Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

खुद आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया है सर्दियों में बालों में आंवले का पानी लगाने के फायदे, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

Amla water for hair: बालों के लिए आंवले का पानी कई प्रकार से फायदेमंद है और इस लगाना कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

Amla water for hair: सर्दियों में बालों की समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। सर्द हवाएं स्कैल्प से नमी को छीन लेती है और इसे ड्राई कर देती है। इससे बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में लोगों सो स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या भी परेशान करती है जो कि स्कैल्प में खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होता है। इस वजह से भी बाल तेजी से झड़ते हैं और इनकी ग्रोथ प्रभावित रहती है। ऐसी स्थिति में आंवले का पानी काफी कारगर हो सकता है। इस पानी का इस्तेमाल स्कैल्प को साफ करने के साथ बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को ग्रोथ और मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा भी बालों के लिए आंवले का पानी काफी फायदेमंद है, कैसे? जानते हैं इस बारे में Ayurvedic Dr. Shrey Sharma of Shri Ram Hans Charitable Hospital, Sirsa, Haryana से।

सर्दियों में बालों में आंवले का पानी लगाने के फायदे-Amla Water Benefits for Hair in Winter

  • Dr. Shrey Sharma बताते हैं कि सर्दियों में बालों में आंवले का पानी लगाना काफी कारगर हो सकता है। सबसे पहले तो आंवले का पानी विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर है जिसका इस्तेमाल स्कैल्प से डैंड्रफ को साफ करने के साथ स्कैल्प के पीएच को बैलेंस रखने में मददगार है। जब आप आंवले का पानी अपने बालों में लगाते हैं तो इससे बालों में होने वाले फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी बालों के लिए आंवले के पानी के कई फायदे हैं। जैसे
  • आंवले का पानी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो कि स्कैल्प में खुजली कम करने के साथ डर्मेटाइटिस से बचाव में मददगार है।
  • जिन लोगों के स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली होती है या गंदगी जमा हो जाती है उनके लिए आंवले का साट्रिक एसिड स्कैल्प को साफ करने और खुजली को कम करने में मदद करता है।
  • आंवले का पानी विटामिन सी से भरपूर है और कोलेजन बूस्ट करने में मददगार है। ये हेयर फॉलिकल्स को बढ़ावा देने के साथ ब्रेकेड को कम करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।
  • आंवले का पानी आयरन से भरपूर होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ शाइन बढ़ाने और बालों के वॉल्यूम को बढ़ावा देने में मददगार है।
  • आंवले का पानी बालों में लगाने स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: बालों की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है आंवले का पानी, जानें इस्तेमाल करने के 3 तरीके और फायदे

नेचुरल कंडीशनर है आंवले का पानी

आंवले का पानी बालों में नमी को बनाए रखता है, जिससे बाल मुलायम, चिकने और कम उलझते हैं, जो सर्दियों में आम समस्या होती है। दरअसल, सर्दियों में बालों का ज्यादा उलझना इसके टूटने की वजह बन जाता है। ऐसे में जब आप नेचुरली आंवले का पानी लगाते हैं तो बाल सिल्की और शाइनी होने के साथ खूबसूरत नजर आने लगते हैं।

amla_ka_pani

इसे भी पढ़ें: आंवला के पानी से बाल धोने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

बालों को डैमेज होने से बचाते हैं

आंवले का पानी बालों को डैमेज होने से बचाव में मददगार है। आंवले के पानी के एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन बालों को पर्यावरणीय तनावों से बचाते हैं, जिससे नुकसान से बचाव होता है और बाल स्वस्थ रहते हैं। इससे दोमुंहे बालों की समस्या से बचाव होता है और बाल नीचे से हेल्दी रहते हैं।

तो इन तमाम फायदे के लिए आप अपने बालों में आंवले का पानी लगा सकते हैं। आप घर पर ही आंवले को उबालकर इसका पानी बना सकते हैं और इसे अपने बालों में लगा सकते हैं जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाए रखने में मददगार है।

FAQ

  • आंवला का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

    आंवले का पानी पीने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये बॉडी डिटॉक्स करने में मददगार है और फिर ये इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसके अलावा आंवले का पानी विटामिन सी और आयरन से भरपूर है जो कि स्किन और बालों के लिए पायदेमंद है।
  • 1 दिन में कितने आंवले का जूस पीना चाहिए?

    एक दिन में आप 2 से 4 आंवले का जूस बनाकर पी सकते हैं। दरअसल, ये इतना खट्टा होता है कि इसे पूरा पीना आसान नहीं होता और इम्यूनिटी भी प्रभावित रहती है।
  • क्या मैं रोजाना आंवला का पानी पी सकता हूं?

    अगर आप रोजाना आंवले का जूस पीना चाह भी रहे हैं तो पहले डॉक्टर से बात कर लें। रेगुलर इस जूस को पीना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

Read Next

क्‍या डैंड्रफ का कारण खराब डाइट है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 20, 2026 18:19 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 20, 2026 18:19 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content