Thu Nov 12, 2026 | 09:11 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta

फटी एड़ियों को रात-भर में ठीक कर देगा ग्लिसरीन का ये आसान नुस्खा, बस मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Glycerin for Cracked Heels: ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है जो कि फटी एड़ियों की हीलिंग में मददगार है। ऐसे में आप एक बार इससे क्रीम बना लें या इन नुस्खों को अपना लें तो फटी हुई स्किन को नरिश किया जा सकता है।
फटी एड़ियों को रात-भर में ठीक कर देगा ग्लिसरीन का ये आसान नुस्खा, बस मिलाकर लगाएं ये 3 चीजेंफटी एड़ियों को रात-भर में ठीक कर देगा ग्लिसरीन का ये आसान नुस्खा, बस मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Glycerin for Cracked Heels: फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत फायदेमंद है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि सदियों से इसका इस्तेमाल फटी हुई स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ त्वचा की हीलिंग में मददगार है। साथ ही ये त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है जिससे सर्दियों में तापमान मे गिरावट के साथ स्किन अंदर से ड्राई नहीं होती। साथ ही जिन लोगों की एड़ी इतनी फट जाती है कि खून निकलने लगता है उन लोगों के लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत कारगर है। जानते हैं सबसे पहले इसके इस्तेमाल का तरीका।

फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाने का तरीका

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि फटी एड़ियों का सबस बड़ा कारण होता है डिहाइड्रेशन, ऐसे में ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। दरअसल, ग्लिसरीन त्वचा में नमी को लॉक करती है और बार-बार होने वाली ड्राईनेस की समस्या में कमी आती है। Scientific Reports Journal नामक स्टडी में ग्लिसरीन के विभिन्न सांद्रता स्तरों पर नमी बनाए रखने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए तीन अलग-अलग तरीकों की तुलना की गई। परिणामों से पता चलता है कि ग्लिसरीन की सांद्रता बढ़ने के साथ उसकी नमी रोकने की क्षमता भी बढ़ती है यानी कि जितना कंसंट्रेटेड ग्लिसरीन, उतना यह स्किन में नमी को लॉक करने और ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। इसलिए आप अपनी स्किन के लिए इससे ये तमाम चीजें बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-

1. ग्लिसरीन में एलोवेरा मिलाकर लगाएं

फटी एड़ियों पर आप ग्लिसरीन में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। आपको करना यह है कि 2 चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। दोनों मिलाकर एक जेल जैसा तैयार करें और एक बंद डिब्बी मे बंद करके रख लें। इसके बाद आपको करना यह है कि आप जब भी अपने पैरों की सफाई करें तो फटी एड़ियों पर इसे लगा लें। अगर आप इसे रात में लगा रहे हैं तो इसे लगाने के बाद मोजे पहन लें जो कि फटी हुई एड़ी की त्वचा को हील करने में मददगार है।

glycerineglycerine

इसे भी पढ़ें: फटी एड़ियों से थी परेशान, इस एक आयुर्वेदिक नुस्खे से मिली मुझे राहत - जानें बाला शर्मा का अनुभव

2. ग्लिसरीन, बेकिंग सोडा और शहद से बनाएं क्लींजर

डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि फटी एड़ियों का एक मुख्य कारण गंदगी भी है। ऐसे में आपको करना यह है कि 1 चुटकी बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन मिला लें और सबको मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। कुछ देर छोड़ने के बाद एड़ियों को स्क्रब करें और धो लें। धोने के बाद एड़ियों पर कोई तेल लगाएं और मोजे पहन लें। ऐसा करने से एड़ियों की गंदगी तो साफ हो ही जाएगी बल्कि, एड़ियों की खूबसूरती भी बढ़ेगी। कुछ ही दिनों में आपकी एड़ियां मुलायम नजर आने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: शाम को घर लौटने के बाद 10 मिनट एप्सम सॉल्ट के पानी में भिगोकर रखें पैर, मिलेंगे ये 7 फायदे

3. ग्लिसरीन में नारियल तेल मिलाकर एड़ियों में लगाएं

आप चाहते हैं कि आपकी एड़ियां हमेशा खूबसूरत नजर आए तो आपको करना यह है कि ग्लिसरीन में नारियल तेल मिला लें और हर रात सोने से पर इसे अपनी एड़ियों पर लगाएं। ऐसा करने से एड़ियों की फटी हुई स्किन हील हो जाती है और बार-बार होने वाली ड्राईनेस से बचाव होता है। साथ ही रेगुलर इस्तेमाल के लिए आप इन दोनों मिलाकर एक मॉइस्चराइजिंग लोशन बना सकते हैं। लंबे समय तक प्रगोग के लिए आप इसमें गुलाब जल या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फटी एड़ियों के लिए हमेशा से फायदेमंद माना गया है लेकिन हमेशा पैच टेस्ट करके ही इसका प्रयोग करें। इसके अलावा ध्यान रखें कि फटी हुई और ड्राई स्किन के लिए हमेशा शरीर को हाइड्रेटेड रखें जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपकी एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह शरीर में किसी विटामिन की कमी यानी विटामिन बी 12 और विटामिन सी की वजह से हो सकती है, तो डॉक्टर को दिखाएं, सही सप्लीमेंट्स लें ताकि इस समस्या से आप बच सकें।

FAQ

  • ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है?

    ग्लिसरीन लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बेहतरीन ह्यूमेक्टें है जो नमी को त्वचा में लॉक करने के साथ स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • क्या ग्लिसरीन चेहरे को काला करती है?

    ग्लिसरीन चेहरे को काला नहीं करती है बल्कि, इसकी बनावट और रंगत को बेहतर बनाती है। इसके अलावा पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मददगार है।

Read Next

→ सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल के छिलके से घर पर बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर डाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.