मेथी के बीजों में खास प्रकार का प्रोटीन होता है जो स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि जिन लोगों को एक्ने की समस्या होती है, उनके लिए मेथी का इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण, स्किन में एक्ने के बैक्टीरिया को फैलने से रोकने के साथ दाग-धब्बों को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी चेहरे पर मेथी के पेस्ट लगाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।
मेथी का पेस्ट चेहरे पर लगाने के फायदे
डॉ. किरण कहती हैं कि मेथी का पेस्ट स्किन पर लगाने से पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या में कमी आ सकती है। मेथी में मौजूद सैपोनिन और फेनोलिक यौगिक, अतिरिक्त तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे-
स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार
मेथी का पेस्ट स्किन पर लगाने से त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। दरअसल, पीसी हुई मेथी में मौजूद म्यूसिलेज एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है जो रूखी, पपड़ीदार या चिड़चिड़ी त्वचा को आराम पहुंचाता है। साथ ही यह स्किन में नमी को लॉक करती है, जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और ड्राईनेस में भी कमी आती है। इसलिए एक्सपर्ट सा सुझाव है कि यह ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें
रेडनेस और सनबर्न कम करने में मददगार है
डॉ. किरण कहती हैं कि मेथी का पेस्ट रेडनेस और सनबर्न को कम करने में मददगार है। दरअसल, मेथी के एंटीऑक्सीडेंट स्किन को अंदर से हील करने के साथ रेडनेस और सनबर्न को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह त्वचा को सूरज की रोशनी से होने वाली क्षति से बचाव में मददगार हैं, जिससे स्किन को नुकसान कम होता है और स्किन सेल्स की एजिंग में भी कमी आती है।
Methi Paste Benefits for Skin
फाइन लाइन्स और रिंकल्स में कमी आती है
मेथी का पेस्ट फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में मददगार है। इसके एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण, त्वचा की लोच बढ़ाते हैं और महीन रेखाओं को कम करते हैं। इसके विटामिन और फ्लेवोनोइड फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा की लोच बढ़ती है और समय से पहले झुर्रियों की समस्याएं नहीं होती तो आप एजिंग से बचना चाहते हैं तो स्किन के लिए मेथी का इस्तेमाल शुरू करें।
इसे भी पढ़ें: मुंह के आसपास कालापन होने लगा है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें उपाय
पिग्मेंटेशन कम करने में मददगार
मेथी के पेस्ट स्किन की चमक बढ़ाने के साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसके एक्टिव एंजाइम और विटामिन, त्वचा की रंगत में सुधार लाते हैं और समय के साथ दाग-धब्बों के दाग को कम करने में मदद करते हैं।
Cosmetics जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि मेथी में मौजूद पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, स्टेरायडल सैपोनिन, ट्राइगोनेलिन (अल्कलाइड) और गैलेक्टोमैनन (म्यूसिलेज) जैसे तत्व मिलकर त्वचा के पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा सूजनरोधी और जीवाणुरोधी गुण मुंहासों को शांत करने और एक्जिमा जैसी स्थितियों के प्रबंधन में मददगार है।
मेथी फेस पैक कैसे बनाएं?
- मेथी फेस पैक बनाने के लिए आपको करना यह है कि मेथी को भिगोकर रख दें और दरदरा करके पीस लें।
- इसमें दही और एलोवेरा जेल मिला लें। अगर कुछ नहीं है तो इसमें गुलाब जल मिला लें।
- इसके बाद इस पैक को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
डॉ. किरण कहती हैं कि आप रेगुलर इस्तेमाल के लिए मेथी के पानी का मिस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा आप टोनर बनाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्किन मे गहराई से जाकर इन तमाम फायदे को पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको बस मेथी के बीजों को उबालकर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाना है और इसे अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल करना है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि आप अपने चेहरे के लिए मेथी फेस का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सबसे पहले पैच टेस्ट करें ताकि अगर आपको कोई एलर्जी हो तो इसका पता चल सके। इसके अलावा अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो मेथी फेस पैक के इस्तेमाल से बचें। इससे आपको कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस या एलर्जी की दिक्कत हो सकती है।
FAQ
सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है?
सुबह खाली पेट मेथी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसका फाइबर मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे वेट लॉस में कमी आ सकती है।कौन सी बीमारी में मेथी नहीं खाना चाहिए?
लो बीपी के मरीजों को मेथी के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को भी मेथी के सेवन से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 22, 2026 17:22 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
