Thu Oct 8, 2026 | 03:37 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

बालों के लिए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद है या लगाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आंवला का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इसको लगाना और खाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानें- 
बालों के लिए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद है या लगाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंबालों के लिए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद है या लगाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

आज के समय में बहुत से लोग बालों के झड़ने और टूटने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों की समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, जैसे हेल्दी डाइट लेना, प्रोडक्ट्स में बदलाव करने, स्ट्रेस को मैनेज करना और भरपूर नींद लेना। इन उपायों में आंवला भी शामिल है। बालों को हेल्दी रखने के लिए कई लोग आंवला खाते हैं, तो कुछ लगाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि हेल्दी बालों के लिए आंवला को खाना फायदेमंद है या लगानाना? आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से इस बारे में जानें।

बालों के लिए आंवला लगाएं या खाएं?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, स्वस्थ बालों के लिए लगाने के बजाए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद मिलती है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2023 में Journal of Ethnopharmacology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आंवले का सिरप महिलाओं में एंड्रोजेनिक हेयर लॉस (बाल झड़ने की समस्या) के इलाज में मदद कर सकता है और बालों की ग्रोथ के फेज (एनाजेन फेज) को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए खाली पेट आंवला खाने के फायदे? एक्सपर्ट से जानें

eating or applying amla which is more beneficial for hair health 1eating or applying amla which is more beneficial for hair health 1

आंवला खाने से बालों को क्या लाभ मिलते है?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल बताती हैं, आंवला खाने से बालों को जड़ों से पोषण देने, मजबूती देने, बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, सफेद होने से रोकने और झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

बालों को झड़ने से रोके

आंवला में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बालों के रोमों का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, बालों को मजबूती देने, टूटना कम करने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

बालों को पोषण दे

आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण देने में मदद मिलती है, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

सफेद होने से रोके

आंवला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बालों के नेचुरल पिंग्नेंट को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे बाल नेचुरली काले बने रहते हैं। यह बालों को सफेद होने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा Vs आंवला: एक गिलास जूस आपकी स्किन को बना सकता है चमकदार, जानिए कौन है ज्यादा असरदार

बालों को घना और हेल्दी रखे

आंवला में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करने और शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ऐसे में आंवला का सेवन करने से बालों की जड़ों को पोषण देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। इससे बाल घने और हेल्दी रहते हैं।

स्कैल्प को हेल्दी रखे

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और बालों के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

आंवला को खाली पेट न खाएं, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, सर्दी-खांसी, सर्जरी के बाद, किडनी स्टोन किसी मेडिकल कंडीशन की स्थिति में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। आंवला का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आंवला का सेवन और इसकी मात्रा तय करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

बालों को हेल्दी रखने के लिए आंवला को लगाने के बजाए खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से बालों को झड़ने से रोकने, पोषण देने, घना बनाने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। किसी भी मेडिकल कंडीशन में आंवला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से पूछें।

इसके अलावा, बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर इसको नजरअंदाज न करें। इससे राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोजाना एक आंवला खाने से क्या होता है?

    रोज आंवला का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, बालों और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • बालों के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

    बालों के कमजोर होने के कारण व्यक्ति को बालों के अधिक झड़ने, पतला होने, ज्यादा टूटने, बेजान, रूखापन, स्कैल्प के दिखने और दो-मुंहे बालों की समस्या हो सकती है। 

Read Next

→ हेयर फॉल रोकने के लिए घर पर बनाएं एलोवेरा, प्याज और मेथी का ये तेल, बाल बनेंगे मजबूत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 06, 2026 23:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma