सर्दी में रोज रात में सोने से पहले लगाएं गुलाब जल, 7 दिन में महसूस होने लगेंगे स्किन में ये 7 बदलाव
-1795171287273.webp)
सर्दियों में स्किन फट जाती है और त्वचा की बनावट प्रभावित रहती है। दरअसल, जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आती है, यह त्वचा की नमी छीन लेती है जिससे त्वचा अंदर से फटने लगती है। ऐसे में आपको सर्दियों में नमी को लॉक करने के लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करने के साथ मॉइस्चराइज करने में भी मददगार है। Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi कहती हैं कि जब आप रात में गुलाब जल लगाते हैं तो इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन में सूजन कम करने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा भी रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने के कई फायदे हैं, जानते हैं विस्तार से।
सर्दियों में रोजाना रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे
डॉ. चांदनी कहती हैं कि रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाने हैं तो इससे आपकी स्किन को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहले तो गुलाब जल स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ त्वचा को नरिश करने में मददगार है। इसके बाद आपको हफ्ते भर में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं जैसे-
1. चेहरे की थकान कम होती है
डॉ. चांदनी कहती हैं कि रोजाना रात में गुलाब जल लगाने से सबसे पहले चेहरे की थकान कम हो जाती है। दरअसल, गुलाब जल के एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने के साथ त्वचा की थकान को कम करने में मदद करते हैं। दिनभर की थकी स्किन पर जब आप रात में गुलाब जल लगाते हैं, तो स्किन रिलैक्स फील करती है और त्वचा की डलनेस कम होने लगती है।
2. स्किन पीएच बैलेंस करने में मददगार
स्किन पीएच बैलेंस करने में गुलाब जल काफी फायदेमंद है। डॉ. चांदनी कहती हैं कि जब आप रात में चेहरे पर गुलाब जल को लगाते हैं तो इसकी हल्की एसिडिक (acidic) प्रकृति, आपकी त्वचा के पीएच को बैलेंस करने में मदद करती है। इससे आपकी स्किन में ऑयल ग्लैंड्स बैलेंस रहते हैं, त्वचा अंदर से खूबसूरत बनी रहती है और स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन ज्यादा सेंसिटिव नहीं होती है और न ही स्किन में खुजली व दाने जैसी समस्याएं होती हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 नहाने की आदतें बना सकती हैं आपकी स्किन को ड्राई, बताते हैं स्किन एक्सपर्ट
3. स्किन टोन को बेहतर बनाने में मददगार
स्किन टोन को बेहतर बनाने के लिए आप गुलाब जल को हर रात लगाएं तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन की रंगत में बदलाव नजर आएगा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन, गुलाब जल में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने के साथ धीरे-धीरे टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन टोन बेहतर होता है और त्वचा अंदर से हेल्दी रहती है।
skin_tone
4. एक्ने कम करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनकी स्किन पर लगातार एक्ने की समस्या होती है तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाना चाहिए। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा का 'एसिड मेंटल' स्थिर रहता है, जिससे त्वचा में ऑयली स्किन की वजह से एक्ने की समस्या नहीं होती। साथ ही यह एक्ने के बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रात को नींद पूरी न होने पर चेहरा डल हो सकता है? जानें इसे दूर करने के उपाय
5. एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार
डॉ. चांदनी कहती हैं कि एजिंग के लक्षणों को कम करने में गुलाब जल काफी फायदेमंद है। दरअसल, गुलाब जल स्किन पर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है जिससे एजिंग के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स और रिंकल्स की समस्या नहीं होती है। गुलाब जल एक हाइड्रोसोल की तरह काम करता है जो त्वचा को तुरंत नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम बनाता है, जिससे चेहरे पर बारीक रेखाएं नजर नहीं आती और स्किन एस समान दिखती है।
6. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
Molecules जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि गुलाब के फूल का अर्क शरीर में एंटी स्ट्रेस एक्टीविटीज को रोकता है। जब आप रेगुलर इसे लगाते हैं तो त्वचा की बनावट बेहतर होती है और ऑयली स्किन की समस्या में कमी आती है। दरअसल, स्ट्रेस त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स को बढ़ावा देते हैं और ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। जब आप रात में गुलाब जल लगाकर सोते हैं तो इस स्थिति में कमी आती है।
7. ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद
डॉ. चांदनी कहती हैं कि अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना रात में गुलाब जल लगा सकते हैं। दरअसल, यह स्किन को नरिश करने के साथ हाइड्रेशन को लॉक करने में मदद करता है जिससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चांदनी कहती हैं कि आपको रोजाना रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए, लेकिन सबसे पहले पैच टेस्ट जरूरी है क्योंकि इससे एलर्जी का पता लग सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि अच्छी क्वालिटी का ही गुलाब जल लगाएं ताकि आपकी स्किन को नुकसान न हो।
FAQ
गुलाब जल चेहरे पर कब और कैसे लगाना चाहिए?
गुलाब जल चेहरे पर रात में और सुबह उठने पर लगाएं। आप इसे कॉटन की मदद से अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।गुलाब जल 1 दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?
गुलाब जल 1 दिन में आप दो से तीन बार लगा सकते हैं। हालांकि, यह आप पर है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे और कितनी बार कर रहे हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 16:22 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta