Mon Nov 9, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

दिवाली के बाद लगातार बनी रहती है ब्लोटिंग की समस्या, निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

दिवाली के बाद अक्सर लोगों को ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। यह मिठाई, चीनी और तेल-मसाले वाली चीजों के ज्यादा सेवन से होता है। ऐसे में आप इन तेजी से काम करने वाले घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जो कि इस समस्या को कम करने में काफी मदद करते हैं।
दिवाली के बाद लगातार बनी रहती है ब्लोटिंग की समस्या, निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपायदिवाली के बाद लगातार बनी रहती है ब्लोटिंग की समस्या, निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

दिवाली के बाद अक्सर लोग ब्लोटिंग की समस्या से लंबे समय तक परेशान रहते हैं। दरअसल, त्योहारों में मिठाइयों के ज्यादा सेवन, चीनी वाली चीजों को खाने से और तेल-मसाले वाली चीजों के सेवन से ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। इसके अलावा इस दौरान हम सेहत से जुड़ी कुछ लापरवाही भी कर देते हैं जैसे कम पानी पीना, खाने में फल और सब्जियों का कम होना और नींद की कमी। इन तमाम चीजों का असर हमारे मेटबॉलिज्म पर होता है। इतना ही नहीं, हमारा पाचन क्रिया शुगर और फैट के सेवन से धीमा पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है, जिससे निजात पाने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं जिसके बारे में हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की है।

दिवाली के ब्लोटिंग की समस्या के लिए घरेलू नुस्खे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि दिवाली ही नहीं किसी भी त्योहार के बाद होने वाली ब्लोटिंग से बचने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं जिसमें कि आप सबसे पहले तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ऐसा इसलिए कि पानी सबसे अच्छा डिटॉक्सीफाइंग एजेंट होता है जो कि बॉडी डिटॉक्स का काम करता है। इससे पाचन क्रिया में तेजी आती है, एसिडिटी में कमी आती है और ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा

1. हींग और अजवाइन का पानी लें

डॉ. श्रेय कहते हैं कि कभी भी जब ब्लोटिंग हो या पेट भारी-भारी महसूस हो तो आप हींग और अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि इस स्थिति में बेहद कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, हींग और अजवाइन को जब आप भूनकर एक साथ लेते हैं तो यह पेट हो रही जलन को कम करते हैं और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं। इससे ब्लोटिंग की समस्या में काफी हद तक कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: पेट फूलने का कारण आपका खाना है या खाने का तरीका? जानें डॉक्टर से

2. अदरक और पुदीने की चाय

अदरक और पुदीने की चाय पेट की सूजन को कम करने का असरदार तरीका हो सकता है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल जैसे यौगिक होते हैं जो पेट को जल्दी खाली करने में मदद करते हैं। यह भोजन को आगे बढ़ाते हैं, जिससे यह पेट में फर्मेंटेट होकर ब्लोटिंग की वजह नहीं बनते। अब बात पुदीने की करें तो यह पेट को ठंडक पहुंचाती है और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे पाचन तंत्र की मांसपेशियां शांत हो जाती हैं, सूजन में कमी आती है।

3. हींग और काला नमक का पानी

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि ब्लोटिंग के लिए हमेशा से यह बेहद कारगर उपाय रहा है। हींग और काला नमक को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी जाएं। ऐसा करने से पाचन क्रिया में तेजी आती है और ब्लोटिंग की समस्या भी कम हो जाती है। साल 2018 में PubMed में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि हिंग (Ferula asafoetida) फंक्शनल डिस्पेप्सिया (Functional Dyspepsia) के लक्षणों जैसे पेट फूलना और अपच आदि में काफी सुरक्षित और प्रभावी है।

4. सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पीने से ब्लोटिंग की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट की मांसपेशियों को आराम देकर और पाचक एंजाइमों को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसके एनेथोल जैसे तत्व आंतों की ऐंठन और फंसी हुई गैस को दूर करने में मदद करते हैं। डॉ. श्रेय कहते हैं कि इससे पेट को ठंडक मिलती है, जिससे सूजन में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार पेट फूलना सिर्फ गैस नहीं! डॉक्टर से जानें इसके पीछे छिपे कारण

5. छाछ पी लें

डॉ. श्रेय कहते हैं कि छाछ पीना, पेट की ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, छाछ की खास बात यह कि यह प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है जो कि गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह त्योहारों के बीच खाए गए फ्राइड फूड्स के असर को भी कम करता है। यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है जिससे सबकुछ पच जाता है और पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। ब्लोटिंग में आप छाछ में भूना जीरा पाउडर और नमक मिलाकर पी सकते हैं जो कि पेट में तेजी से काम करती है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि त्योहारों में होने वाली ब्लोटिंग से बचने का एक तरीका यह भी है कि आप पहले ही किसी भई प्रकार की ओवरईटिंग से बचें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें जिससे क्रेविंग कम होती है, आप ज्यादा खाने से बचते हैं और ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है। साथ ही आप यह कर सकते हैं कि जो भी खाएं आराम से चबा-चबाकर खाएं क्योंकि जल्दी-जल्दी खाना खाने से भी ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

FAQ

  • ब्लोटिंग में क्या नहीं खाना चाहिए?

    अगर आपको ब्लोटिंग हो रही है तो आपको ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा फ्राइड फूड्स भी खाने से बचें।
  • पेट साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    पेट साफ करने के लिए आपको रेचक गुणों वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे पेट साफ रहता है।

Read Next

→ घर के ये 6 औषधीय पौधे बदल देंगे आपकी सेहत, आज ही लगाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 11:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma