How Much Ginger is Too Much in One Day in Hindi: सर्दियों में अदरक का सेवन अक्सर लोगों की डाइट में काफी ज्यादा बढ़ जाता है। सर्दी में अदरक खाने से सर्दी-खांसी, गले की खराश और बलगम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। अदरक का सेवन आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और सूजन को कम करने में मदद करता है। अदरक में मौजूद एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपके संपूर्ण सेहत के लिए लाभकारी होता है। ऐसे में सर्दियों में लोगों अपने खाने में, चाय और काढ़े के रूप में अदरक का सेवन करने लगते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कितनी अदरक सेहत के लिए फायदेमंद है और कितनी अदरक नुकसानदेह (roj adrak kitna khana chahie) हो सकती है? आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं इस बारे में।
एक दिन में कितनी अदरक खाना सुरक्षित है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार एक हेल्दी व्यक्ति के लिए दिन में 3 से 4 ग्राम तक ताजी अदरक का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है यानी एक दिन में करीब 1 से 1.5 इंच ताजी अदरक या आधे से 1 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक के बराबर (how much is 4 grams of ginger per day) होती है। इतना ही नहीं, अगर आप अदरक की चाय, सब्जी या अन्य चीजों में इसका अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो कुल मात्रा का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: अदरक और लहसुन का पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया
कितनी अदरक सेहत के लिए बहुत ज्यादा हो सकती है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, अगर कोई व्यक्ति 5 ग्राम से ज्यादा अदरक रोजाना लंबे समय तक लेता है तो इससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन करने से कुछ लोगों में इसके कई साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं, जैसे:
- सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या
- पेट में जलन और दस्त होना
- मुंह या गले में जलन की समस्या
- सीने में जलन होना
- ब्लड प्रेशर में कमी आना
- कुछ मामलों में दिल की धड़कन तेज होना
किन लोगों को अदरक कम मात्रा में लेनी चाहिए?
कुछ लोगों को अदरक का सेवन सावधानी और सीमित मात्रा में करना जरूरी होता है, जिसमें:
- अदरक का सेवन आपके खून को पतला कर सकता है, इसलिए ब्लड थिनर दवाएं लेने वाले लोग इसे लेते समय ध्यान रखें।
- ज्यादा अदरक का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है, इसलिए जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को 1 ग्राम से ज्यादा अदरक लेने से बचना चाहिए।
- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या बनी रहती है उन्हें भी अदरक सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या पीसीओएस में फायदेमंद है अदरक का पानी? एक्सपर्ट से जानें
अदरक खाने का सही तरीका
अदरक के फायदों को पाने के लिए जरूरी है कि आप अदरक को सही तरीके से और सीमित मात्रा में खाएं, ताकि इसके फायदे बढ़ सकते हैं:
- सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- चाय में थोड़ी-सी अदरक डालकर पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ज्यादा डालने से बचें।
- कच्ची अदरक को नमक के साथ सीमित मात्रा में लेना।
- काढ़ा बनाते समय अदरक को सीमित और संतुलित रखना।
निष्कर्ष
अदरक एक औषधीय गुणों से भरपूर फूड है, जिसका सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। इसलिए, आप 3 से 4 ग्राम तक ही अदरक एक दिन में अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
अदरक लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
अदरक लेने का सबसे अच्छा तरीका सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ या इसके रस को शहद में मिलाकर लेना है, जो आपके पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।कच्चा अदरक खाने से क्या फायदा होता है?
कच्चा अदरक खाने से पाचन में सुधार होता है, गैस-अपच की समस्या से राहत, सर्दी-खांसी और गले की खराश को ठीक करने में काफी फायदेमंद माना जाता है।सुबह खाली पेट अदरक खाने के क्या फायदे हैं?
सुबह खाली पेट अदरक का सेवन पाचन में सुधार करने में फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा या वजन कंट्रोल करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 22, 2026 11:24 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 22, 2026 11:24 IST
Published By : Katyayani Tiwari