Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Doctor Verified

प्याज की तासीर कैसी होती है? जानें सलाद के रूप में किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

Pyaaz ki Taseer Kya Hoti Hai: प्याज खाने के स्वाद और पोषक तत्वों को बढ़ाता है। कई लोग कच्ची प्याज को सलाद के रूप में भी खाते हैं। लेकिन क्या सभी लोग प्याज का सलाद खा सकते हैं? आइए, जानते हैं प्याज का सलाद किसे खाना चाहिए और किसे नहीं?

What is Onion Taseer in Hindi: अधिकतर भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। प्याज खाने के स्वाद को बढ़ाता है। साथ ही, खाने को पौष्टिक भी बनाता है। कई लोग प्याज को कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। अक्सर खाने के साथ, प्याज का सलाद भी सर्व किया जाता है। कच्चे प्याज में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा, कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। यानी कच्चा प्याज सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। लेकिन प्याज की तासीर कैसी होती है? या प्याज का सलाद कौन खा सकता है और कौन नहीं?

प्याज की तासीर कैसी होती है?- Pyaaz ki Taseer Kaisi Hoti Hai

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “प्याज की तासीर ज्यादा गर्म नहीं होती है। इसलिए वात, पित्त और कफ, सभी प्रकृति के लोग प्याज का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, वात दोष में प्याज खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्याज वात शामक होता है। यानी प्याज खाने से वात दोष की वजह से होने वाली समस्याओं में आराम मिल सकता है।”

इसे भी पढ़ें- क्या प्याज और लहसुन नॉन वेजिटेरियन फूड्स हैं? जानें सात्विक भोजन में क्यों नहीं किया जाता है इन्हें शामिल

onion-taseer-main

इन लोगों को खाना चाहिए प्याज का सलाद

  • प्याज को डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या रहती है, तो प्याज खाने से इन समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
  • वात दोष वाले लोगों के लिए भी प्याज बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको वात से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपनी डाइट में प्याज जरूर शामिल करें। प्याज खाने से वात संतुलित रहता है और समस्याओं से राहत मिलती है।
  • प्याज आंतों और पेट की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आपको प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • प्याज लिवर के एसिड को निकालने में भी असरदार होता है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है, तो भी प्याज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • प्याज शरीर की गर्मी को निकालने में मदद करता है। अगर आपको पेट में गर्मी बनी रहती है, तो प्याज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  • साइटिका और गठिया रोगियों के लिए भी प्याज बेहद फायदेमंद होता है। आपको प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए प्याज का सलाद

  • प्याज एक तामसिक भोजन है। इसलिए जो लोग अध्यात्म की पढ़ाई कर रहे हैं या धार्मिक कार्यों में हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • डायबिटीज रोगियों को भी प्याज का सलाद कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान प्याज का सेवन कम मात्रा में ही करें।
  • अगर प्याज खाने के बाद मुंह से दुर्गंध आती है, तो भी कच्चा प्याज खाने से परहेज करें।
  • अगर आपको प्याज से एलर्जी है, तो इसका सेवन बिलकुल न करें।
  • पित्त प्रकृति के लोगों को प्याज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है प्याज का सेवन, जानें 11 बड़े फायदे

प्याज का सेवन कैसे करें?

  • आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • इसके लिए आप प्याज के गोल स्लाइस काट लें।
  • अब इस पर नमक और अदरक का रस छिड़कें।
  • इसके बाद पुदीने की पत्तियां डालकर खाएं।
  • आप चाहें तो खाने के साथ भी इसी तरह से प्याज का सलाद खा सकते हैं।

प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सभी लोग प्याज का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, प्याज की तासीर थोड़ी-सी गर्म होती है। इसलिए अगर आपको पित्त से जुड़ा कोई रोग है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही प्याज के सलाद का सेवन करें।

Read Next

हरसिंगार की तासीर कैसी होती है? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2024 10:35 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content