Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

लोअर बॉडी की जकड़न कैसे दूर करें?

लोअर बॉडी की जकड़न एक आम समस्या है, लेकिन सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। जानें लोआर बॉडी की जकड़न दूर करने के आसान तरीके।

आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, गलत पॉश्चर के कारण लोअर बॉडी में जकड़न की समस्या हो सकती है। कई लोगों को सुबह उठते समय पैरों में भारीपन, ह‍िप्‍स में खिंचाव, जांघों में अकड़न या कमर के निचले हिस्से में स्‍ट‍िफनेस महसूस होती है। यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने वाले लोग भी इससे परेशान रहते हैं। लोअर बॉडी की जकड़न के कारण चलने-फिरने में परेशानी, एक्सरसाइज करने में दिक्कत और शरीर में थकान महसूस हो सकती है। लोअर बॉडी की जकड़न दूर करने के आसान तरीके जानने के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

lower-body-stiffness

1. शरीर को एक्टिव रखें और स्ट्रेचिंग करें

लोअर बॉडी की जकड़न से बचने के लिए लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। हर 30 से 40 मिनट में उठकर थोड़ा चलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें। सुबह और शाम कुछ मिनट स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना और शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है क्योंकि डिहाइड्रेशन से मांसपेशियां ज्यादा टाइट महसूस होती हैं।

यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की जकड़न कैसे दूर करें? अपनाएं ये 3 आसान उपाय

2. नियमित वॉक करें

अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं, तो शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे अकड़ने लगती हैं। ऐसे में नियमित वॉक करना जरूरी है। रोजाना 20 से 30 मिनट तेज चाल से चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है। वॉक करने से पैरों की स्‍ट‍िफनेस कम हो सकती है और शरीर एक्टिव महसूस करता है।

यह भी पढ़ें- लंबे समय तक ड्राइविंग करने से कमर दर्द और पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

3. फोम रोलिंग की मदद लें

फोम रोलिंग मांसपेशियों की जकड़न कम करने का एक असरदार तरीका माना जाता है। यह मांसपेशियों में तनाव को कम करने और ब्‍लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। जांघों, कॉफ और ह‍िप्‍स के नीचे फोम रोलर रखकर धीरे-धीरे रोल करें। इससे टाइट मसल्स को आराम मिलता है। एक्सरसाइज के बाद फोम रोलिंग करने से भी फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या मौसम बदलते ही शुरू हो जाता है शरीर में दर्द? डॉक्टर ने बताया असली कारण

4. हिप ओपनर एक्सरसाइज अपनाएं

ह‍िप्‍स में जकड़न लोअर बॉडी स्‍ट‍िफनेस की बड़ी वजह हो सकती है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से ह‍िप्‍स टाइट होने लगते हैं। बटरफ्लाई पोज, लंज स्ट्रेच और हिप रोटेशन जैसी एक्सरसाइज करने से ह‍िप्‍स की मांसपेशियों को राहत मिलती है। रोजाना कुछ मिनट हिप ओपनर एक्सरसाइज करने से मूवमेंट बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस होता है।

यह भी पढ़ें- क्या मौसम बदलते ही शुरू हो जाता है शरीर में दर्द? डॉक्टर ने बताया असली कारण

5. हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच करें

हैमस्ट्रिंग यानी जांघों के पीछे की मांसपेशियां लंबे समय तक बैठने से टाइट हो सकती हैं। इससे पैरों और कमर में जकड़न महसूस होती है। इसे कम करने के लिए हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच करें।

  • जमीन पर बैठकर एक पैर सीधा रखें और दूसरे पैर को मोड़ लें।
  • अब आगे की ओर झुकते हुए पैर के पंजे को छूने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
  • इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और लचीलापन बढ़ता है।

न‍िष्‍कर्ष:

लोअर बॉडी की जकड़न दूर करने के ल‍िए शरीर को एक्‍ट‍िव रखें, स्‍ट्रेच‍िंंग करें, न‍ियम‍ित वॉक करें, फोम रोल‍िंग, हिप ओपनर एक्सरसाइज और हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच जैसे उपाय पैरों, ह‍िप्‍स और कमर की स्‍टि‍फनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए इंटरवल वॉकिंग है फायदेमंद, जानें करने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 07, 2026 21:03 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 07, 2026 21:03 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content