Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

स्किन बैरियर क्या है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इससे जुड़ी समस्याएं कब होती हैं

स्किन बैरियर त्वचा को नमी बनाए रखने और बाहरी धूल, प्रदूषण व जलन पैदा करने वाली चीजों से बचाने में मदद करता है। जानें इसके कमजोर होने के संकेत, कारण और बचाव के तरीके।

हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन को पसंद करता है। इसके लिए अक्सर लोगों को त्वचा की खास देखभाल करने की सलाह दी जाती है। रोज स्किन के धूल, धूप, प्रदूषण, मौसम में बदलाव और कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आती है, जिसके कारण स्किन बैरियर के कमजोर होने की समस्या होती है, जो स्किन की हेल्थ को प्रभावित करती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर स्किन बैरियर क्या है और इससे जुड़ी परेशानियां कब होती हैं? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

स्किन बैरियर क्या होता है?

डॉ. शिरीन के अनुसार, स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर को कहा जाता है, जो मुख्य रूप से स्किन के सेल्स, नेचुरल ऑयल और लिपिड्स से मिलकर बनी होती है। इसका मुख्य काम त्वचा में नमी को बनाए रखना और धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया, केमिकल और अन्य जलन पैदा करने वाली चीजों से स्किन को बचाने में मदद करना है।

जब स्किन बैरियर हेल्दी होता है, तो त्वचा आमतौर पर मुलायम, आरामदायक और बैलेंस महसूस होती है, लेकिन जब यह कमजोर या डैमेज हो जाता है, तो त्वचा आसानी से नमी खो सकती है। इसके कारण स्किन के ड्राई, खुरदरी, सेंसिटिव, खुजली वाली, रेडनेस और जलन वाली हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप चेहरे को जरूरत से ज्यादा स्क्रब कर रहे हैं? जानें स्किन बैरियर डैमेज के संकेत

what is skin barrier and when problems related to it occur 01

स्किन बैरियर कमजोर होने के लक्षण

डॉ. शिरीन बताती हैं, स्किन बैरियर में परेशानी होने पर हर व्यक्ति में एक जैसे लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को त्वचा बहुत ड्राई और खुरदरी लग सकती है, जबकि कुछ लोगों को नॉर्मल से ज्यादा सेंसिटिव महसूस हो सकती है।

  • जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन।
  • त्वचा का खुरदरा महसूस होना।
  • खुजली या जलन होना।
  • स्किन में रेडनेस दिखाई देना।
  • नॉर्मल प्रोडक्ट लगाने पर चुभन या जलन महसूस होना।
  • त्वचा का पहले की मुकाबले में ज्यादा सेंसिटिव हो जाना।

हालांकि, इन सभी लक्षणों का कारण सिर्फ कमजोर स्किन बैरियर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

Cleveland Clinic के अनुसार, स्किन बैरियर के डैमेज होने पर व्यक्ति को एक्ने, ड्राई स्किन, पपड़ीदार त्वचा, सूजन, जलन, खुजली और स्किन के सेंसिटिव होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

स्किन बैरियर को नुकसान कब पहुंच सकता है?

डॉ. शिरीन बताती हैं, स्किन बैरियर से जुड़ी समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं। ऐसे में इन कारणों को नजरअंदाज न करते हुए इनमें सुधार करना जरूरी हो जाता है। जैसे-

  • चेहरे को बहुत ज्यादा धोना।
  • हार्ड केमिकल वाले साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करना।
  • बार-बार एक्सफोलिएशन करना।
  • स्ट्रॉग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल।
  • बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल।
  • ठंडा या सूखा मौसम।
  • प्रदूषण।
  • धूप में ज्यादा देर रहना।
  • रेटिनॉइड्स, एसिड या बेंजोयल पेरोक्साइड जैसे बहुत ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करना।

स्किन की सफाई जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा सफाई करने से समस्या हो सकती है। बार-बार चेहरा धोना या हार्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा की नेचुरल नमी और ऑयल्स को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी स्किन के लिए स्किन फास्टिंग के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

किन लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है?

डॉ. शिरीन का कहना है, जिन लोगों की स्किन नेचुरल रूप से ड्राई या सेंसिटिव होती है या जिन्हें एक्जिमा या त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं होती हैं, उनका स्किन बैरियर भी कमजोर हो सकता है और वे आसानी से लक्षण महसूस कर सकते हैं। साथ ही, स्किन को एडजस्ट होने का समय दिए बिना बार-बार स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बदलने से जलन और बढ़ सकती है।

स्किन बैरियर की देखभाल कैसे करें?

डॉ. शिरीन आगे बताती हैं, डैमेज स्किन बैरियर को आमतौर पर सिंपल स्किनकेयर रूटीन अपनाकर ठीक किया जा सकता है, जिससे स्किन को हेल्द रखने में भी मदद मिल सकती है।

  • हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा के अनुसार नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • बाहर निकलने से पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा स्क्रबिंग और पीलिंग से बचें।
  • त्वचा में जलन होने पर तेज एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कम करें।
  • ऐसे मॉइस्चराइजर चुनें जिनमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, हायल्यूरोनिक एसिड या फैटी एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स हों, जो हाइड्रेशन को बेहतर बनाने और स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को सहारा देने में मदद करते हैं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. शिरीन बताती हैं, यह भी याद रखना जरूरी है कि त्वचा में जलन या रेडेनस होने पर तुरंत यह मान लेना सही नहीं है कि यह स्किन बैरियर से जुड़ी समस्या है। लगातार रेडनेस, जलन, तेज खुजली, त्वचा का फटना, सूजन, ज्यादा जलन या बार-बार होने वाली समस्या के पीछे एक्जिमा, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, एलर्जी या दूसरी स्किन से जुड़ी स्थितियां भी हो सकती हैं।

ऐसी स्थिति में खुद से लगातार नए प्रोडक्ट आजमाने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है। ऐसा करने से समय रहते सही कारण की पहचान होने के बाद ही सही देखभाल की जा सकता है। बता दें, इन स्थितियों में अलग-अलग इलाज की जरूरत होती है।

निष्कर्ष

स्किन बैरियर त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर होती है। इसे स्वस्थ रखने के लिए हमेशा बहुत सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। इसके लिए एक आसान स्किनकेयर रूटीन जैसे- हल्की सफाई, पर्याप्त मॉइस्चराइजिंग और धूप से बचाव यानी सनस्क्रिन को लगाना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, अगर त्वचा में लगातार जलन, रेडनेस, खुजली, सूजन या फटने जैसी समस्या बनी रहती है, तो इसे सिर्फ स्किन बैरियर की कमजोरी मानने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • स्किन बैरियर कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    स्किन बैरियर कमजोर होने पर स्किन ड्राई या खुरदरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा, रेडनेस, खुजली, जलन, सेंसिटिविटी और नॉर्मल स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने पर चुभन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • स्किन बैरियर को मजबूत रखने के लिए क्या करें?

    स्किन बैरियरल को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए माइल्ड क्लींजर, सही मॉइस्चराइजर और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन को स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग और एक्सफोलिएशन से बचना भी जरूरी है।

Read Next

चेहरे के कुछ हिस्से ऑयली और कुछ ड्राई क्यों रहते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 23:18 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 31, 2026 23:18 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content