Thu Nov 5, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाएं या नियासिनमाइड? जानें दाग-धब्बों के लिए क्या है बेहतर

विटामिन C सीरम स्किन की रंगत सुधारने और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद कर सकता है, जबकि नियासिनमाइड दाग-धब्बों और स्किन बैरियर के लिए फायदेमंद है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, सर्दियों में दाग-धब्बों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?
सर्दियों में चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाएं या नियासिनमाइड? जानें दाग-धब्बों के लिए क्या है बेहतरसर्दियों में चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाएं या नियासिनमाइड? जानें दाग-धब्बों के लिए क्या है बेहतर

सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण स्किन ड्राई और डल नजर आने लगती है। वहीं, कई लोगों को चेहरे पर पिग्मेंटेशन, पुराने मुंहासों के निशान और डार्क स्पॉट्स भी ड्राईनेस के कारण ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में स्किन की रंगत सुधारने और दाग-धब्बे कम करने के लिए लोग विटामिन C और नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सर्दियों में चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाना ज्यादा फायदेमंद है या नियासिनमाइड? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, विटामिन C और नियासिनमाइड दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग-अलग है।

विटामिन C या नियासिनमाइड, दाग-धब्बों के लिए क्या बेहतर है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आप चेहरे की डलनेस, धूप से होने वाली पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करना चाहते हैं, तो विटामिन C अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर चेहरे पर दाग-धब्बों के साथ ऑयली स्किन, लालिमा और सेंसिटिविटी की समस्या भी है, तो नियासिनमाइड बेहतर विकल्प हो सकता है।

तुलना विटामिन C सीरम (Vitamin C Serum) नियासिनमाइड सीरम (Niacinamide Serum)
क्या काम होता है? स्किन की डलनेस दूर करना, पिग्मेंटेशन हल्का करना और चेहरे पर ग्लो लाना। स्किन बैरियर को मजबूत करना, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करना और लालिमा शांत करना।
यह क्या है? यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो विटामिन C पर आधारित होता है। यह विटामिन B3 का एक बेहतरीन रूप है जो स्किन को हेल्थ रखता है।
दाग-धब्बों पर असर यह धूप के कारण होने वाली टैनिंग, जिद्दी डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को तेजी से हल्का करता है। यह पुराने मुंहासों के काले निशानों को ठीक करने और स्किन की रंगत एक समान करने में मदद करता है।
स्किन के प्रकार यह नॉर्मल और ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है। सेंसिटिव स्किन पर यह हल्की जलन पैदा कर सकता है। यह सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है, खासकर सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
कोलेजन और कसावट यह स्किन में कोलेजन (Collagen) के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे कसावट बनी रहती है। यह स्किन की नेचुरल नमी को लॉक करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।
इस्तेमाल करने का सही समय इसे आमतौर पर दिन में सुबह के समय सनस्क्रीन से पहले लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे दिन और रात दोनों समय आसानी से अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

साल 2020 में Journal of Oral and Maxillofacial Pathology जर्नल में प्रकाशित सिस्टेमैटिक रिव्यू में स्किन और मसूड़ों के हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में विटामिन C के प्रभाव का रिव्यू किया गया है। हालांकि विटामिन C का उपयोग डर्मेटोलॉजी में डिपिग्मेंटिंग एजेंट के रूप में व्यापक रूप से किया जाता है, लेकिन मसूड़ों के पिग्मेंटेशन पर इसके प्रभाव को लेकर बहुत कम स्टडी उपलब्ध हैं। रिव्यू की गई 7 स्टडी से पता चलता है कि मेलेनिन पिग्मेंटेशन पर विटामिन C के असर को समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है, ताकि इसके सटीक रिजल्ट मिल सके।

Vitamin C vs Niacinamide SerumVitamin C vs Niacinamide Serum

क्या विटामिन C और नियासिनमाइड एक साथ लगा सकते हैं?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि विटामिन C और नियासिनमाइड को एक ही स्किनकेयर रूटीन में इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों इंग्रीडिएंट्स एक-दूसरे के प्रभाव को खत्म नहीं करते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आप पहली बार इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दोनों को एक साथ शुरू करने से बचें। सुबह विटामिन C और रात में नियासिनमाइड लगाना भी एक विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए विटामिन C और नियासिनमाइड दोनों उपयोगी स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं। विटामिन C स्किन की रंगत सुधारने और डार्क स्पॉट्स हल्के करने में मदद करता है, जबकि नियासिनमाइड स्किन बैरियर मजबूत करने, एक्स्ट्रा तेल कंट्रोल करने और पिग्मेंटेशन कम करने में सहायक है। इसलिए सीरम चुनते समय अपनी स्किन की जरूरत को समझें। साथ ही, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन को स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाना न भूलें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या विटामिन C सीरम लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है?

    विटामिन C स्किन की रंगत और टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। नियमित इस्तेमाल से डलनेस कम हो सकती है और चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार नजर आ सकता है।
  • क्या विटामिन C सीरम लगाने से चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं?

    कुछ लोगों को विटामिन C सीरम के इस्तेमाल से जलन, लालिमा या छोटे दाने हो सकते हैं। गलत फॉर्मूलेशन या अन्य प्रोडक्ट्स के साथ इस्तेमाल भी इसकी वजह हो सकता है।
  • क्या प्रेग्नेंसी में विटामिन C और नियासिनमाइड सीरम लगा सकते हैं?

    विटामिन C और नियासिनमाइड को सामान्यतौर पर प्रेग्नेंसी में इस्तेमाल किए जाने वाले स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स में शामिल किया जाता है लेकिन कोई भी नया स्किनकेयर प्रोडक्ट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

Read Next

→ पिग्मेंटेशन कम करने के लिए हल्दी का उपाय जान लें, पूरी सर्दियां काम आएंगी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2026 11:31 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja