Wed Nov 11, 2026 | 11:53 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

चेहरे पर अलसी के बीज का जेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

अलसी के बीज का जेल त्वचा के लिए कई फायदेमंद गुणों से भरपूर होता है, जो नमी देने और मुलायम बनाने में मदद करता है। आइए इस लेख में जानते हैं घर पर अलसी का जेल बनाने का तरीका और इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
चेहरे पर अलसी के बीज का जेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीकाचेहरे पर अलसी के बीज का जेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

स्किन की देखभाल के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल घरेलू नुस्खों को भी पसंद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है अलसी के बीजों से तैयार जेल। अलसी के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि चेहरे पर अलसी के बीज का जेल लगाने के क्या फायदे हैं?

त्वचा के लिए अलसी बीज के जेल के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि त्वचा पर अलसी के बीज लगाना काफी फायदेमंद होता है। साल 2019 में IIUM Medical Journal Malaysia में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, लिग्नान और प्रोटीन जैसे एक्टिव तत्व होते हैं, जिनमें सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अलसी का जेल लगाने से स्किन परतों में कोलेजन फाइबर का घनत्व और मजबूती बढ़ती है, जिससे स्किन की लोच और कसावट में अहम सुधार होता है।

1. त्वचा को नमी देने में मददगार

अलसी के जेल में मौजूद म्यूसिलेज स्किन पर एक हल्की परत बनाता है। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। खासकर ड्राई और बेजान स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से मुलायम एहसास मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन

2. त्वचा को मुलायम बनाता है

अलसी का जेल स्किन पर लगाने से स्किन को कुछ समय के लिए मुलायम और स्मूथ महसूस कराया जा सकता है। इसकी जेल जैसी बनावट स्किन पर हल्की कंडीशनिंग परत बनाती है।

3. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

अलसी के बीजों में लिग्नान और अन्य एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि अलसी का जेल स्किन में कोलेजन फाइबर के घनत्व और मजबूत को बढ़ाता है, जिससे स्किन की लोच में सुधार होता है।

4. सेंसिटिव स्किन के लिए फायदेमंद

कुछ लोगों को अलसी का जेल लगाने से स्किन पर ठंडक और आराम महसूस होता है। इसकी जेल जैसी बनावट स्किन को आराम देने में मदद कर सकती है, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को इसका इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहिए।

5. त्वचा की चमक बढ़ाएं

जब स्किन को पर्याप्त मात्रा में नमी मिलती है तो वह मुलायम और हेल्दी दिखाई देती है। अलसी का जेल स्किन को हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह स्किन का नेचुरल रंग बदलने या पिग्मेंटेशन हटाने वाला ट्रीटमेंट नहीं है।

घर पर अलसी के बीज का जेल कैसे बनाएं?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, घर पर अलसी का जेल तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए, जिनमें शामिल हैं-

सामग्री

  • अलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • साफ सूती कपड़ा या बारीक छलनी
  • साफ कांच का कंटेनर

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें।
  • अब इसमें दो बड़े चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।
  • इसके बाद इसे धीमी आंच पर लगभग 5 से 10 मिनट तक उबालें।
  • जब पानी गाढ़ा और जेल जैसा होने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।
  • मिश्रण हल्का गर्म रहते हुए इसे सूती कपड़े या बारीक छलनी से अच्छी तरह छान लें।
  • अलसी के बीजों के जेल को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • अब इसे साफ और ड्राई कांच के कंटेनर में भरकर रख दें।

flaxseed-gel-benefits-for-skinflaxseed-gel-benefits-for-skin

चेहरे पर अलसी का जेल इस्तेमाल करने का सही तरीका

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि चेहरे पर अलसी के जेल को लगाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले फेसवॉश से चेहरा साफ कर लें।
  • इसके बाद उंगलियों की मदद से थोड़ा-सा अलसी का जेल चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से फैलाएं।
  • इस जेल को लगभग 10 से 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर जरूरत के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • शुरुआत में हफ्ते में 2-3 बार इस जेल का इस्तेमाल करें।

अलसी के जेल में क्या मिलाकर लगाएं?

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि अलसी के जेल को अकेले इस्तेमाल करना बेहतर है। फिर भी कुछ लोग इसे अन्य नेचुरल सामग्री के साथ मिलाकर लगाते हैं।

  1. एलोवेरा जेल- दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन को नमी देने में मदद मिल सकती है। बिना खुशबू वाला शुद्ध एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें।
  2. गुलाब जेल- थोड़ी मात्रा में मिलाने से जेल की बनावट हल्की हो सकती है। खुशबू या अन्य मिलावट से एलर्जी होने पर इससे बचना चाहिए।
  3. ग्लिसरीन- ड्राई स्किन के लिए थोड़ी मात्रा में ग्लिसरीन मिलाई जा सकती है। इसे ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

अलसी का जेल इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नेचुरल होने के बावजूद अलसी का जेल हर किसी की स्किन के लिए सही नहीं होता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है-

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना चाहिए।
  • खुजली, रेडनेस या जलन होने पर तुरंत चेहरे को धो लें।
  • आंखों और होंठों के अंदर जेल जाने से बचाएं।
  • कटे-फटे या इंफेक्टेड हिस्सों पर इसे लगाने से बचें।
  • जेल को साफ कंटेनर में रखें और फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिनों के अंदर इस्तेमाल करें।
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: चिया सीड्स और अलसी में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? जानें और सेहत के अनुसार चुनें सही विकल्प

किन लोगों को अलसी का जेल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?

जिन लोगों को अलसी के बीज से एलर्जी है, उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक्जिमा, एक्ने या स्किन से जुड़े इंफेक्शन होने पर पहले स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करें। अगर जेल लगाने के बाद लगातार जलन या सूजन हो तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।

निष्कर्ष
अलसी के बीजों का जेल स्किन की देखभाल के लिए एक आसान और घरेलू विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल म्यूसिलेज स्किन को नमी देने और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसे घर पर आसानी से तैयार करके चेहरे और गर्दन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अलसी का जेल एक्ने, झुर्रियां, दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन दूर करने का पक्का इलाज नहीं है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से त्वचा की सफाई, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन लगाएं और संतुलित खान-पान को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • अलसी का जेल कब लगाना चाहिए?

    अलसी के जेल को हमेशा साफ बालों या स्किन पर लगाना चाहिए। इसे बाल धोने से लगभग 30 से 45 मिनट पहले लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है, जिससे यह बालों को गहराई से पोषण दे सके।
  • अलसी के बीज कितने दिन में असर करते हैं?

    अलसी के बीज या जेल का नियमित इस्तेमाल करने पर आमतौर पर 2 से 4 हफ्ते के अंदर बाल और स्किन पर असर दिखने लगता है। बालों के झड़ने में कमी और चमक बनाए रखने में भी यह प्रभावी हो सकता है।

Read Next

→ फेरुलिक एसिड क्या है? जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 11:37 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta