Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

चेरी की तासीर गर्म होती है या ठंडी? गर्मियों में खाने से पहले जान लें

आजकल बाजार में चेरी खूब मिल रही हैं जो न सिर्फ देखने में अच्छी लगती हैं बल्कि बेहद स्वादिस्ट और सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं। यहां जानिए, चेरी की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

गर्मियों में लोग चेरी को बड़े चाव से खाते हैं, इसका मीठा-खट्टा स्वाद और गहरा लाल रंग इसे अन्य फलों से अलग बनाता है। चेरी में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने और थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन इसके सेवन से पहले इसकी तासीर को समझना भी बहुत जरूरी है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि जो फल गर्मियों में मिलते हैं, वे शरीर को ठंडक देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में हर फल की अलग प्रकृति बताई गई है। इस लेख में सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानिए, चेरी की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

चेरी की तासीर कैसी होती है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, चेरी की तासीर गर्म मानी जाती है। इसका मतलब यह है कि यह शरीर में हल्की गर्मी बढ़ा सकती है, इसलिए इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। कई लोग यह मान लेते हैं कि सभी फल गर्मियों में ठंडक देने वाले होते हैं, लेकिन आयुर्वेद में हर फल की प्रकृति अलग-अलग बताई गई है। चेरी भले ही स्वाद में हल्की और रसदार हो, लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे करें चेरी का सेवन, जानें फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि चेरी को ज्यादा मात्रा में खाना शरीर के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। इसकी गर्म तासीर के कारण ज्यादा सेवन से कुछ लोगों में शरीर में गर्मी बढ़ने, हल्की जलन या असंतुलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसका सेवन शरीर को तुरंत एनर्जी और ताजगी तो दे सकता है, लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है चेरी टमाटर, जानें इसे खाने का तरीका

is cherry hot or cold

गर्मियों में चेरी का सेवन कैसे करें?

गर्मियों में चेरी का सेवन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसे रोजाना ज्यादा मात्रा में खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शामिल करना बेहतर होता है। इसे अन्य ठंडी तासीर वाले फलों के साथ संतुलित तरीके से लिया जा सकता है, ताकि शरीर में किसी प्रकार का असंतुलन न हो। आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी गर्म तासीर वाले फल का सेवन संतुलन में रहकर करना ही स्वास्थ्य के लिए सही होता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, चेरी की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद अधिक खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। गर्मियों में इसे संतुलित मात्रा में और सावधानी के साथ शामिल करना ही बेहतर माना जाता है। इसलिए चेरी खाने से पहले इसकी प्रकृति को समझना जरूरी है, ताकि यह शरीर को फायदा पहुंचाए न कि असंतुलन पैदा करे।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या चेरी को गर्मियों में खाना सुरक्षित है?

    हां, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • चेरी में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

    इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • क्या चेरी से एसिडिटी हो सकती है?

    कुछ लोगों में ज्यादा सेवन से एसिडिटी या जलन हो सकती है।

Read Next

एक दिन में कितने जामुन खाना सुरक्षित है? ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2026 08:55 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 19, 2026 08:55 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content