Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

अरंडी के तेल की कुछ बूंदों से दूर होंगी झुर्रियां, बस इस तरह करें इस्तेमाल

Tips To Use Castor Oil For Wrinkles: अरंडी के तेल की महज दो से तीन बूंदें ही आपके चेहरे की झुर्रियों और झाइयों को कम करेन में मदद कर सकती हैं। जानें, इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

How To Use Castor Oil For Wrinkles: मौजूदा समय में हम सबकी जीवनशैली ऐसी हो चुकी है, जिसकी वजह से कम उम्र में ही झाइयां और झुर्रियां होने की समस्या नजर आने लगती है। कोढ़ में खाज वाली बात ये है कि इन दिनों देश के कई शहरों में एयर क्वालिटी भी बिगड़ी हुई है। इसका भी नेगेटिव असर हमारी स्किन पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि स्किन में बढ़ती उम्र के लक्षण नजर न आएं, तो इसके लिए आवश्यक है कि आप अपनी स्किन की अच्छी तरह देखभाल करें। क्या आप जानते हैं कि झुर्रियों को कम करने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे यूज कैसे करना है, यह भी आपको पता होना चाहिए। तो यह जानने के लिए आप इस लेख को आगे पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

झुर्रियां कम करने के लिए कैसे यूज करें अरंडी का तेल- How To Use Castor Oil On Face Overnight For Wrinkles

how to use castor oil on face overnight for wrinkles 1 (9)

1. सबसे पहले लें पैच टेस्ट

अरंडी के तेल को स्किन पर यूज करने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें। इसके लिए आप अरंडी के तेल की कुछ बूंदें लें और अपनी स्किन पर अप्लाई करें। करीब 24 घंटे तक इसे ऑब्जर्व करें। अगर एलर्जिक रिएक्शन हो, तो इसे दोबारा यूज न करें।

इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है अरंडी का तेल, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और एजिंग को करता है कम

2. चेहरा साफ करें

जब भी आप अरंडी का तेल यूज करें, तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके लिए क्लींजर यूज करना अच्छा होता है। अगर आप रात को सोने से पहले इसे यूज करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि अपना मेकअप रिमूव कर लें। इसके बाद चेहरे को क्लीन करें। इससे चेहरे में जमा एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव हो जाता है।

3. अरंडी का तेल चेहरे पर लगाएं

अरंडी के तेल की सिर्फ दो से तीन बूंदों को अपनी फिंगर टिप पर लें और इसे सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर अप्लाई करें। विशेषकर, जिन हिस्सों में झाइयां और झुर्रियां हो रही हैं, जैसे माथा या अंडर आई इसे अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहें, तो इसे अपनी गर्दन पर भी लगा सकते हैं।

4. रात भर चेहरे पर लगा रहने दें

अगर आप अपनी स्किन को डीप कंडीशनिंग करना चाहते हैं, हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो चेहरे पर अरंडी का तेल लगाने के बाद इसे रात भर के लिए अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें। अरंडी के तेल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और फैटी एसिड्स होते हैं, जो कि स्किन में गहराई तक एब्जॉर्ब होते हैं। इससे स्किन नॉरिश होती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर कैस्टर ऑयल कैसे लगाएं? जानें सही तरीका और इससे मिलने वाले लाभ

चेहरे पर अरंडी का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Using Castor Oil On Face Overnight For Wrinkles

benefits of washing face with pudina water 1 (9)

  1. अरंडी का तेल लगाने स्किन डीप मॉइस्चर होती है।
  2. अरंडी के तेल में इमोलिएंट होता है, जो कि स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को सुरक्षित रखती है।
  3. अरंडी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल से त्वचा की रक्षा करते हैं।
  4. अरंडी के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व स्किन की सूजन को कम करता है।
  5. अरंडी का तेल लगाने से स्किन टेक्सचर में सुधार होता है।

निष्कर्ष

अरंडी का तेल त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को नॉरिश रखते हैं और लंबे समय तक स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। आप चाहें, तो अरंडी के तेल को कैरियर तेल के साथ मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। रात भर के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं। कुछ ही सप्ताह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या अरंडी का तेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं?

    अरंडी के तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करेन में मदद करते हैं। हालांकि, इसे कम मात्रा में ही स्किन पर अप्लाई करना चाहिए।
  • क्या अरंडी का तेल आंखों के नीचे की झुर्रियां हटा सकता है?

    अरंडी के तेल में सिक्रिक एसिड होता है, जो एक्ने-पिंपल की समस्या को दूर करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो कि आंखों के नीचे की झुंर्रियों को कम करने में मदद करता है।
  • झुर्रियों के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल किया जा सकता है?

    अगर आपकी उम्र ज्यादा है और चेहरे पर झुर्रियां आ गई हैं, तो इसे कम करना मुश्किल होता है। वैसे कम उम्र में बढ़ती लक्षणों को रोकने के लिए आप जैतून का तेल यूज कर सकते हैं।

Read Next

Winter Skin Care: सर्दियों की खुजली और रैशेज ने कर दिया है बुरा हाल? एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से मिलेगी तुरंत राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 03, 2026 14:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 03, 2026 14:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content