Thu Oct 22, 2026 | 08:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

एक्टिवेटेड चारकोल कार्बन से बना एक ऐसा पदार्थ है, जिसे विशेष प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इससे बनने वाले फेस वॉश को चारकोल फेस वॉश कहा जाता है। जानें यह त्‍वचा की डीप क्‍लीन‍िंग में क‍ितना असरदार है?
क्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानेंक्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

Does Charcoal Face Wash Really Deep Clean Your Skin?: चारकोल फेस वॉश त्वचा की सतह पर जमा गंदगी, अतिरिक्त तेल और कुछ अशुद्धियों को हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह दावा करना सही नहीं है कि चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी को पूरी तरह साफ कर देता है। चारकोल फेस वॉश में आमतौर पर एक्टिवेटेड चारकोल यानी एक्‍ट‍िव कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और सतही अशुद्धियों को हटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, फेस वॉश में मौजूद दूसरे क्लींजिंग तत्व भी त्वचा की सफाई करते हैं। आइए जानते हैं चारकोल फेस वॉश का इस्‍तेमाल क‍ितना असरदार है और इसे इस्‍तेमाल करते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखें? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

साल 2021 में International Journal Of Community Medicine And Public Health में प्रकाश‍ित एक समीक्षा लेख के अनुसार, एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल फेस मास्क, क्लींजर और साबुन जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है। इसमें सोखने की क्षमता होती है, जिसके कारण इसे त्वचा की गंदगी और अशुद्धियां हटाने वाले उत्‍पाद के रूप में इस्‍तेमाल जाता है।

क्या एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा के लिए सुरक्षित है?

charcoal-face-wash-and-deep-cleaningcharcoal-face-wash-and-deep-cleaning

एक्टिवेटेड चारकोल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल आमतौर पर त्वचा पर किया जाता है और इसे सुरक्ष‍ित माना जाता है। हालांकि, इसकी सुरक्षा उत्पाद में मौजूद अन्य सामग्रियों से कुछ लोगों को ड्राईनेस, जलन या खुजली हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें।

क्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है?

नहीं। चारकोल फेस वॉश त्वचा के अंदर जमा गंदगी निकालने, रोमछिद्रों को पूरी तरह साफ करने या शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने का प्रमाणित तरीका नहीं है। चेहरे को साफ रखने के लिए हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें और त्वचा को जोर से रगड़ने से बचें। अगर फेस वॉश लगाने के बाद त्वचा में खिंचाव, ड्राईनेस या जलन महसूस होती है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें या कम कर दें।

यह भी पढ़ें- आपकी स्‍क‍िन टाइप के ल‍िए सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा की गंदगी कैसे साफ करता है?

चारकोल फेस वॉश जब चेहरे पर लगाया जाता है, तो इसके क्लींजिंग तत्व त्वचा की सतह पर मौजूद तेल, धूल और अन्य अशुद्धियों को हटाने में मदद करते हैं। एक्टिवेटेड चारकोल भी कुछ पदार्थों को अपनी सतह पर बांध सकता है। इसके बाद पानी से चेहरा धोने पर फेस वॉश के साथ ये पदार्थ भी हट जाते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि एक्टिवेटेड चारकोल के गुणों का मतलब यह नहीं है कि हर चारकोल फेस वॉश त्वचा को सामान्य फेस वॉश से बेहतर साफ करता है। कॉस्मेटिक उत्पादों में इसके लाभों को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।

क्या चारकोल फेस वॉश हर प्रकार की त्वचा के लिए सही है?

यह हर त्‍वचा के ल‍िए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर त्‍वचा ड्राई है, तो इसे लगाने से त्‍वचा की प्राकृत‍िक नमी और कम हो सकती है। सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन के कारण त्‍वचा में जलन, रेडनेस और खुजली हो सकती है। ऑयली स्‍क‍िन के लिए चारकोल फेस वॉश एक अच्‍छा विकल्प हो सकता है। यह त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या रोजाना सैलिसिलिक फेस वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्ष‍ित है? डर्मेटोलॉजि‍स्‍ट से जानें

चारकोल फेस वॉश के नुकसान

  • सेंस‍िट‍िव त्वचा वाले लोगों को चारकोल युक्‍त उत्‍पाद में मौजूद खुशबू, क्लींजिंग एजेंट या अन्य तत्वों से जलन हो सकती है।
  • कुछ लोगों को चारकोल से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के कारण खुजली, लाल चकत्ते या सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • चारकोल फेस वॉश से चेहरा बार-बार धोने, जोर से रगड़ने या कठोर उत्पादों का इस्तेमाल करने से त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत प्रभावित हो सकती है।
  • अगर फेस वॉश के कारण त्वचा ज्‍यादा ड्राई हो जाए, तो मुंहासे हो सकते हैं।

चारकोल फेस वॉश के इस्‍तेमाल के दौरान बरतें ये सावधान‍ियां

  • चारकोल फेस वॉश का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है, ताकि त्वचा की सफाई के साथ उसकी प्राकृतिक नमी बनी रहे।
  • चारकोल फेस वॉश खरीदने से पहले उसके लेबल पर लिखे तत्वों को पढ़ें। अगर आपको किसी सामग्री से पहले एलर्जी या जलन हुई है, तो उससे बचें।
  • चारकोल फेस वॉश का न‍ियम‍ित इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। किसी तरह की प्रतिक्रिया होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
  • फेस वॉश लगाते समय उंगलियों से हल्के हाथों से मालिश करें। स्क्रब या खुरदुरे कपड़े से त्वचा को रगड़ने से बचें।
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा के मुताब‍िक मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

चारकोल फेस वॉश का उपयोग कितनी बार करें?

सभी लोगों के लिए एक ही नियम सही नहीं होता। सामान्य तौर पर चेहरा दिन में एक या दो बार साफ करना काफी होता है। आमतौर पर मटर के दाने जितनी या लगभग 1 से 2 ml मात्रा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

क्या चारकोल फेस वॉश ब्लैकहेड्स हटा सकता है?

चारकोल फेस वॉश त्वचा की सतह से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है, लेकिन ब्लैकहेड्स को पूरी तरह हटाने के ल‍िए इसका असर देखने लायक स्‍टडीज कम हैं। इसल‍िए केवल चारकोल फेस वॉश का इस्तेमाल करके ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने की उम्मीद करना सही नहीं है।

न‍िष्‍कर्ष:

चारकोल फेस वॉश से त्‍वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और अत‍िर‍िक्‍त तेल को हटाने में मदद म‍िल सकती है। हालांक‍ि, यह त्‍वचा की गंदगी को भीतर से साफ करने में सक्षम नहीं है। चारकोल फेस वॉश में एक्‍ट‍िव‍ेटेड चारकोल होता है ज‍ि‍ससे त्‍वचा की सतह पर मौजूद गंदगी को हटाने में मदद म‍िलती है, लेक‍िन इससे त्वचा के अंदर जमा गंदगी निकालने का दावा सही नहीं है। ड्राई और सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन के ल‍िए चारकोल फेस वॉश का इस्‍तेमाल करने से जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है। चारकोल फेस वॉश से ब्लैकहेड्स को हटाना पूरी तरह से संभव नहीं है, इस पर सीम‍ित स्‍टडीज ही की गई हैं। द‍िनभर में एक से दो बार चारकोल फेस वॉश का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मटर के दाने ज‍ितनी मात्रा ले सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • फेस वॉश से चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए?

    आमतौर पर गीली त्वचा पर फेस वॉश को हल्के हाथों से लगभग 20 से 30 सेकंड तक लगाना काफी होता है। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। चेहरे को जोर से रगड़ने से बचें।
  • क्या फेस वॉश से त्वचा रूखी हो सकती है?

    हां, गलत फेस वॉश या बार-बार चेहरा धोने से त्वचा रूखी हो सकती है। खासकर तेज खुशबू, हार्श क्लींजिंग एजेंट या कुछ एक्‍ट‍िव इंग्रीड‍िएंट त्वचा की नमी कम कर सकते हैं।

Read Next

→ मेथी का पेस्ट चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 18:42 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta