Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

ऑफिस में लगातार काम से हाथ में होने लगता है दर्द? राहत के लिए 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

ऑफिस में लगातार कंप्यूटर पर काम करने से हाथों, उंगलियों और कलाई में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप काम के दौरान इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

ऑफिस में घंटों बैठकर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना लोगों में आम हो गया है। ऐसे में लगातार टाइपिंग करना और माउस का इस्तेमाल करने से हाथों, उंगलियों और कलाई में दर्द या अकड़न की समस्या होने लगती है। कई बार यह परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हमारा काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हाथों को आराम देने और दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए, कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे कुछ मिनटों तक कर सकते हैं। आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि काम के दौरान हाथों के लिए आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज क्या हैं?

ऑफिस में काम के दौरान हाथों की कौन-सी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए?

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, ऑफिस में काम के दौरान हाथों में होने वाले दर्द और अकड़न से राहत के लिए आप इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को कर सकते हैं-

1. फिंगर स्ट्रेच एक्सरसाइज

ऑफिस में काम के दौरान हाथों को आराम देने के लिए आप फिंगर स्ट्रेच एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी उंगलियों को फैलाएं और 5 से 10 सेकेंड तक उसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे मुट्ठी बंद करें। इस पूरी प्रक्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं। इससे उंगलियों की अकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: घंटों खड़े रहने की जॉब करते हैं तो इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पैरों को दें आराम

2. कलाई घुमाने की एक्सरसाइज

लैपटॉप या कंप्यूटर में काम के दौरान कलाई में दर्द या जकड़न की समस्या को कम करने के लिए आप कलाई घुमाने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथ सामने की ओर फैलाएं और धीरे-धीरे कलाई को गोल-गोल घुमाएं। पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में 10-10 बार घुमाएं। इससे कलाई की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

3. हथेली स्ट्रेच करें

एक हाथ को सामने सीधा रखें और दूसरे हाथ की मदद से अपनी उंगलियों को हल्के से पीछे की ओर खींचें। 10 से 15 सेंकेंड तक इसी तरह अपने हाथ को होल्ड करके रखें और फिर हाथ बदल लें। यह एक्सरसाइज हथेलियों और कलाई के तनाव को कम करने में मदद करती है।

hand-stretching-exercises-inside

इन बातों का भी रखें ध्यान

ऑफिस में काम के दौरान हाथों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इन बातों का भी ध्यान रखें-

1. बीच-बीच में ब्रेक ले

लगातार काम करने के कारण हाथों और कलाई में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप सिर्फ एक्सरसाइज न करें, बल्कि काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लें। हर 1 घंटे में कुछ मिनटों के लिए हाथों को आराम दें। इससे हाथ की मांसपेशियों पर प्रेशर कम पड़ता है और थकान भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोज 10 मिनट जरूर करनी चाहिए ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ

2. सही पोस्चर का रखें ध्यान

काम करते समय हाथों और कलाई की सही पोजीशन बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए, आप कोशिश करें कि कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल करते समय कलाई सीधी रहे। गलत पोस्चर लंबे समय में दर्द की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

ऑफिस में लैपटॉप या कंफ्यूटर पर काम के दौरान हाथ और कलाइयों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप बीच-बीच में हाथों की इन एक्सरसाइज को करने से आराम मिल सकती है। अगर आप रोजाना कुछ मिनट इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करते हैं तो हाथों की थकान और दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हाथ मजबूत करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

    हाथों को मजबूत बनाने के लिए आप रिस्ट कर्ल्स, हैंड ग्रिपर का इस्तेमाल कर सकते हैं और पुश-अप्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • हाथों में ज्यादा दर्द हो तो क्या करें?

    हाथों में ज्यादा दर्द होने पर तुरंत राहत पाने के लिए हाथ को आराम दें, उस पर 15 मिनट के लिए बर्फ या हॉट पैक से सिकाई करें और सूजन होने पर हाथ को तकिए पर रखकर ऊंचा रखें।

Read Next

एक्सरसाइज करने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्‍यान, मसल क्रैम्प्स से होगा बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2026 10:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 10:01 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 10:01 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content