चेहरे को धोना रोज की स्किनकेयर का एक अहम हिस्सा है। इससे धूल, पसीना और स्किन पर जमा गंदगी को साफ करने में मदद मिल सकती है और चेहरा फ्रेश महसूस होता है, लेकिन कई बार चेहरा धोने के बाद व्यक्ति को स्किन में खिंचाव, ड्राईनेस या हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर ठंडे और शुष्क मौसम में, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों और बार-बार चेहरा धोने वाले लोगों को महसूस होती है, लेकिन लोगों के मन में सवाल उठता है कि चेहरा धोने के बाद स्किन ड्राई क्यों हो जाती है? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।
चेहरा धोने से स्किन ड्राई क्यों होती है?
डॉ. शिरीन के अनुसार, चेहरा धोने के बाद स्किन ड्राई महसूस हो सकती है, क्योंकि गर्म पानी, गंदगी, पसीने और एक्स्ट्रा ऑयल के साथ-साथ स्किन के कुछ नेचुरल ऑयल्स को भी हटा सकता है, साथ ही हार्ड साबुन, हार्ड क्लींजर या बार-बार धोने से त्वचा का स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे नमी आसानी से निकल जाती है और चेहरा खिंचा-खिंचा, खुरदरा या ड्राई महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें: कहीं आपकी ड्राई स्किन का कारण कम पानी पीने की आदत तो नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें पूरा साइंस
चेहरा धोने पर किन कारणों से होती है ड्राई स्किन?
डॉ. शिरीन आगे बताती हैं, चेहरे को धोते समय कुछ गलतियों को करने से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। ऐसे में चेहरे को धोते टाइम कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे-
1. गर्म पानी से चेहरा धोने से बढ़ती है परेशानी
डॉ. शिरीन बताती हैं, बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, खासकर तब जब त्वचा पहले से ड्राई या सेंसिटिव हो। बहुत गर्म पानी से नहाना और ड्राई मौसम दोनों ही त्वचा की बाहरी परत की नमी को और कम कर सकते हैं, इसलिए ऐसा क्लींजर जो चेहरे को पूरी तरह साफ (squeaky clean) महसूस कराए, जरूरी नहीं कि वह त्वचा के लिए बेहतर हो।
बता दें, गर्म पानी त्वचा की लेयर से नेचुरल ऑयल्स को हटाता है, जिससे त्वचा में खिंचाव या रूखापन महसूस हो सकता है। इसलिए चेहरे को साफ करते समय बहुत गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

2. ड्राई स्किन की स्थिति में
चेहरा धोने के बाद स्किन के ड्राई होने की संभावना तब ज्यादा होती है, जब व्यक्ति की त्वचा नेचुरल रूप से ड्राई या सेंसिटिव हो। ऐसे में चेहरे को धोने के लिए स्किन टाइप के अनुसार ही प्रोडक्ट का चुनाव करें।
3. हार्ड केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
चेहरा धोने के बाद स्किन के ड्राई या इसमें खिंचाव महसूस होने पर तेज खुशबू वाले और हार्ड केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तेज खुशबू या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन के ड्राई होने के साथ-साथ जलन या स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
साल 2012 में Dermatology Research and Practice में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चेहरा धोने के बाद त्वचा में रूखापन महसूस होने का कारण क्लींजर में मौजूद सर्फेक्टेंट हैं। इसके कारण स्किन बैरियर का टूटने, स्किन बैरियर के कमजोर और नेचुरल लिपिड्स को नुकसान होने की समस्या हो सकते हैं। जब क्लींजर इन नेचुरल लिपिड्स को हटा देता है, तो त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और शुष्क महसूस होता है।
4. चेहरे को ज्यादा रगड़ने
कई लोग चेहरे को धोते समय जोर से रगड़ते या स्क्रब करते हैं। ऐसा करना भी त्वचा को परेशान कर सकता है। जिससे त्वचा में खिंचाव, ड्राईनेस और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सफाई करते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: हाथ बहुत ज्यादा ड्राई क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें
5. दिन में कई बार चेहरा धोने
चेहरा साफ रखना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा धोना भी सही नहीं है। बार-बार सफाई करने से त्वचा के नेचुरल ऑयल बार-बार हट सकते हैं। इससे कुछ लोगों में रूखापन और खिंचाव बढ़ सकता है।
6. मौसम से भी प्रभावित होती है त्वचा
डॉ. शिरीन का कहना है, सिर्फ फेस वॉश या पानी ही स्किन ड्राईनेस का कारण नहीं है। बहुत शुष्क मौसम में हवा में नमी कम होने के कारण भी स्किन ज्यादा ड्राई महसूस हो सकती है। ऐसे समय में चेहरा धोने के बाद होने वाला खिंचाव ज्यादा लग सकता है।
ध्यान रहे, ठंडे या शुष्क मौसम में त्वचा की देखभाल करते समय बहुत गर्म पानी, हार्ड केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से सफाई और जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग करने से बचना चाहिए।
चेहरा धोते समय किन बातों का ध्यान रखें?
डॉ. शिरीन आगे बताती हैं, स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए कुछ आदतों को अपनाया जा सकता है, जिनसे स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखा जा सकता है। जैसे-
- चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
- हल्के और बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- स्किन को जोर से रगड़ने से बचें।
- त्वचा को रगड़ने के बजाय थपथपाकर सुखाएं।
- धोने के तुरंत बाद, जब त्वचा थोड़ी नम हो, मॉइस्चराइजर लगाएं।
कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
डॉ. शिरीन का कहना है, अगर स्किन में ड्राईनेस ज्यादा बनी रहती है या इसके साथ रेडनेस, खुजली, स्किन के फटने, जलन या रैशेज होने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें, क्योंकि एक्जिमा या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों के लिए खास इलाज की जरूरत हो सकती है।
निष्कर्ष
चेहरा धोने के बाद त्वचा का रूखा या खिंचा हुआ महसूस होना कई कारणों से हो सकता है। बहुत गर्म पानी, हार्ड क्लींजर, बार-बार चेहरा धोना, जोर से रगड़ना, स्किन के पहले से ड्राई या सेंसिटिव होने और शुष्क मौसम त्वचा की नेचुरल नमी को प्रभावित कर सकते हैं।
ऐसे में स्किन का ड्राईनेस से बचाव करने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा साफ करने, माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल, त्वचा को धीरे से सुखाना और धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रहे, अगर ड्राईनेस लगातार बनी रहे या उसके साथ रेडनेस, खुजली, जलन, दरारें या रैश हों, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाए तो क्या करें?
स्किन की ड्राईनेस से राहत के लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर करें, माइल्ड क्लेंजर और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अधिक ड्राईनेस होने की समस्या में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।स्किन ड्राईनेस के क्या लक्षण हैं?
स्किन में ड्राईनेस होने पर त्वचा में खिंचाव, खुरदरापन, पपड़ी निकलने, खुजली, जलन, दरारें पड़ने और रेडनेस होने की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 27, 2026 13:51 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 27, 2026 13:51 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shireen Furtado