Thu Nov 26, 2026 | 11:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

क्या बार-बार फेस वॉश बदलने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

बार-बार फेस वॉश बदलने से स्किन को सीधे नुकसान नहीं होता है, पर स्किन टाइप समझे बिना ऐसा करने से त्वचा कमजोर हो सकती है। इससे रूखापन, जलन और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, इसलिए अपनी त्वचा के अनुसार सही फेस वॉश चुनना चाहिए। 
क्या बार-बार फेस वॉश बदलने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट सेChanging face wash frequently

आजकल बाजार में तरह-तरह के फेस वॉश मौजूद हैं और लोग नए प्रोडक्ट्स को आजमाने के लिए अक्सर अपना फेस वॉश बदलते रहते हैं। फेस वॉश बदल-बदलकर इस्तेमाल करने के दौरान या जब भी चेहरा धोते हैं तो दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि क्या बार-बार फेस वॉश बदलना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है? Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant- Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru का कहना है कि क्लींजर बदलने से सीधे तौर पर चेहरे को नुकसान नहीं होता है, लेकिन बिना अपनी स्किन के प्रकार और जरूरतों को समझे बिना बार-बार प्रोडक्ट नहीं बदलना चाहिए।

बार-बार फेस वॉश बदलने का त्वचा पर क्या असर होता है?

Dr. Sunil Kumar का कहना है कि बार-बार फेस वॉश बदलने से स्किन को नुकसान नहीं होता है, लेकिन अपनी स्किन के प्रकार को समझे बिना बार-बार प्रोडक्ट बदलने से स्किन की नेचुरल सुरक्षात्मक परत कमजोर हो सकती है। अलग-अलग क्लींजर में अलग-अलग तत्व होते हैं, जिनमें सर्फेक्टेंट, खुसबू, एक्सफोलिएटिंग एसिड और एक्टिव कंपाउंड्स शामिल हैं।

Dr. Sunil Kumar बताते हैं कि कुछ फॉर्मूलेशन कुछ तरह की स्किन के लिए, खासकर सेंसिटिव और ड्राई स्किन के लिए, बहुत सख्त हो सकते हैं। एक के बाद एक कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन पर ड्राईनेस, जलन, रेडनेस, खिंचाव और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। जैसे सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे एक्सफोलिएटिंग तत्वों वाले क्लींजर का ज्यादा इस्तेमाल करने या अन्य एक्टिव स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से जलन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश इस्तेमाल करें या क्लींजिंग मिल्क, जानें स्किन के लिए क्या है बेहतर?

आगे डॉक्टर बताते हैं कि स्किन को नए फॉर्मूलेशन के अनुसार होने के लिए समय चाहिए होता है और बार-बार इस्तेमाल करने से यह पहचानना मुश्किल हो सकती है कि कौन से तत्व आपकी स्किन के लिए सही हैं। इसलिए, बार-बार फेस वॉश बदलना आपकी स्किन के लिए सही है यह कहना सही नहीं होगा।

अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही फेस वॉश कैसे चुनें?

Dr. Sunil Kumar के अनुसार, फेस वॉश का चुनाव व्यक्ति के स्किन के प्रकार और मौजूद स्किन से जुड़ी समस्याओं पर निर्भर करता है। ड्राई या सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को हल्के, खुशबू के बिना और नमी देने वाले क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, ऑयली या एक्ने वाली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स फायदेमंद हो सकते हैं। कॉम्बिनेशन स्किन टाइप के लिए आमतौर पर एक ऐसा सौम्य क्लींजर चाहिए, जो स्किन की नमी छीने बिना चेहरे पर मौजूद ज्यादा तेल हटा दे।

PubMed के अनुसार, स्किन को बहुत ज्यादा धोने या रगड़ने से एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा धोने पर ओपन कॉमेडोन्स और गैर-सूजन वाले निशानों में भी सुधार देखा गया है।

Dr. Sunil Kumar सलाह देते हैं कि एक बार में एक ही नया स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए और अगले कुछ दिनों में स्किन पर उसका रिएक्शन देखना चाहिए। ज्यादातर लोगों के लिए दिन में दो बार चेहरा धोना काफी होता है।

Changing face wash frequently

फेस वॉश के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

Dr. Sunil Kumar बताते हैं कि चेहरा साफ करने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है, लेकिन चेहरा धोने के दौरान इन गलतियों को करने से बचना चाहिए, ताकि स्किन की सुरक्षा परत को नुकसान न पहुंचे और स्किन से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा बिगड़ने से रोका जा सके।

क्या हमेशा एक ही फेस वॉश इस्तेमाल करना जरूरी है?

Dr. Sunil Kumar के अनुसार, हमेशा एक ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना मेडिकली जरूरी नहीं है। मौसम में बदलाव, उम्र, हार्मोनल उतार-चढ़ाव और स्किन की स्थिति आपके चेहरे की सफाई की जरूरतों को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, अगर कोई प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट करता है और जलन पैदा नहीं करता है, तो उसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या चारकोल फेस वॉश त्वचा की गंदगी पूरी तरह साफ करता है? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर नए क्लींजर का इस्तेमाल करने के बाद आपको लगातार ड्राईनेस, खुजली, जलन और एक्ने जैसी समस्याएं हो रही हैं तो उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें और अगर लक्षण बने रहें तो स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष
अपनी स्किन की जरूरतों, मौसम या उम्र के अनुसार फेस वॉश बदलना आम बात है, लेकिन बिना कारण बार-बार प्रोडक्ट बदलना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर कोई फेस वॉश आपकी स्किन को सूट करता है और किसी तरह की जलन या ड्राईनेस का कारण नहीं बनता है, तो उसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं है। नया प्रोडक्ट हमेशा एक-एक करके आजमाना चाहिए और स्किन की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • 1 दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए?

    ज्यादातर लोगों के लिए दिन में सिर्फ दो बार चेहरा धोना चाहिए। इससे स्किन की गंदगी और ज्यादा तेल साफ करने और नेचुरल नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • ज्यादा फेस वॉश करने से क्या होता है?

    बार-बार चेहरा धोने से स्किन की नेचुरल सुरक्षा परत डैमेज हो जाती है, जिससे चेहरा ड्राई और बेजान होने लगता है। इसके कारण स्किन में जलन, रेडनेस, सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, हर स्किन टाइप के लिए नहीं है सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 22:10 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu