मजबूत बालों के लिए लगाएं पालक के ये 3 हेयर मास्क, रुकेगा बालों का झड़ना

Spinach Hair Mask For Stronger Hair: पालक का हेयर मास्क लगाने से बालों का झड़ना रोकता है और बाल मजबूत होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मजबूत बालों के लिए लगाएं पालक के ये 3 हेयर मास्क, रुकेगा बालों का झड़ना

बालों को मजबूत करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स से मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलने के कारण काफी निराश हो जाते है। ऐसे में किचन में मौजूद पालक बालों को मजबूत करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है। पालक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ बालों को झड़ने सेभी रोकता है। पालक के हेयर पैक बालों में नई जान डालते है। आइए जानते हैं पालक के हेयर मास्क को बालों में लगाने का तरीका।

1. पालक और नारियल तेल का हेयर मास्क

सामग्री

2 कप पालक के पत्‍ते 

1 कप नारियल का तेल 

बनाने का तरीका

पालक के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट को कटोरी में निकाल कर नारियल तेल को उसमें मिलाएं। दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाएं। पालक के हेयर पैक को बालों में 30 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को गुनगुने पानी से वॉश करें। उसके बाद बालों को शैंपू भी कर सकते है। ये हेयर पैक बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है। इस हेयर मास्क को 15 दिन में एक बार लगा सकते है।

2. पालक और शहद का हेयर पैक

सामग्री

1 कप पालक के पत्‍ते 

1 बड़ा चम्‍मच शहद 

2 चम्‍मच नारियल का तेल 

बनाने का तरीका

पालक और शहद का हेयर पैक बनाने के लिए पालक के पत्तों को धो कर पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को छन्नी से छान कर अलग कर लें। अब इस पेस्ट में शहद और नारियल तेल को मिक्स करें। इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों की लेंथ पर लगाएं। इस हेयर पैक को बालों में 40 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना है तो लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, स्किन पर भी आएगा ग्लो

Spinach Hair Mask

3. पालक और दही का हेयर मास्‍क

1 कप पालक के पत्ते

2 चम्मच दही

बनाने का तरीका

पालक और दही का हेयर मास्‍क बनाने के लिए पालक के पत्तों को धो कर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में 30 मिनट तक लगा के रखें। ये हेयर पैक बालों को झड़ने से रोकेगा, साथ ही बालों को मजबूत भी बनाएगा।

इसे भी पढ़ें- चने के साथ खजूर खाने के 5 फायदे

पालक के ये तीन हेयर मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इन्हें लगाने से बालों की कई समस्याए आसानी से दूर होती हैं। पालक का हेयर मास्क बालों को मजबूत करने के साथ झड़ने से भी रोकता है। पालक के हेयर मास्क नियमित लगाने से बाल शाइनी भी बनते है। अगर आपने बालों में कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन पैक का इस्तेमाल करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer