Wed Nov 18, 2026 | 07:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार

सेरामाइड क्रीम और हायलूरोनिक एसिड सीरम दोनों स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, लेकिन इनका काम अलग है। डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, ड्राई स्किन के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है?
सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार
सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्किन ड्राई, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। कई बार चेहरे पर सफेद पपड़ी जमने लगती है और खुजली की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए सही स्किन केयर प्रोडक्ट चुनना बहुत जरूरी है। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सेरामाइड और हायलूरोनिक एसिड दोनों स्किन के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। इनका चुनाव स्किन की जरूरत और उसकी स्थिति के आधार पर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सेरामाइड क्रीम और हायलूरोनिक एसिड सीरम में क्या अंतर है, ड्राई स्किन के लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद है और क्या इन दोनों को एक साथ लगाने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, सेरामाइड क्रीम और हायलूरोनिक एसिड सीरम दोनों प्रोडक्ट्स स्किन के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। इसलिए इनकी तुलना करने के बजाय स्किन की जरूरत समझना जरूरी है।

तुलना सेरामाइड क्रीम (Ceramide Cream) हायलूरोनिक एसिड सीरम (Hyaluronic Acid Serum)
क्या काम है यह स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर यानी स्किन बैरियर को मजबूत बनाती है और नमी को स्किन के अंदर लॉक करती है। यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट और पानी से भरपूर रखती है।
स्किन का प्रकार (Skin Type) बहुत ज्यादा ड्राई, पपड़ीदार, खिंची-खिंची और सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे बेस्ट है। डिहाइड्रेटेड, बेजान और थकी हुई दिखने वाली स्किन के लिए बहुत उपयोगी है।
टेक्सचर और असर यह क्रीम या रिच मॉइश्चराइजर के रूप में होती है, जो रूखेपन को तुरंत कम करके राहत देती है। यह हल्का सीरम होता है, जिससे स्किन सॉफ्ट, खिली-खिली और फ्रेश नजर आती है।
सर्दियों में उपयोग सर्दियों में स्किन बैरियर को बचाने के लिए यह अकेली भी बहुत असरदार और जरूरी होती है। सर्दियों में इसे अकेले लगाना काफी नहीं होता, इसके बाद मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाना जरूरी है ताकि नमी उड़े नहीं।

साल 2025 में Experimental dermatology जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, सेरामाइड स्किन की सेहत बनाए रखने और नमी को लॉक करने वाला एक बेहद जरूरी घटक है। यह स्किन बैरियर को मजबूत करने, सूजन कम करने और एटोपिक डर्मेटाइटिस जैसी स्किन की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बायोमार्कर के रूप में बीमारी की पहचान करने और कैंसर के इलाज में भी सहायक साबित हो रहा है। सेरामाइड की कमी को नेचुरल अर्क, सप्लीमेंट्स या क्रीम के जरिए पूरा किया जा सकता है। हालांकि गंभीर बीमारियों में इसके उपयोग पर अभी और रिसर्च जारी है, लेकिन स्किन की देखभाल और सामान्य रोगों के इलाज में इसकी भूमिका बेहद खास है।

Ceramide Cream vs Hyaluronic Acid SerumCeramide Cream vs Hyaluronic Acid Serum

इसे भी पढ़ें: रात में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं या फेस ऑयल? सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेहतर?

क्या सेरामाइड क्रीम और हायलूरोनिक एसिड सीरम एक साथ लगा सकते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, आप इन दोनों प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल एक ही स्किन केयर रूटीन में कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद हल्की नम स्किन पर हायलूरोनिक एसिड सीरम लगाएं। अब इसके ऊपर सेरामाइड युक्त मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं। इससे सीरम स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेगा, जबकि क्रीम नमी को बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करेगी। दिन के समय स्किन केयर रूटीन के अंत में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है। इससे स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से सुरक्षा मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

सर्दियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए सेरामाइड क्रीम और हायलूरोनिक एसिड सीरम दोनों उपयोगी हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी है और स्किन बैरियर कमजोर है, तो सेरामाइड क्रीम चुनें। वहीं, स्किन में नमी की कमी को दूर करने के लिए हायलूरोनिक एसिड सीरम अच्छा विकल्प है। बेहतर रिजल्ट के लिए दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जा सकता है। हालांकि, अगर स्किन पर लगातार खुजली, लालिमा या पपड़ी जमने की समस्या है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सेरामाइड क्रीम लगाने से चेहरे पर पिंपल्स होते हैं?

    सेरामाइड खुद आमतौर पर पिंपल्स पैदा करने वाला तत्व नहीं है। हालांकि, क्रीम का टेक्सचर और उसमें मौजूद अन्य सामग्री कुछ लोगों की स्किन पर पोर्स बंद कर सकती हैं। 
  • क्या हायलूरोनिक एसिड सीरम से चेहरे पर झुर्रियां कम होती हैं?

    हायलूरोनिक एसिड स्किन में नमी बनाए रखता है, जिससे महीन रेखाएं कुछ समय के लिए कम नजर आ सकती हैं।
  • क्या ऑयली स्किन वाले लोग सेरामाइड क्रीम लगा सकते हैं?

    हां, ऑयली स्किन वाले लोग भी सेरामाइड इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें हल्के टेक्सचर वाली जेल या लोशन बेस्ड क्रीम चुननी चाहिए।

Read Next

सर्दियों में रात में सोने से पहले चेहरे पर फेस ऑयल लगाएं या नाइट क्रीम? खुद जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 18:47 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja