
What To Add In Mustard Oil For Hair: बालों को हेल्दी रखने के तेल लगाना बहुत जरूरी होता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को भीतर से पोषण प्रदान करना जरूरी है, उतना ही बाहरी रूप पोषण प्रदान करना भी है। आप संतुलित और पोषक तत्वों से आहार को फॉलो करके आप आसानी से बालों के लिए जरूरी पोषण प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन जब बालों बाहरी रूप से पोषण प्रदान करने की बात आती है तो बालों में तेल लगाने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। बालों के लिए सरसों और नारियल तेल का प्रयोग बहुत आम है। लेकिन लोग भारतीय घरों में सरसों के तेल का प्रयोग अधिक किया जाता है। बालों की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने के लिए सरसों का तेल एक रामबाण उपाय है। साथ ही इसका प्रयोग भी बालों पर कई तरह से किया जा सकता है। यहां तक कि बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप बालों में कई चीजें मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं।
बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि सरसों के तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाएं (sarso ke tel me kya mila kar balo me lagaye) या क्या मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं? इस लेख में हम आपको ऐसे 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मिलाकर सरसों के तेल में बालों में मिलाकर लगाने से आप बालों सेहदमंद रख सकते हैं।
सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें- Things In Mustard Oil For Healthy Hair In Hindi
1. सरसों के तेल में फिटकरी मिलाएं: यह मिश्रण डैंड्रफ, स्कैल्प की खुजली, एलर्जी, सोरायसिस आदि को दूर करने में बहुत लाभकारी है।
2. सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाएं: एलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मिश्रण आपके बालो को मजबूत बनाने के साथ ही घना और शाइनी भी बनाता है।
3. सरसों के तेल में दही मिलाकर लगाएं: दही के साथ सरसों के तेल का मिश्रण डैंड्रफ का रामबाण उपाय है। यह एलर्जी और पपड़ीदार स्कैल्प की समस्या भी दूर करता है। साथ ही आपको बालों में शाइन लाता है।
4. सरसों के तेल में आंवला या नींबू का रस: दोनों ही विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत हैं। यह मिश्रण सफेद बालों को काला बनाने में बहुत लाभकारी है। साथ ही डैंड्रफ आदि का भी प्रभावी उपचार है। यह बालों का झड़ना भी रोकता है।
इसे भी पढें: सफेद बाल समेत इन 4 समस्याओं का रामबाण उपाय है सरसों तेल और मेहंदी का मिश्रण, ऐसे लगाएं बालों में
5. सरसों के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं: सरसों का तेल और मेहंदी का मिश्रण आपको घने, शाइनी और औक नेचुरली काले बाल पाने में मदद करता है। साथ ही बालों का झड़ना रोके और मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी है।
इसे भी पढें: बालों में आंवला पाउडर और नारियल तेल लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं
इन सभी मिश्रणों का प्रयोग करके आप बालों की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह हेयर फॉल, ड्राई और फ्रिजी हेयर, डैंड्रफ आदि को दूर करने और मजबूत-घने, शाइनी बाल पाने में मदद करेंगे।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version