Turmeric For Pigmentation in Winter: हल्दी का इस्तेमाल, त्वचा के लिए हर प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि चुटरी भर हल्दी का इस्तेमाल स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने के साथ, त्वचा को साफ करने और स्किन पोर्स को नरिश करने में भी मददगार है। खास बात यह है कि हल्दी का करक्यूमिन, एक बेहतरीन बायोएक्टिव कंपाउंड है,जो कि स्किन में सूजन को कम करने के साथ इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट्स, सन डैमेज को कम कर ने के साथ टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार हैं। जानते हैं कैसे? साथ ही जानेंगे इसके इस्तेमाल का तरीका।
पिग्मेंटेशन कम करने के लिए हल्दी कैसे फायदेमंद है?
पिग्मेंटेशन कम करने के लिए हल्दी का उपाय बेहद फायदेमंद है। साल 2018 में Journal of Clinical Aesthetic Dermatology में प्रकाशित इस स्टडी की मानें, तो हल्दी में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि चेहरे की पिग्मेंटेशन को भी कम करने में मददगार है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि हल्दी में करक्यूमिन नामक एक सक्रिय तत्व होता है, जो पिगमेंटेशन और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में सहायक है और साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसके अलावा भी पिग्मेंटेशन में हल्दी का इस्तेमाल बेहद कारगर है जैसे-
यूवी रेज के असर को बेअसर करता है
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हल्दी का इस्तेमाल, सूरज से निकलने वाले यूवी रेज को बेअसर कर देते हैं। हल्दी का करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि यूवी रेज को बेअसर करता है। इससे त्वचा पर होने वाली टैनिंग में कमी आती है। इसके अलावा इसका यह मेलेनिन के उत्पादन को धीमा करने में मदद करता है, जिससे धूप के कारण होने वाले धब्बे, मुहांसों के निशान और पिग्मेंटेशन में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: इलाज के बाद पिग्मेंटेशन वापस क्यों आ जाता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण
पिग्मेंटेशन कम करने के लिए हल्दी का उपाय
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हल्दी को चेहरे पर कभी भी अकेले न लगाएं क्योंकि इससे त्वचा की जलन बढ़ सकती है और स्किन अंदर से प्रभावित हो सकता है। तो अगर आप पिग्मेंटेशन के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप किसी अन्य इंग्रीडिएंट के साथ इसका इस्तेमाल करें जैसे-
1. पिग्मेंटेशन में लगाएं हल्दी, बेसन और दूध का मास्क
पिग्मेंटेशन कम करने के लिए 1 चुटकी हल्दी में 2 चम्मच बेसन डालें और कच्चा दूध मिला लें। इन चीजों का पेस्ट बनाने के बाद इसे पिग्मेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। आधे घंटे छोड़ दें और तब ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें। इससे पिग्मेंटेशन कम करने में मदद मिलती है।
face_mask
2. हल्दी और शहद का फेस मास्क
हल्दी और शहद का फेस मास्क पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। दरअसल, हल्दी का एंटीऑक्सीडेंट और शहद का ह्यूमेक्टेंट गुण होता है, जो कि धूप से जली हुई त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ इसकी हीलिंग में मदद करता है। इसके अलावा शहद स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने में मददगार है, जिससे त्वचा की डलनेस में मदद मिलती है। साथ ही शहद के प्राकृतिक एंजाइम, एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की रंगत को एक समान बनाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर क्यों उभर आती हैं झाइयां? जान लें कारण और बचाव के उपाय
3. हल्दी और दही फेस मास्क
पिग्मेंटेशन में हल्दी और दही का फेस मास्क बेहद फायदेमंद है। आपको करना यह है कि एक चुटकी हल्दी में 2 चम्मच दही मिला लें। इसका एक फेस पैक बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। ये फेस पैक त्वचा को साफ करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। यह डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है और समय के साथ त्वचा की रंगत को निखारता है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए आप ये कर सकते हैं कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। बिना सनस्क्रीन लगाएं घर के बाहर न निकलें। इसके अलावा रात में सोने से पहले एवोवेरा जेल लगाएं खासकर कि उन हिस्सों में जो खुले रहते हैं और सूरज की संपर्क में रहते हैं। इसके अलावा पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें जो कि शरीर को हाइड्रेटेड रखे और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हो।
FAQ
पिगमेंटेशन किसकी कमी से होता है?
पिगमेंटेशन विटामिन बी12 और बी9 की कमी से यह समस्या ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा रेटिनोइड्स की कमी से भी यह दिक्कत हो सकती है।चेहरे पर क्या लगाने से दाग धब्बे खत्म होते हैं?
चेहरे पर दाग धब्बे हटाने के लिए आप आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं जो कि दाग-धब्बे को करने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 20:58 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1793805616790.webp)