Amla Water Benefits For Hair In Hindi: आंवला बालों के लिए एक अद्भुत जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में आंंवला को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही कई हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट्स में आंवला को मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग भी किया जाता है। यहां तक बाजार में मिलने वाले ज्यादातर तेल, शैंपू और हेयर मास्क आदि में अब आंवला को प्रयोग किया जा रहा है। क्योंकि यह बालों की लगभग सभी समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। लोग आंवला फल और इससे बनी कई चीजें जैसे आंवला अचार, आंवला कैंडी, आंवला मुरब्बा आदि का सेवन करते हैं। बालों की कई समस्याओं का दूर करने के लिए भी आंवला का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। जिनमें से एक तरीका है आंवला के पानी से बाल धोना।
आंवला के पानी से बाल धोने बालों को हेल्दी रखने का एक बेहतरीन तरीका है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि बालों में आंवला का पानी कैसे लगाएं? आंवला के पानी से बाल कैसे धोएं (amla ke pani se baal kaise dhoye)? इस लेख में हम आपको आंवला के पानी से बाल धोने के 5 फायदे (amla ke pani se baal dhone ke fayde), साथ ही बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है आंवला का पानी- Amla Water Benefits For Hair
आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो कोलेजन प्रोटीन के संश्लेषण के लिए बहुत जरूरी है। यह प्रोटीन आपके बाल और त्वचा दोनों को हेल्दी रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। आंवला, आयरन और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए बालों की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
आंवले के पानी से बाल धोने के फायदे- Washing Hair With Amla Water Benefits
- ड्राई और फिजी हेयर की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही आपको बालों को नेचुरली शाइनी बनाता है।
- रूसी, स्कैल्प की एलर्जी, सोरायसिस और खुजली आदि दूर करने में मदद करता है।
- समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकने और नेचुरली काला-चमकदार बनाने में मदद करता है।
- बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है और बालों का झड़ना कम कर उन्हें मजबूत बनाता है।
- आंवला के पानी से बाल धोने से नए बाल उगाने और बालों के तेजी से विकास में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढें: सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, दूर होंगी बालों की कई समस्याएं
आंवले का पानी कैसे बनाएं- How To Make Amla Water
इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी लेना है और उसमें 1-2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालना है। इसके अलावा आप पानी में 2-3 फल डालकर भी उबाल सकते हैं। इसे ठंडा कर लें और आपका पानी तैयार है।
इसे भी पढें: सफेद बाल समेत इन 4 समस्याओं का रामबाण उपाय है सरसों तेल और मेहंदी का मिश्रण, ऐसे लगाएं बालों में
आंवला के पानी से बाल कैसे धोएं- How To Washing Hair With Amla Water
जिस तरह आप सामान्य पानी से बाल धोते हैं उसी तरह आप आंवला के पानी से अपने बाल धो सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान यह रखना है कि आपको शैंपू का प्रयोग नहीं करना है। आंवला के पानी से बालों को धोएं और 3-4 घंटों के लिए बालों में छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें।
All Image Source: Freepik