने लगे तो इसे छान लें।
- अब इस तेल को स्टोर कर लें और एक बॉटल में स्टोर कर लें।
- अब इस तेल को जब भी मन करें अपने बालों में लगाएं।
इसे भी पढ़ें: बालों के विकास और मजबूती के लिए मेहंदी का पानी कैसे बनाएं? लगाने का तरीका और फायदे
बालों में आंवले का तेल लगाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि बालों में आंवले का तेल लगाने के कई फायदे हैं जैसे सबसे पहले यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। आंवले में आयरन की मात्रा अच्छी होती है जो कि बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। Journal of Ethnopharmacology में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि आंवला मुख्य रूप से बालों के विकास चक्र को सहारा देकर और बालों का झड़ना कम करते हैं। ऐसे में जब आप इस तेल को बालों में लगाते हैं तो बालों को झड़ना कम हो जाता है, जिससे बालों की वाल्युम अच्छी रहती हैं।
1. डैंड्रफ की समस्या कम होती है
डॉ. किरण कहती हैं कि आंवले का विटामिन सी स्कैल्प में डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, आंवले का एस्कॉर्बिक एसिड स्कैल्प में बार-बार होने वाली डैंड्रफ को कम करने के साथ खुजली से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन सी खुजली को भी कम करने में मददगार है, जिससे स्कैल्प को राहत मिलती है और बालों की जड़ों को नुकसान नहीं होता।
2. बालों की ग्रोथ अच्छी होती है
ज्यादातर लोग बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आंवले के तेल का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, आंवले का तेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ इनकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आंवले के तेल के एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषित करते हैं जिससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं, बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और बाल लंबे होते हैं।
hair_growth
इसे भी पढ़ें: लगातार झड़ रहे हैं बाल? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए 5 फूड्स जो कंट्रोल कर सकते हैं हेयर फॉल
3. बालों को पतला करने से रोकते हैं
डॉ. किरण कहते हैं कि आंवले के तेल की खास बात यह है कि यह बालों को पतला होने से रोक सकते हैं। दरअसल, आंवले का अर्क मानव डर्मल पैपिला कोशिकाओं में सेल प्रसार गतिविधि को बढ़ा सकता है, 5α-रिडक्टेस के स्तर को कम कर सकता है जो बालों को पतला करने वाले हार्मोन का मुकाबला करने में मदद करता है और IGF-1 तथा VEGF जैसे ग्रोथ फैक्टर को बढ़ा सकता है। इससे बाल पतले होकर टूटते नहीं है।
4.समय से पहले बाल सफेद नहीं होते
डॉ. किरण कहती हैं कि आंवले का तेल लगाने से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। आंवले के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है जो कि बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स पर होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करती है, जिससे बालों के प्राकृतिक रंग का खत्म होना धीमा हो जाता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते, साथ ही लंबे समय तक बालों की खूबसूरती बनी रहती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि आंवले का तेल बालों के लिए हेल्दी है और आप इसे घर पर झटपट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ज्यादा लंबे समय तक अगर आप इस तेल को स्टोर कर रहे हैं तो इसे हर बार इस्तेमाल करने से पहले गुनगुना करके बालों में लगाएं। इससे तेल, स्कैल्प में अच्छी तरह से अवशोषित हो जाता है और इनसे बालों को पूरा पोषण मिलता है और बालों की बनावट भी बेहतर होती है।
FAQ
बाल घने होने के लिए क्या लगाएं?
बालों को घना बनाने के लिए आपको मेथी का तेल लगाना चाहिए। इसके अलावा आप प्याज का रस लगा सकते हैं जो कि बालों को घना बनाने में मददगार है।बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें?
बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप इसे नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 12:43 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1793775484155.webp)