Fri Sep 11, 2026 | 09:41 PM IST

Doctor Verified

नसों में खिंचाव क्यों होता है? जानें इसे दूर करने के उपाय

Stretched Veins Causes And Remedies: नसों में खिंचाव की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कई बीमारियों का संकेत हो सकती है, जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

Stretched Veins Causes And Remedies in Hindi: नसों में दर्द और खिंचाव को नजरअंदाज करना कई बार काफी तकलीफदेह होता है। नसों में खिंचाव की समस्या कई कारणों से हो सकती है। कई बार खेलकूद के दौरान चोट लगने या नसों पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से नसों में खिंचाव की समस्या होती है। लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर बार नसों में खिंचाव और दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नसों में खिंचाव और दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई मामलों में शरीर में कुछ विटामिन या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी नसों में खिंचाव या दर्द की समस्या होने लगती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं नसों में खिंचाव के कारण और इस समस्या से बचने के घरेलू उपाय के बारे में।

नसों में खिंचाव के कारण- Stretched Veins Causes in Hindi

नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या कई कारणों से हो सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या खून के सही ढंग से सर्कुलेट न हो पाने की वजह से भी होती है। इसके अलावा नसों में दर्द और खिंचाव के कई अन्य कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि नसों में खिंचाव की वजह आपके शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और बी 12 की कमी भी हो सकती है। इसके अलावा कई समस्याएं जैसे साइटिका, कैंसर, स्ट्रोक आदि के कारण भी नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Stretched Veins Causes And Remedies in Hindi

इसे भी पढ़ें: गर्दन की नसों में दर्द क्यों होता है? जानें छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू उपाय

नसों में खिंचाव के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

  • शरीर में खून की सही आपूर्ति न हो पाना
  • नसों में ब्लॉकेज की वजह से
  • स्ट्रोक या हार्ट से जुड़ी परेशानी के कारण
  • नसों तक खून की सही आपूर्ति न होने की वजह से
  • मल्‍टीपल स्‍केलेरोसिस की समस्या के कारण
  • शरीर में विटामिन बी 12 और बी कॉम्प्लेक्स की कमी
  • रेडिएशनट थेरेपी या कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के कारण
  • बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने की वजह से
  • चोट लगने के कारण

नसों में खिंचाव कैसे ठीक करें?- Home Remedies For Stretched Veins in Hindi

नसों में खिंचाव की समस्या कई लोगों में चोट लगने के कारण होती है। इस स्थिति में नसों और मांसपेशियों में सूजन भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीज को डॉक्टर की सलाह लेकर सिंकाई करनी चाहिए और जरूरी इलाज लेना चाहिए। इसके अलावा नसों में खिंचाव के कारण अलग-अलग होते हैं। इन कारणों के हिसाब से डॉक्टर मरीजों का इलाज भी अलग-अलग तरह से करते हैं। नसों में खिंचाव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं-

  • नसों में खिंचाव की समस्या में हल्दी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस समस्या में आप खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें और इसके अलावा हल्दी को तेल में गर्म करके प्रभावित जगह पर बांध दें।
  • नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यूकेलिप्टस के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल से मालिश करने से आपको नसों में दर्द और खिंचाव में आराम मिलता है।
  • इसके अलावा अदरक और लैवेंडर के तेल को मिलाकर प्रभावित जगह की मालिश करने से आपको दर्द और सूजन से आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें: इन आसान उपायों का इस्तेमाल करके पैरों की नसों के खिंचाव से पाएं राहत

नसों में खिंचाव की समस्या कुछ लोगों में विटामिन की कमी के कारण भी होती है। इसलिए आपको खिंचाव और दर्द से छुटकारा पाने के लिए विटामिन बी 12 से युक्त फूड को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा नसों में खिंचाव की समस्या लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

गाल पर गांठ हो जाए तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2022 17:28 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content