अगर आप उन लोगों में से हैं जो कि शाम को थक जाते हैं या रात में सोने में बेचैनी महसूस होती है, तो आपको 10 मिनट एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) कहती हैं कि ऐसा करना न सिर्फ आपके मसल्स को रिलैक्स करता है बल्कि, आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी होती है। इससे एंग्याजटी कम होती है और रात में नींद भी अच्छी आती है। साथ ही इसके कई अन्य लाभ भी हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
10 मिनट एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखने के फायदे
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि आयुर्वेद में एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल काफी है खासकर कि हीलिंग प्रक्रिया में जब व्यक्ति खुद को नेचुरल तरीके से आराम पहुंचाना चाहता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एप्सम सॉल्ट की खासियत ही है इसमें मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो कि शरीर के जरूरी मिनरल मैग्नीशियम की तरह काम करता है। यह नर्व्स, मसल्स और स्किन की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है जैसे-
1. मसल्स पेन को कम करने में मददगार
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि अगर किसी को मसल्स पेन है, खासकर कि एक्सरसाइज के बाद तो आपको एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर बैठना चाहिए। दरअसल, Journal of Translational Medicine के अनुसार इंटेंस एक्सरसाइज करने वाले व्यक्तियों को मांसपेशियों में दर्द (muscle soreness) को कम करने, रिकवरी में सुधार करने और मांसपेशियों की क्षति को रोकने के लिए मैग्नीशियम से लाभ हो सकता है। ऐसे में अगर आपको मसल पेन हो रहा है तो आपको एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखना चाहिए।
2. नर्व्स को शांत करने में मददगार
नर्व्स को शांत करने में एप्सम सॉल्ट काफी फायदेमंद है। जब आप 10 मिनट एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर बैठते हैं तो आपके नर्व्स में होने वाली बेचैनी कम हो जाती है। इसके अलावा मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र रिसेप्टर्स को ब्लॉक करके नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक दर्द) को नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: नसों में खिंचाव क्यों होता है? जानें इसे दूर करने के उपाय
3. स्किन के लिए फायदेमंद
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि स्किन के लिए एप्सम सॉल्ट काफी फायदेमंद है। अगर आपके पैरों में बहुत गंदगी रहती है या एड़ियां गंदी रहती है तो आपके लिए एप्सम सॉल्ट काफी फायदेमंद है। दरअसल, रोजाना पैरों के इस्तेमाल से यहां कि त्वचा खुरदरी हो जाती है और सख्त परतें (कैलस) बन जाती हैं। ऐसे में आप एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर रखकर बैठते हैं तो इससे त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा मुलायम और साफ हो जाती है और ड्राई और फटी एड़ियों की समस्या में भी कमी आती है।
4. पैरों के इंफेक्शन को कम करने में मददगार
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि सर्दियों में कई बार पैरों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस इंफेक्शन को कम करने में एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखना फायदेमंद है। दरअसल, एप्सम सॉल्ट एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है जो पैरों में होने वाली खुजली को कम करने के साथ इंफेक्शन को फैलने से रोकने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: पैर के तलवे में खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण
5. पैरों से पसीने की बदबू नहीं आती
कुछ लोगों के पैरों से पसीने की बहुत गंदी बदबू आती है। ऐसे लोगों के लिए एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। पहले तो यह क्लींजर की तरह काम करते हुए पैरों की सफाई करता है फिर पैरों से बदबू नहीं आती। इसके अलावा पैरों की बदबू को दूर करती है।
6. पैरों की सूजन कम करने में मददगार
पैरों की सूजन कम करने में एप्सम सॉल्ट काफी मददगार है। डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि इस सॉल्ट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि पैरों की सूजन को कम करने के साथ वॉटर रिटेंशन या एडिमा के लक्षणों को भी कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी में भी पैरों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने के लिए आप एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. नींद अच्छी आती है
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि अगर आप अच्छी नींद चाहती हैं, तो आपको एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, जब आप एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर रखकर बैठते हैं, तो इससे दर्द और बेचैनी में कमी आती है और नींद अच्छी होती है। इसके अलावा स्ट्रेस भी कम होता है और आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं, जिससे आसानी से नींद आ जाती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि सर्दियों में आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस करना यह है कि पानी गर्म करें और इसमें एप्सम सॉल्ट डालकर पैरों को रखें। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के साथ पैर गर्म करेगा और सर्दियों में आपको अच्छा महसूस करेंगे।
FAQ
गर्म पानी में पैर डालकर रखने से क्या होता है?
गर्म पानी में पैर डालकर रखने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। साथ ही इससे आपके पैरों को आराम मिलता है।एप्सम साल्ट का प्रयोग कैसे करें?
एप्सम साल्ट का प्रयोग आप क्लींजर की तरह कर सकते हैं। साथ ही आप इसे नहाने वाले पानी डाकर नहा सकते हैं जिससे पसीने की बदबू कम होती है और मांसपेशियों का दर्द कम होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 17:44 IST
Modified By : Pallavi Kumari Nov 10, 2026 17:44 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1794312403600.webp)