Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की जकड़न कैसे दूर करें? अपनाएं ये 3 आसान उपाय

एक्‍सरसाइज के बाद अक्‍सर लोगों को मांसपेश‍ियों में जकड़न महसूस होती है। जकड़न के कारण चलने में तकलीफ होती है और दर्द और सूजन से आराम नहीं म‍िल पाता। अगर आप भी मांसपेश‍ियों की जकड़न से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इनके फायदे आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे।

कुछ द‍िन पहले जब मैं एक्‍सरसाइज करके उठी, तो अचानक कंधे पर जकड़न महसूस होने लगी। मैंने कुछ देर इंतजार क‍िया, लेक‍िन जब सहन नहीं हुआ, तो दर्द कम करने के ल‍िए मुझे पेनक‍िलर खाना पड़ा। एक्‍सरसाइज के बाद कई लोगों को मांसपेश‍ियों में जकड़न महसूस होती है। जकड़न महसूस होना एक सामान्‍य शारीर‍िक प्रत‍िक्र‍िया है, लेक‍िन इसे ठीक करना मुमक‍िन है। कई बार लोग जकड़न को नजरअंदाज कर देते हैं और एक्‍सरसाइज करते रहते हैं ज‍िसके कारण मांसपेश‍ियों में चोट लग सकती है या दर्द बढ़ सकता है। एक्‍सरसाइज के बाद कुछ आसान उपायों की मदद से मांसपेश‍ियों की जकड़न को दूर क‍िया जा सकता है। इन उपायों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे।

muscle-soreness-after-exercise

1. मांसपेश‍ियों की जकड़न दूर करने के ल‍िए स्‍ट्रेच‍िंग करें- Stretching For Muscle Soreness

एक्‍सरसाइज के बाद स्‍ट्रेच‍िंग करना मांसपेशि‍यों के ल‍िए फायदेमंद होता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद म‍िलती है और मांसपेश‍ियां र‍िलैक्‍स होती हैं। स्‍ट्रेच‍िंक करने के ल‍िए ये स्‍टेप्‍स फॉलो करें-

  • वर्कआउट के बाद पांच से 10 म‍िनट स्‍ट्रेच‍िंग करें।
  • हर स्‍ट्रेच को कम से कम 15 से 30 सेकंड होल्‍ड करें।
  • अपनी क्षमता अनुसार ही स्‍ट्रेच‍िंग का समय बढ़ाएं, जबरदस्‍ती स्‍ट्रेच‍िंग करने का प्रयास न करें।
  • नि‍यम‍ित स्‍ट्रेच‍िंग से जोड़ों में फ्लेक्‍स‍िब‍िल‍िटी बढ़ती है।

Cochrane की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, एक्‍सरसाइज के बाद स्‍ट्रेच‍िंग करने से मांसपेश‍ियों में जकड़न (Muscle Soreness) दूर के ल‍िए स्‍ट्रेच‍िंग को थोड़ा असरदार पाया गया।

यह भी पढ़ें- क्‍या स्‍ट्रेच‍िंग मसल र‍िकवरी में मदद करता है? एक्‍सपर्ट से जानें

2. मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के ल‍िए मसाज करें- Massage To Reduce Muscle Soreness

मसाज करने से मांसपेश‍ियों का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। फोम रोल‍िंग की मदद से मसाज कर सकते हैं। फोम रोल‍िंग की मदद से मांसपेश‍ियों के दर्द को दूर करने में मदद म‍िलती है। फोम रोल‍िंग के ल‍िए तौल‍िए या क‍िसी मोटे कपड़े को फोल्‍ड करके उसे स‍िलेंडर की शेप का बना लें। अब इसे पीठ या दर्द वाली जगह घुमाते हुए मसाज करें। इस तकनीक से आपको जल्‍दी आराम म‍िलेगा। National Library Of Medicine की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, वर्कआउट के बाद फोम रोल‍िंग तकनीक अपनाने से मांसप‍ेश‍ियों के दर्द और जकड़न को दूर करने में कुछ हद तक राहत म‍िले, खासकर 24 से 48 घंटे बाद।

3. इन फूड्स से मांसपेश‍ियों की जकड़न दूर करें- Foods To Reduce Muscle Soreness

Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि एक्‍सरसाइज के बाद मसल लॉस होता है ज‍िसमें मांसपेश‍ियों में छोटे-छोटे माइक्रो ट‍ियर्य हो जाते हैं ज‍िसके कारण मांसपेश‍ियों में जकड़न महसूस होती है। इसे दूर करने के ल‍िए डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और जरूरी पोषक तत्‍वों को शाम‍िल करें। मसल र‍िपेयर के ल‍िए प्रोटीन जरूरी है, प्रोटीन के ल‍िए डाइट में अंडे, दाल, पनीर जैसे व‍िकल्‍पों को शाम‍िल करें। इसके अलावा कार्ब्स को डाइट में शाम‍िल करें। केला, ओट्स, शकरकंद या ब्राउन राइस जैसे व‍िकल्‍प चुन सकते हैं। प्रोटीन और कार्ब्स के म‍िश्रण से र‍िकवरी तेज होती है। सूजन को कम करने के ल‍िए एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स को डाइट में शाम‍िल करें जैसे अखरोट, बादाम, हल्‍दी, अदरक वगैरह। ड‍िहाइड्रेशन से मसल क्रैम्‍प और दर्द बढ़ सकता है इसल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

न‍िष्‍कर्ष:

एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की जकड़न को दूर करने के ल‍िए Fitness Coach Payal Asthana ने एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स, प्रोटीन, हेल्‍दी कार्ब्स वगैरह का सेवन करने की सलाह दी। इसके अलावा फोम रोल‍िंग मसाज या स्‍ट्रेच‍िंग की मदद भी ले सकते हैं। National Library Of Medicine और Cochrane की स्‍टडी से पता चलता है क‍ि मांसपेश‍ियों की जकड़न को दूर करने के ल‍िए मसाज और स्‍ट्रेच‍िंग जैसे तरीके असरदार हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ बने रहें।

Read Next

क्‍या स्‍ट्रेच‍िंग मसल र‍िकवरी में मदद करता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 05, 2026 21:53 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Mar 05, 2026 21:53 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content