Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

इलाज के बाद पिग्मेंटेशन वापस क्यों आ जाता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण

Why Pigmentation Returns: पिग्मेंटेशन का इलाज कराने के बावजूद वह बार-बार लौट आता है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो इस कंडीशन को इग्नोर करने की गलती न करें। यहां हम आपको बता रहे हैं इसके कारणों के बारे में।

पिग्मेंटेशन एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा में दाग-धब्बे हो जाते हैं। इससे स्किन का कलर इवेन नजर नहीं आता है, जो कि चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करता है। यही कारण है कि लोग अक्सर अपनी समस्या का समाधान करने के लिए अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाते हैं। हैरानी की बात यह है कि कई लोगों में पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के बाद दोबारा हो जाता है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि आखिर यह समस्या वापस क्यों आ जाती है? क्या इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है? आइए, जानते हैं कि राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।

इलाज के बाद पिग्मेंटेशन वापस आने के कारण

side effects of applying malai on face overnight 2 (3)

यह पूरी तरह सच है कि पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट के बावजूद दोबारा लौट सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पिग्मेंटेशन के मुख्य कारण का समाधान नहीं किया जाता है, बल्कि इस स्थिति को कंट्रोल पर अधिक जोर दिया जाता है। आइए, समझते हैं इसके कारणों को-

हार्मोनल बदलाव

कई ऐसी स्किन कंडीशन्स होती हैं, जो कि हर्मोनल बदलाव के कारण ट्रिगर होते हैं, जैसे मेलासमा। यह एक हार्मलेस स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा में दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट्स और हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है। चूंकि, यह क्राॅनिक है और इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, इसलिए कंडीशन को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है। इस संबंध में साल 2010 में PubMed Central (The Journal of Clinical and Aesthetic Dermatology) में प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च जर्नल के अनुसार हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्या में सबसे पहले सूजन या मूल बीमारी का इलाज किया जाता है। हालांकि, इस संबंध में रिसर्च में स्पष्ट कहा गया है कि पिग्मेंटेशन होने पर किसी भी तरह की क्रीम को चेहरे पर लगाने से पहले सावधानी बरतें। कई बार क्रीम के उपयोग से जलन होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

धूप में अत्यधिक समय बिताना

जो लोग बहुत ज्यादा धूप में समय बिताते हैं, उनमें पिग्मेंटेशन की समस्या बार-बार होती है। साल 2023 में Molecules में प्रकाशित रिव्यू पेपर के अनुसार जब कोई बहुत अधिक समय सूरज की रोशनी में बिताता है, तो उसकी अल्ट्रावायलेट रेज त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है। दरअसल, बार-बार और बहुत लंबे समय तक बिना किसी सनस्क्रीन के तेज धूप में रहने से त्वचा के कुछ हिस्सों में मेलेनिन प्रोडक्शन असमान हो जाता है। नतीजतन, हाइपरपिग्मेंटेशन, झाइयां या मेलास्मा और एज स्पॉट्स होने लगते हैं।

अधूरा ट्रीटमेंट

अगर कोई व्यक्ति पिग्मेंटेशन का ट्रीटमेंट अधूरा छोड़ देता है, तो बाद यह स्थिति दोबारा पैदा हो जाती है। डॉ. करुणा मल्होत्रा इसे समझाती हैं, ‘अगर कोई ट्रीटमेंट को पूरा नहीं कर रहा है, लेकिन अक्सर सूरज के संपर्क में रहता है और बॉडी में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं, तो पिग्मेंटेशन की समस्या दोबारा हो सकती है। यही कारण है कि लोगो को अपना ट्रीटमेंट बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर, मेलाजमा जैसी कंडीशन को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। यह क्रॉनिक कंडीशन बन जाती है, जिसे ठीक होने में लंबा समय लगता है।’

त्वचा में सूजन

how to improve collagen in face naturally 01 (11)

अगर त्वचा पर सूजन, कील-मुंहासे, जलन और खुजली जैसी समस्याएं हैं, तो  ऐसे में त्वचा पिग्मेंटेशन की समस्या दोबारा हो सकती है। इस स्थिति को पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है। साल 2024 में PubMed में प्रकाशित मेडिकल जर्नल StatPearls में प्रकाशित रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन त्वचा पर होने वाली सूजन या चोट के बाद बनने वाले दाग-धब्बे हैं। हालांकि यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन इसे ठीक होने में महीनों ही नहीं, सालों भी लग सकते हैं।

अनुवांशिक

आपको यह जानकारी पहले से ही होगी कि हमारी त्वचा का रंग अनुवांशिकी कारणों पर निर्भर करता है। साल 2023 में Molecules में प्रकाशित जर्नल आर्टिकल के अनुसार हमारे शरीर में लगभग 125 ऐसे जींस हैं, जो स्किन  टोन को प्रभावित करते हैं। ये जींस और हार्मोन्स तय करते हैं कि हमारी त्वचा की कोशिकाएं कितना मेलेनिन बनाएंगी। गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में मेलेनिन की मात्रा अधिक होती है। इसका मतलब है कि गर कोई बार-बार किसी विशेष किस्म के क्रीम या ट्रीटमेंट के जरिए पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत पाना चाहता है, तो भी कुछ समय बाद लौट सकती है।

इसे भी पढ़ें: दानों पर खुजली क्यों नहीं करनी चाहिए? डॉक्टर से जान लें इसके 5 बड़े कारण

पिग्मेंटेशन की समस्या को कैसे मैनेज करें?

पिग्मेंटेशन की समस्या क्यों हो रही है, यह जानना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। उसके मुख्य कारणों को जानकर समस्या का समाधान कर सकते हैं। बहरहाल, कुछ टिप्स की मदद से इस कंडीशन को कुछ हद तक मैनेज किया जा सकता है, जैसे-

  • सनस्क्रीन जरूर लगाएंः जब भी घर से बाहर निकलें, तो ऐसा सनस्क्रीन लगाएं, जिसमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड हो। ध्यान रखें कि सूरज मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है। वहीं, सनस्क्रीन से त्वचा की रक्षा होती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट सीरम लगाएंः पिग्मेंटेशन की समस्या को कम करने क लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त सीरम लगाएं। विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन सी युक्त सीरम त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है।
  • स्किन बैरियर की प्रोटेक्शनः चूंकि, सूजन के कारण भी पिग्मेंटेशन की समस्या ट्रिगर होती है। इसे रोकने और मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए नियासिनमाइड (विटामिन B3) का उपयोग अपनी त्वचा पर करें। हालांकि, संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
  • एक्सफोलिएट करेंः पिग्मेंटेशन से दो-चार हो रहे लोग अक्सर अपनी त्वचा को ओवर एक्सफोलिएट करते हैं। आप ऐसा न करें। हालांकि, एक्सफोलिएट करने से त्वचा की रंगत बेहतर होती है, डार्क स्पाॅट कम होते हैं। ध्यान रखें कि एक्सफोलिएट की मदद से डेड सेल्स रिमूव होते हैं। डेड सेल्स हटाने के लिए सप्ताह में एक बार लैक्टिक या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे हल्के केमिकल एक्सफोलिएंट्स फायदेमंद होते हैं।

निष्कर्ष

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिग्मेंटेशन की समस्या बार-बार हो सकती है। यहां तक कि ट्रीटमेंट के बाद यह लौट सकता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे बार-बार धूप के संपर्क में आना। अगर आपके त्वचा रंगत में सुधार नहीं हो रहा है, तो अपनी जीवनशैली में थोड़े-बहुत सुधार करें, उपरोक्त दिए गए टिप्स अपनाएं और डाॅक्टर से अपना प्रापर ट्रीटमेंट करवाएं। ट्रीटमेंट कभी भी आधा न छोड़ें। संभवतः पिग्मेंटेशन में कमी आने लगेगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या खान-पान या डाइट में गड़बड़ी के कारण भी पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है?

    हां, शरीर में विटामिन B12, विटामिन डी और आयरन की कमी के कारण हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।
  • क्या लैपटॉप, मोबाइल की ब्लू लाइट से भी फाइन लाइन्स वापस आ सकते हैं?

    हां, मोबाइल, लैपटॉप और LED स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट भी त्वचा के मेलेनिन को ट्रिगर कर सकती है।

Read Next

धूप में नहीं जाते फिर भी स्किन होती जा रही है डार्क? एक्‍सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 10:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content