Expert

जैतून खाने के फायदे और नुकसान, जानें एक्सपर्ट से

Benefits and side effects of eating olives in Hindi: जैतून खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। जैतून (ऑलिव) प्रोबायोटिक से भरपूर होता है। जैतून में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जिनसे कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ-साथ वजन भी आसानी से कम होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जैतून खाने के फायदे और नुकसान, जानें एक्सपर्ट से


Benefits and side effects of eating olives in Hindi: जैतून खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। जैतून (ऑलिव) प्रोबायोटिक से भरपूर होता है। जैतून में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जिनसे कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ-साथ वजन भी आसानी से कम होता है। जैतून आपके दिल की सेहत को हेल्दी रखने के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होती है। हालांकि, जैतून को अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह कई मामलों में सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अगर आप जैतून का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में जैतून खाने से पहले आपको डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ले लेनी चाहिए। जैतून में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। आइए दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं जैतून खाने के फायदे और नुकसान के बारे में। (Reasons Olives Are Good for You in Hindi) - 

जैतून खाने के फायदे

  1. जैतून खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. जैतून खाना आपके वेट लॉस के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसे खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से कम होता है।
  3. इसे खाने से त्वचा हेल्दी रहती है। इससे त्वचा पर दाग-धब्बे कम होते हैं साथ ही साथ त्वचा पर प्राकृतिक रूप से ग्लो भी आता है।
  4. जैतून डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  5. इसे खाने से आंखों की सेहत अच्छी रहती है। इसे खाने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है।
  6. इसे खाने से डायबिटीज का जोखिम कम होने के साथ-साथ हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा कम होता है।
  7. इसे खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
  8. ऑलिव यानि जैतून खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और पाचन तंत्र हेल्दी होता है।
  9. इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बीमारियों की आशंका कम होती है। 

जैतून खाने के नुकसान

  1. ज्यादा मात्रा में जैतून खाना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  2. ज्यादा जैतून खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको पेट में दर्द, पेट फूलने के साथ-साथ डायरिया भी हो सकता है।
  3. इससे आपलको कुछ मामलों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है साथ ही साथ ब्लड प्रेशर पड़ भी असर पड़ सकता है।
  4. ऑलिव्स खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
  5. ऐसे में आपको कुछ मामलों में इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज के भी शिकार हो सकते हैं।
  6. कई बार जैतून खाना ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में रामबाण है ऑलिव ऑयल और ईसबगोल का सेवन, जानें तरीका 

क्या जैतून के तेल और जैतून के फायदे एक जैसे होते हैं?

जैतून और जैतून का तेल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना कई तरीकों से लाभकारी होता है। हालांकि, ऑलिव ऑयल और ऑलिव्स दोनों के फायदे काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों में ही विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन K की अच्छी मात्रा होती है, जो न केवल कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होते हैं बल्कि, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में भी रामबाण रहता है।

FAQ

  • दिनभर में कितने जैतून खाने चाहिए? 

    एक्सपर्ट के मुताबिक दिनभर में आपको एक मुठ्ठी तक जैतून का सेवन करना चाहिए। ज्यादा जैतून खाने से आपकी कैलोरी बढ़ने के साथ ही शरीर में गर्माहट भी बढ़ सकती है। अगर आप जैतून का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के बाद आपको जैतून खाना चाहिए। 
  • जैतून किसे नहीं खाना चाहिए?

    जैतून खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैतून के तेल को कुछ लोगों को नहीं खाना चाहिए, खासकर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।  
  • जैतून खाने के फायदे 

    जैतून खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से त्वचा के साथ-साथ बाल हेल्दी होते हैं और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। 

 

 

 

Read Next

किन लोगों का आम का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer