Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रोज कितनी चेरी खाना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा

चेरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है लेकिन रोज सीमित मात्रा में ही चेरी खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और इससे इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है।

चेरी एक स्वादिष्ट फल है, जो न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। चेरी को गर्मियों के मौसम में लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। चेरी में फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई एक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, आयुर्वेद में हर फूड की तासीर और सेवन की मात्रा को बहुत अहम माना गया है। इस लेख में सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानिए, रोज कितनी चेरी खाना फायदेमंद है?

1 दिन में कितनी चेरी खा सकते हैं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, चेरी की तासीर गर्म मानी जाती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। कई लोग इसे हेल्दी फल मानकर ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से यह सही नहीं है। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, चेरी को ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इसलिए इसे केवल 2 से 4 टुकड़ों तक ही सीमित रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है चेरी टमाटर, जानें इसे खाने का तरीका

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि चेरी खाने की मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग होती है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की अग्नि यानी पाचन शक्ति कितनी मजबूत है। यदि किसी व्यक्ति की पाचन शक्ति अच्छी है, तो वह थोड़ा ज्यादा खा सकता है, लेकिन फिर भी चेरी को सीमित रखना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए इसका सेवन और भी सीमित होना चाहिए।

how many cherries should you eat in a day

इसे भी पढ़ें: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे करें चेरी का सेवन, जानें फायदे

डॉक्टर की सलाह

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सामान्य रूप से चेरी का सेवन 2 से 4 टुकड़ों तक ही सीमित रखना चाहिए। यह मात्रा शरीर पर अतिरिक्त गर्मी नहीं डालती और इसके पोषक तत्वों का फायदा भी मिलता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में असंतुलन और गर्मी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे कम लेकिन संतुलित मात्रा में खाना ही बेहतर माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति खास बीमारी से जूझ रहा है तो उसे डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह अनुसार इसका सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से चेरी की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, एक दिन में 2 से 4 चेरी पर्याप्त हैं, और यह मात्रा व्यक्ति की पाचन शक्ति यानी अग्नि पर निर्भर करती है। चेरी में कई पोषक तत्व मौजूद हैं, लेकिन ज्यादा सेवन से फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या चेरी की तासीर ठंडी होती है या गर्म?

    आयुर्वेद के अनुसार चेरी की तासीर गर्म मानी जाती है।
  • चेरी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

    इसमें फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • क्या चेरी फल कब्ज का कारण बनता है?

    जिन लोगों को पेट की समस्याएं रहती है उन्हें चेरी से कब्ज की दिक्कत हो सकती है।

Read Next

चेरी की तासीर गर्म होती है या ठंडी? गर्मियों में खाने से पहले जान लें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 22, 2026 15:44 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 22, 2026 15:44 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 22, 2026 15:44 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content