Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

गर्म या ठंडी सिकाई: सूजन कम करने के लिए क्या है बेहतर?

सूजन कम करने के लिए आप गर्म या ठंडी सिकाई कर सकते हैं। हालांकि, इनमें क्या बेहतर है यह जान लेना जरूरी है। इससे समय पर उपचार करने में मदद मिल सकती है।

जब शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लगने के कारण सूजनआ जाती है, तो हम तुरंत उस पर आइसिंग करने लगते हैं, वहीं कुछ लोग गर्म सिकाई भी करते हैं। माना जाता है कि ठंडी या गर्म सिकाई करने से तुरंत सूजन कम हो जाती है, अकड़न में कमी आती है और लचीलेपन में भी सुधार होता है। हालांकि, यहां यह सवाल सबके मन में जरूर उठता है कि आखिर सूजन को कम करने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई में से बेहतर क्या है? इस बारे में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की है।

ठंडी सिकाई

hot vs cold compress which is good for swelling Untitled-1

चोटिल हिस्से की सिकाई करना बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सूजन और तीव्र दर्द को कम करने के लिए ठंडी सिकाई अच्छी होती है। असल में ठंडी सिकाई करने की वजह से वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह में कमी आती है। इस तरह प्रभावित हिस्से के दर्द, सूजन में कमी आती है। साथ ही अगर हिस्से नील पड़ गया है, तो उसमें भी कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर की सूजन कम करने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से समझें

गर्म सिकाई

ठंडी सिकाई की ही तरह गर्म सिकाई भी काफी फायदेमंद होती है। आमतौर पर गर्म सिकाई को पुरानी और लॉन्ग टर्म पेन, मांसपेशियों में जकड़न, जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म सिकाई करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है, दर्द में कमी आती है और मांसपेशियों में आया खिंचाव कम होता है। इस तरह सूजन में भी कमी आती है

सूजन कम करने के लिए क्या है बेहतर?- Is Hot Or Cold Compress Better For Swelling

hot or cold therapy for joint pain in the winter 02 (4)

गर्म सिकाई और ठंडी सिकाई को जरूरत अनुसार उपयोग किया जाता है। हालांकि, सूजन कम करने की बात करें, तो इसके लिए ठंडी सिकाई अधिक उपयोगी मानी जा सकती है। Johns Hopkins Medicine में प्रकाशित लेख से पता चलता है कि किसी भी चोटिल हिस्से में सूजन को कम करने के लिए शुरुआती 24 से 72 घंटे ठंडी सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि आप ठंडी सिकाई का उपयोग किस तरह की चोट में कर रहे हैं? अगर चोट लगते ही सूजन आ गई है, तो तुरंत आइसिंग या ठंडी सिकाई की जा सकती है। डॉ. अभिषेक वैश की मानें, तो वह भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सूजन कम करने के लिए ठंडी सिकाई अच्छी तरह काम करती है, लेकिन मांसपेशियों में अकड़न या जोड़ों में दर्द हो तो गर्म सिकाई को बेहतर माना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम

सिकाई करने का सही तरीका

ठंडी सिकाई कैसे करें?

  1. एक बर्फ को एक रूमाल में लपेट लें।
  2. रूमाल में लपेटी हुई बर्फ को प्रभावित हिस्से में रखें।
  3. 15 से 20 मिनट तक ऐसा करें।
  4. दिन भर में कई बार ऐसा करें।
  5. धीरे-धीरे सूजन में कमी आने लगेगी।

गर्म सिकाई कैसे करें?

  1. एक हीटिंग पैड लें।
  2. ध्यान रखें कि पैड बहुत ज्यादा गर्म न हो।
  3. अगर हीटिंग पैड गर्म है, तो उसे कपड़े से लपेट लें।
  4. अब प्रभावित हिस्से में लगाएं।
  5. इस प्रक्रिया को शुरुआती दो दिन दोहराएं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण और बचाव के उपाय

निष्कर्ष

सूजन और दर्द को कम करने के लिए दोनों तरह की सिकाई अच्छी तरह काम करती है। हालांकि, दर्द किस हिस्से में हो रहा है, यह मायने रखता है। अगर मांसपेशियों में दर्द, जकड़न है, जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या है, तो सूजन और दर्द को कम करने के लिए गर्म सिकाई की जानी चाहिए। जबकि, चोट लगने पर नील पड़ने, दर्द और सूजन आने पर ठंडी सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अगर दर्द सिकाई के बाद कम न हो, शुरुआती 2-3 दिन के बाद दर्द बढ़ गया है, तो आप डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। संभवतः चोट गहरी है और इसके लिए डॉक्टर के इलाज की जरूरत है।

All Image credit: Freepik

FAQ

  • गर्म सिकाई कब करनी चाहिए?

    मांसपेशियों में अकड़न, जकड़न, जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द हो, तो गर्म सिकाई की जानी चाहिए। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशियों में आराम आता है।
  • बर्फ लगाने से सूजन कम क्यों होती है?

    बर्फ लगाने से प्रभावित हिस्सा सुन्न हो जाता है, रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे धीरे-धीरे सूजन कम होने लगती है। सूजन को कम करने के लिए दिन भर में यह प्रक्रिया कई बार दोहरानी चाहिए।
  • गर्म पानी से सिकाई कितनी देर तक करनी चाहिए?

    गर्म पानी से सिकाई 20 मिनट तक की जा सकती है। हालांकि, यह चोट की गंभीरता पर निर्भर करता है।

Read Next

चोट के बाद उभरे निशान से छुटकारा कैसे पाएं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 06, 2026 12:08 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 06, 2026 12:08 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content