Tue Nov 17, 2026 | 07:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाएं या पेट्रोलियम जेली? जानें किससे जल्दी ठीक होंगी सर्दियों में एड़ियां

फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली ज्यादा असरदार हो सकती है, क्योंकि यह स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करती है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली में से क्या लगाना बेहतर है?
फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाएं या पेट्रोलियम जेली? जानें किससे जल्दी ठीक होंगी सर्दियों में एड़ियांफटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाएं या पेट्रोलियम जेली? जानें किससे जल्दी ठीक होंगी सर्दियों में एड़ियां

सर्दियों में ठंडी और ड्राई हवाओं के कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है, जिससे एड़ियां ड्राई, सख्त और बेजान दिखाई देने लगती हैं। शुरुआत में एड़ियों पर सफेद और सूखी स्किन नजर आती है, लेकिन समय पर देखभाल न करने पर इनमें गहरी दरारें भी पड़ सकती हैं। कई बार चलते समय दर्द होता है और दरारों से खून तक आने लगता है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग नारियल तेल या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली दोनों स्किन की देखभाल में अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। ऐसे में अपनी स्किन की स्थिति के अनुसार सही ऑप्शन चुनना जरूरी है।

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल लगाएं या पैट्रोलियम जेली?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली दोनों ही फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग है। नारियल तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है, जबकि पेट्रोलियम जेली स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है। अगर आपकी एड़ियां हल्की रूखी यानी ड्राई हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर एड़ियों में ज्यादा रूखापन है और दरारें पड़ने लगी हैं यानी फटी एड़ियां हैं, तो पेट्रोलियम जेली बेहतर विकल्प हो सकती है।

तुलना नारियल तेल (Coconut Oil) पेट्रोलियम जेली (Petroleum Jelly)
यह क्या है? यह एक नेचुरल तेल है, जो फैटी एसिड और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एक मिनरल-ऑयल बेस्ड सेमी-सॉलिड प्रोडक्ट है, जो स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है।
काम करने का तरीका यह स्किन की गहराई में जाकर उसे नेचुरल तरीके से पोषण देता है, ड्राईनेस कम करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। यह स्किन पर एक सील या लेयर बनाती है, जिससे अंदर की नमी बाहर नहीं निकल पाती।
फायदे यह आसानी से स्किन में समा जाता है। हल्की रूखी एड़ियों और स्किन की ऊपरी नमी बनाए रखने के लिए यह बहुत असरदार है। यह बहुत ज्यादा फटी और रूखी एड़ियों में नमी को लंबे समय तक लॉक करके रखता है, जिससे दरारें जल्दी भरती हैं।
इस्तेमाल का सही समय इसे नहाने के तुरंत बाद या रोजमर्रा की सामान्य स्किन केयर के रूप में आसानी से लगाया जा सकता है। रात को पैर धोकर सोने से पहले इसकी मोटी परत लगाकर मोजे पहनने से यह रातभर बेहतरीन असर दिखाता है।
किसके लिए बेहतर? यह हल्की रूखी एड़ियों और सर्दियों में शुरुआती ड्राईनेस से बचाव के लिए एक बेहतरीन नेचुरल विकल्प है।

यह ज्यादा सूखी, कठोर और फटी हुई एड़ियों जिनमें दरारें आने लगी हों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

साल 2023 में International Journal of Science and Healthcare Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, युवा महिलाओं में फटी एड़ियों (हील फिशर) की समस्या पर नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली दोनों का असर बहुत फायदेमंद पाया गया। 14 दिनों तक किए गए इस परीक्षण में दोनों ही प्रोडक्ट ने एड़ियों के ठीक होने में सुधार दिखाया। हालांकि, जब दोनों की तुलना की गई, तो पेट्रोलियम जेली (मीन स्कोर में 4.4 की कमी) का असर नारियल तेल (मीन स्कोर में 2.33 की कमी) के मुकाबले ज्यादा प्रभावी साबित हुआ। निष्कर्ष यह निकलता है कि फटी एड़ियों और अत्यधिक रूखेपन को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेली नारियल तेल की तुलना में ज्यादा असरदार है।

Vaseline for cracked heelsVaseline for cracked heels

इसे भी पढ़ें: बार-बार एड़ियां फटने से हैं परेशान? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

फटी एड़ियों से कैसे बचें?

  • रोजाना पैरों को साफ रखें और धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं।
  • नहाने के तुरंत बाद एड़ियों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली लगाकर सूती मोजे पहनें।
  • बहुत गर्म पानी से पैर धोने से बचें, क्योंकि इससे स्किन का नेचुरल तेल कम हो सकता है।
  • एड़ियों की सख्त स्किन को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटने की कोशिश न करें।

इसे भी पढ़ें: क्रीम लगाने पर भी बार-बार फटती हैं एड़ियां? इन वजहों पर ध्यान दें

निष्कर्ष

सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से बचने के लिए स्किन को नियमित रूप से मॉइश्चराइज करना जरूरी है। नारियल तेल हल्के रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन ज्यादा सूखी और फटी एड़ियों के लिए पेट्रोलियम जेली ज्यादा असरदार विकल्प हो सकती है। अगर एड़ियों में गहरी दरारें, खून, सूजन, दर्द या इंफेक्शन के लक्षण दिखाई दें, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। खासकर डायबिटीज के मरीजों को पैरों में दरारें होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रातभर मोजे पहनकर सोने से फटी एड़ियां ठीक होती हैं?

    मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सूती मोजे पहनने से स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इससे एड़ियां मुलायम रहती हैं और रूखापन कम हो सकता है।
  • क्या फटी एड़ियों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है?

    हां, एड़ियों में गहरी दरारें होने पर बैक्टीरिया को स्किन के अंदर प्रवेश करने का रास्ता मिल सकता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • फटी एड़ियों को ठीक होने में कितने दिन लगते हैं?

    यह एड़ियों की स्थिति और दरारों की गहराई पर निर्भर करता है। हल्के रूखेपन में नियमित मॉइश्चराइजिंग से कुछ दिनों में सुधार दिख सकता है, जबकि गहरी दरारों को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है।

Read Next

→ चेहरा धोने के कितनी देर बाद लगाना चाहिए मॉइस्चराइजर? डॉक्टर से समझें सही स्टेप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 18:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja