Fri Oct 30, 2026 | 04:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?

चेहरे को साफ करने के लिए फेस वाॅश या क्लींजिंग मिल्क, किस चीज का इस्तेमाल अधिक फायदेमंद होता है? अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं। हालांकि, इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। आपके लिए बेहतर विकल्प क्या है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?

फेस्टिवल सीजन सामने है। हर कोई अपने चेहरे की क्लीनिंग को लेकर काफी कॉन्शियस रहता है। इसलिए चेहरे को साफ करने के लिए तरह-तरह के फेस वाॅश का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर चेहरा साफ और स्मूद हो, इस बात पर अधिक जोर होता है। इसलिए, कुछ लोग क्लींजिंग मिल्क भी चेहरा धोने के लिए उपयोग करते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि चेहरा साफ करने के लिए फेस वाॅश और क्लींजिंग में से क्या बेहतर होता है?

इस पर राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "चेहरा साफ करने के लिए आप क्लींजिंग मिल्क और फेस वाॅश में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। किसी एक को बेहतर विकल्प कहना सही नहीं होगा। यह पूरी तरह आपकी च्वाइस और स्किन टाइप पर निर्भर करता है कि इनमें से आपकी स्किन के लिए लिए क्या बेहतर होगा? इसके अलावा, आपको किस तरह के स्किन प्रोडक्ट से एलर्जी है, इसके आधार पर अपने लिए सही फेस वाॅश का चयन किया जाता है।"

चेहरा साफ करने के लिए क्लींजिंग मिल्क के फायदे

  1. साॅफ्ट क्लींजरः क्लींजिंग मिल्क एक साॅफ्ट क्लींजर की तरह काम करता है। यह त्वचा की नमी बिना छीने त्वचा को धूल-मिट्टी और त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करता है।
  2. स्किन बैरियर की सुरक्षाः क्लींजिंग मिल्क हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्किन की बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। असल में, इसमें ऑयल बेस्ड या मिल्क प्रोटीन/फैट्स का उपयोग किया जाता है, इसलिए यह स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इससे स्किन का पीएच (pH) लेवल भी संतुलित रहता है।
  3. नमी का बरकरार रहनाः American Journal of Experimental and Clinical Research के अनुसार, फेस वाॅश या अन्य क्लींजर की तुलना में क्लींजिंग मिल्क त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है, जिससे त्वचा खिंची-खिंची या रूखी नजर नहीं आती है। विशेषज्ञ बताते हैं मिल्क क्लींजर त्वचा को ह्यूमेक्टेंट्स और लिपिड्स प्रदान करते हैं, जिससे चेहरे की साॅफ्टनेस और माॅइश्चर बना रहता है।
  4. रेडनेस में कमीः क्लींजिंग मिल्क का उपयोग करने से स्किन इरिटेशन की दिक्कत नहीं होती है। इससे रेडनेस कम होती है। इसलिए, सेंसिटिव (Sensitive) स्किन वाले इसका उपयोग कर सकते हैं। यहां तक कि ड्राई स्किन वालों के लिए भी यह फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: आपकी स्‍क‍िन टाइप के ल‍िए सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

चेहरा साफ करने के लिए फेस वाॅश के फायदे

Face Wash Or Cleansing Milk Which Is Better To Clean Your FaceFace Wash Or Cleansing Milk Which Is Better To Clean Your Face

  1. डीप क्लीनिंगः फेस वाॅश की मदद से चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है। इससे चेहरे में चिपकी धूल-मिट्टी, पसीना, प्रदूषण और अतिरिक्त सीबम (तेल) भी रिमूव होता है। ध्यान रखें कि अगर आप समय-समय पर चेहरे को साफ नहीं करते हैं, तो त्वचा पर चिपकी गंदगी स्किन पोर्स को बंद कर देती है, जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे और दाने हो सकते हैं।
  2. मुंहासों से छुटकाराः चूंकि, फेस वाॅश के यूज से चेहरे की सभी गंदगी पूरी तरह साफ हो जाती है। ऐसे में चेहरे की गंदगी और बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। नतीजतन, सिर्फ मुंहासे ही नहीं, बल्कि फुंसियां और ब्लैकहेड्स भी ठीक होते हैं।
  3. त्वचा में बेहतर नमीः जब आप अच्छी क्वालिटी का फेस वाॅश यूज करते हैं, तो इससे स्किन की मॉइस्चर बैरियर को नुकसान नहीं होता है। असल में, कई फेस वाॅश में ग्लिसरीन या हाइलूरोनिक एसिड जैसे हाइड्रेटिंग तत्व शामिल होते हैं, जो चेहरे की नमी को लाॅक करने में सहायक होते हैं। Dermatologic Therapy (Wiley) में प्रकाशित एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, हार्ष साबुन चेहरे के लिए सही नहीं होते हैं। इससे त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान होता है और नेचुरल मॉइस्चराइजिंग में भी कमी आती है, जिससे त्वचा खिंची-खिंची महसूस होती है। 
  4. डेड सेल्स रिमूव करनाः कई फेस वाॅश में ऐसे केमिकल या एक्सफोलिएंट होते हैं, जो बेजान और डेड सेल्स को धीरे-धीरे रिमूव कर देते हैं। इससे त्वचा की चमक बनी रहती है। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में दो बार और नियमित रूप से इसका उपयोग किया जाना चाहिए।

क्या है बेहतर?

फेस वाॅश और क्लींजिंग मिल्क की आपस में तुलना करना सही नहीं है। आप अपनी जरूरत और स्किन टाइप के अनुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन ड्राई या संवेदनशील है, तो क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करना फायदेमंद है। मुंहासों वाली त्वचा पर यह पोर्स बंद कर सकता हैं। वहीं, फेस वाॅश की मदद से स्किन को बेहतर एक्सफोलिएट किया जा सकता है। आप अपनी जरूरत का ध्यान रखें और अपने लिए सही विकल्प चुनें।

इसे भी पढ़ें: Winter Skincare Tips: सर्दियों में स्किन रैशेज से राहत के लिए लगाएं देसी पान का तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

फेस वाॅश या क्लींजिंग मिल्कः कैसे चुनें?

  1. अगर चेहरा धोने के बाद जलन, खिंचाव महसूस हो, तो आप क्लींजिंग मिल्क को चुन सकते हैं। इससे त्वचा की जेंटल क्लीनिंग होगी।
  2. अगर आपके स्किन पोर्स बंद हैं और बार-बार कील-मुंहासे हो जाते हैं, तो ऐसे में फेस वाॅश लगाना अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे स्किन की डीप क्लीनिंग होती है।
  3. कई लोग जरूरत अनुसार स्किनकेयर रूटीन में दोनों का उपयोग करते हैं। आमतौर पर मेकअप और सनस्क्रीन को हटाने के लिए क्लींजिंग मिल्क लगाया जाता है और फिर स्किन पोर्स की डीप क्लीनिंग के लिए माइल्ड फेसवाॅश का उपयोग किया जाता है।

निष्कर्ष

चेहरे की क्लीनिंग के लिए आप फेस वाॅश और क्लींजिंग मिल्क दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और चाहें, तो दोनों चीजों का यूज भी कर सकते हैं। हालांकि, आपकी जरूरत क्या है, इस पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो चेहरा धोने के लिए क्या इस्तेमाल करना है, इस संबंध में डाॅक्टर की राय लेना आवश्यक है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या क्लींजिंग मिल्क लगाने के बाद चेहरा धोना जरूरी होता है या सिर्फ कॉटन पैड से पोंछना काफी है?

    क्लींजिंग मिल्क लगाने के बाद चेहरा धोना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर या सिर्फ कॉटन पैड से चेहरा पोंछने पर त्वचा पर हल्की तैलीय परत बानी रहती हैं, जिससे त्वचा पर गंदगी जम सकती है। 
  • क्या रोज क्लींजिंग मिल्क से चेहरा धोना ऑयली स्किन वालों के लिए सेफ है?

    नहीं, तैलीय त्वचा वालों को रोज-रोज क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे चेहरे पर अतिरिक्त चिकनाई जमा हो सकती है, जिससे वाइटहेड्स और बंद पोर्स की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

→ चेहरे के छोटे-छोटे दानों से हो गए हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2026 14:16 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra