Thu Nov 19, 2026 | 01:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर

सर्दियों में चेहरा धोने के बाद स्किन खिंची-खिंची और रूखी महसूस होती है तो फेसवॉश का चुनाव ध्यान से करना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, क्रीम बेस्ड फेसवॉश या जेल बेस्ड, ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश कौन सा है?
सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतरसर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर

सर्दियों में क्या चेहरा धोने के बाद आपकी त्वचा खिंची-खिंची और बेजान महसूस होती है? क्या फेसवॉश इस्तेमाल करने के कुछ देर बाद ही चेहरे पर ड्राईनेस और सफेद पपड़ी नजर आने लगती है? अगर हां, तो इसकी एक वजह आपका फेसवॉश भी हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में नमी की कमी के कारण स्किन की नमी कम होने लगती है। ऐसे में ड्राई स्किन वाले लोगों को अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि फेसवॉश का चुनाव स्किन की जरूरत और उसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स के आधार पर करना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड और जेल बेस्ड फेसवॉश में क्या अंतर है और आपको अपनी स्किन के लिए कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फेसवॉश कौन सा है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, ड्राई स्किन वाले लोगों को ऐसा क्लींजर और फेसवॉश चुनना चाहिए, जो स्किन की सफाई करने के साथ उसकी नमी भी बनाए रखने में मदद करे। आइए इस टेबल के जरिए जानते हैं कि सर्दियों में क्रीम बेस्ड और जेल बेस्ड फेसवॉश में से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर है।

तुलना क्रीम बेस्ड फेसवॉश (Cream Based Face Wash) जेल बेस्ड फेसवॉश (Gel Based Face Wash)
बनावट यह सॉफ्ट, गाढ़ा और क्रीमी होता है, जो स्किन पर आरामदायक महसूस होता है। यह हल्का, जेल जैसा या थोड़ा पानी जैसा होता है और अक्सर झाग बना सकता है।
नमी और असर इसमें ग्लिसरीन और सेरामाइड्स जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन की नेचुरल नमी को बचाए रखते हैं। कुछ जेल फेसवॉश अतिरिक्त तेल हटाते हैं, जिससे सर्दियों में ड्राई स्किन ज्यादा ड्राई या खिंची लग सकती है।
ड्राई स्किन के लिए जरूरत सर्दियों में ड्राई और खिंची-खिंची त्वचा के लिए यह सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। आमतौर पर ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेहतर होता है, ड्राई स्किन के लिए सिर्फ माइल्ड और हाइड्रेटिंग जेल ही ठीक है।
सफाई का तरीका यह चेहरे की गंदगी और धूल को साफ करता है, लेकिन स्किन को ड्राई किए बिना। यह स्किन से अतिरिक्त तेल यानी सीबम और गंदगी को गहराई से हटाने में मदद करता है।
सर्दियों में उपयोग चेहरा धोने के बाद ड्राईनेस और खिंचाव से बचाने के लिए सर्दियों में रोज इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि सर्दियों में इस्तेमाल करें, तो इंग्रीडिएंट्स देखकर चुनें और तुरंत मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

साल 2021 में Cosmetics जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डेक्सपैंथेनॉल और अन्य मॉइश्चराइजिंग तत्वों से भरपूर फेस और बॉडी वॉश जेल ड्राई स्किन की रोजाना देखभाल के लिए काफी असरदार पाए गए हैं। दो हफ्तों की स्टडी में इनके एक बार या बार-बार इस्तेमाल से स्किन की नमी में स्पष्ट सुधार देखा गया, जबकि स्किन बैरियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा। दोनों प्रोडक्ट को स्किन ने आसानी से स्वीकार किया और लोगों को इनका इस्तेमाल करने का अनुभव भी अच्छा लगा। कुल मिलाकर, ये नए वॉश जेल स्किन की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाए बिना ड्राई स्किन को अच्छी नमी देने का एक भरोसेमंद विकल्प हैं।

Facewash for Dry SkinFacewash for Dry Skin

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरा धोने के कितनी देर बाद लगाना चाहिए मॉइस्चराइजर? डॉक्टर से समझें सही स्टेप्स

सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सिर्फ सही फेसवॉश चुनना ही पर्याप्त नहीं है। सर्दियों में स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए नियमित स्किन केयर भी जरूरी है। चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन की नमी बनी रहे। ऐसे मॉइश्चराइजर का चुनाव करें, जिसमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन या हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद हों।

इसके अलावा, दिन में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सर्दियों में भी यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दिन में दो बार से ज्यादा फेसवॉश का इस्तेमाल करने से बचें, खासकर अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है। स्किन पर जलन, लालिमा या लगातार खुजली होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना सैलिसिलिक फेस वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्ष‍ित है? डर्मेटोलॉजि‍स्‍ट से जानें

निष्कर्ष

सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह स्किन की सफाई के साथ नमी बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, सही चुनाव आपकी स्किन की स्थिति और फेसवॉश में मौजूद इंग्रीडिएंट्स पर निर्भर करता है। जेल बेस्ड फेसवॉश भी इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते वह माइल्ड और हाइड्रेटिंग हो। इसलिए सर्दियों में ऐसा फेसवॉश चुनें, जो स्किन की नेचुरल नमी को बनाए रखे और स्किन बैरियर को नुकसान न पहुंचाए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह उठते ही चेहरा धोना चाहिए?

    सुबह उठने के बाद चेहरा धोने से नींद हटती है और व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप फेस वॉश से मुंह को सुबह ही धोएं, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो सुबह सामान्य पानी से चेहरा धोना भी पर्याप्त हो सकता है।
  • क्या फेसवॉश बदलने से चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं?

    हां, कुछ प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व स्किन में जलन या रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, स्किन के अनुकूल न होने वाला प्रोडक्ट पोर्स को बंद कर सकता है।

Read Next

चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड बेहतर या ग्लिसरीन, क्या है बेहतर विकल्प?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 12:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja