Side Effects of Eating Too Much Cherries in Hindi: चेरी खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है। चेरी कई पोषक तत्वों जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम आदि से भरपूर होती है, जिसे खाने से स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदा मिलता है। चेरी खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने से लेकर गठिया जैसी बीमारियों में भी आराम मिलता है। चेरी खाने से वजन भी आसानी से घटाया जा सकता है। चेरी खाना महिलाओं की भी कई स्वास्थ्य समस्या का रामबाण इलाज है। लेकिन, अगर आप जरूरत से ज्यादा चेरी का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।
ज्यादा चेरी खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में ज्यादा चेरी खाने से आपको एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं ज्यादा चेरी खाने से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में। (How Eating Excess Cherries Can Lead to Stomach Problems in Hindi) -
ज्यादा चेरी खाने के नुकसान
1. एलर्जी
एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादा मात्रा में चेरी खाना एलर्जी का भी कारण बन सकता है। ज्यादा चेरी खाने से कुछ लोगों के मुंह, नाक और गले आदि में खुजली हो सकती है। इसके साथ ही कुछ मामलों में आपको चेहरे के आस-पास सूजन का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आपको पहले से ही एलर्जी है या आपको चेरी खाने से एलर्जी होती है तो ऐसे में चेरी खाने से परहेज करें।
2. पेट से जुड़ी समस्याएं
अगर आप जरूरत से ज्यादा चेरी का सेवन करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चेरी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे गैस, अपच और कई बार डायरिया जैसी समस्या भी हो सकती है। हाई फाइबर कंटेंट होने की वजह से कुछ लोगों में चेरी खाने से पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है।
3. सांस से जुड़ी समस्या
ज्यादा चेरी खाना कई बार आपके लिए सांस से जुड़ी समस्या का भी कारण बन सकती है। चेरी में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जिसे खाने से कई बार सांस लेने में कठिनाई महसूस होने के साथ-साथ दिल की धड़कन तेज होने या दिल में धक-धक होने जैसी समस्या हो सकती है।
4. ब्लड शुगर बढ़ाए
चेरी में नैचुरल शुगर पाया जाता है। अगर आप इसे जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल का बैलेंस बिगड़ सकता है। ज्यादा चेरी खाने से आपको डायबिटीज होने की आशंका रहती है। हालांकि, सीमित मात्रा में चेरी खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - चेरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
5. वजन बढ़ाए
चेरी निश्चित तौर पर वजन घटाने में लाभकारी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो चेरी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन, चेरी को जरूरत से ज्यादा खाने पर आपका वजन बढ़ भी सकता है। दरअसल, इसमें नैचुरल शुगर की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं तो हो सकता है कि चेरी खाने से आपका वजन बढ़ जाए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version