Fri Nov 6, 2026 | 09:29 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

घर के ये 6 औषधीय पौधे बदल देंगे आपकी सेहत, आज ही लगाएं

घर में कुछ ऐसे पौधे उगा सकते हैं ज‍िनका इस्‍तेमाल सेहत से संबंध‍ित समस्‍याओं जैसे अपच, गैस, त्‍वचा एवं बालों की समस्‍याओं में क‍िया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 पौधों के औषधीय गुण और फायदे।
घर के ये 6 औषधीय पौधे बदल देंगे आपकी सेहत, आज ही लगाएंघर के ये 6 औषधीय पौधे बदल देंगे आपकी सेहत, आज ही लगाएं

घर पर औषधीय पौधे उगाना स्वस्थ जीवनशैली का एक अच्छा हिस्सा हो सकता है। तुलसी, एलोवेरा, अदरक, हल्दी, पुदीना और मेथी जैसे पौधों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से कई स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता रहा है। कुछ अध्ययनों में भी इनके लक्षणों से राहत देने वाले गुण सामने आए हैं। उदाहरण के लिए, अदरक हल्की मतली से राहत दिलाने में मदद कर सकता है, एलोवेरा जेल, त्‍वचा की जलन से राहत दे सकता है और पुदीने की चाय पाचन संबंध‍ित समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं घर में मौजूद 5 औषधीय पौधे और सेहत के ल‍िए इनके लाभ। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

पौधे का नाम उपयोग और फायदे
तुलसी सर्दी-जुकाम, खांसी, पाचन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव
एलोवेरा त्वचा की जलन, मुंहासों और रूखी त्वचा से राहत
अदरक उल्टी-मतली, अपच, जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
हल्दी दर्द, सूजन, मुंहासों और पाचन संबंधी समस्याओं में असरदार 
पुदीना पेट की ऐंठन, गैस, ब्लोटिंग, मतली और मुंह की बदबू से छुटकारा 
मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल, बेहतर पाचन, कब्ज से राहत और वेट मैनेजमेंट में मददगार

1. तुलसी: सर्दी-जुकाम का उपचार

tulsi-plant-benefitstulsi-plant-benefits

  • तुलसी की पत्तियों का इस्‍तेमाल सर्दी-जुकाम और खांसी में काढ़ा के रूप में क‍िया जाता है।
  • तुलसी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में अहम भूमि‍का न‍िभाते हैं।
  • अपच और गैस जैसी पाचन समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए भी तुलसी गुणकारी मानी जाती है।

अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH) के मुताब‍िक, हल्दी का सेवन ऑस्टियोअर्थराइटिस, एलर्जी, खुजली और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में किया जाता है। इसके अलावा, त्वचा पर लगाने के लिए भी हल्दी फायदेमंद मानी जाती है।

2. एलोवेरा: त्वचा संबंधी समस्याओं का समाधान

  • एलोवेरा पौधा से म‍िलने वाले एलोवेरा जेल का इस्‍तेमाल त्‍वचा में जलन को कम करने के ल‍िए क‍िया जाता है।
  • मुंहासों को कम करने के ल‍िए एलोवेरा जेल फायदेमंद माना जाता है।
  • यह त्‍वचा को नमी देने में मदद करता है और ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या को दूर करता है।

यह भी पढ़ें- साल में एक बार खिलता है ब्रह्म कमल, घाव भरने से लेकर घरेलू इलाज में जानें यह फूल क्‍यों है खास?

3. उल्‍टी-मतली से राहत दे सकता है अदरक

  • उल्‍टी-मतली की समस्‍या को दूर करने में अदरक का पौधा मददगार होता है।
  • अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसके रस को जोड़ों पर लगाने से दर्द कम करने में मदद म‍िल सकती है।
  • अपच और सर्दी-जुकाम में भी अदरक का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

4. दर्द और सूजन से राहत दे सकती है हल्‍दी

  • हल्‍दी में करक्‍यूम‍िन नाम का यौग‍िक होता है। यह एक्‍ने की समस्‍या को दूर करने और त्‍वचा में न‍िखार को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • पाचन समस्‍याओं और सर्दी-जुकाम के इलाज में भी हल्‍दी का सेवन क‍िया जाता है।
  • हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे दर्द और सूजन से राहत म‍िल सकती है।

यह भी पढ़ें- घर में पौधे लगाने से सच में कम होता है तनाव? जानें साइंस और डॉक्टर की राय

5. पुदीना: पेट की ऐंठन और ब्‍लोट‍िंग से राहत

  • घर में पुदीने का पौधा लगाना भी फायदेमंद होता है। इससे पेट की ऐंठन दूर होती है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने में भी मदद म‍िलती है।
  • पेट दर्द, ब्‍लोट‍िंग, मतली की समस्‍या से राहत में भी पुदीने का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।
  • मुंह की बदबू को दूर करने के ल‍िए भी पुदीने का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता है।
  • हर्बल चाय के रूप में पुदीने का सेवन कर सकते हैं।

6. वेट लॉस और ब्‍लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है मेथी का पौधा

  • मेथी ब्‍लड शुगर कंट्रोल में मदद कर सकती है।
  • मेथी के बीजों में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सपोर्ट करते हैं।
  • फाइबर युक्त मेथी का सेवन मल त्याग की प्रक्र‍िया को आसान करने और कब्‍ज से राहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।
  • जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके ल‍िए मेथी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

हर प्राकृत‍िक चीज सुरक्ष‍ित नहीं होती

हालांकि, किसी चीज का प्राकृतिक होना यह साबित नहीं करता कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। जड़ी-बूटियों से बनी चीजें कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकती हैं, पहले से मौजूद बीमारियों को बढ़ा सकती हैं या एलर्जी का कारण बन सकती हैं। खून पतला करने वाली दवाएं, डायबिटीज या बीपी की दवाएं लेने वाले लोगों और गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से किसी भी हर्बल नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

घरेलू उपाय के भरोसे गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज न करें

इन पौधों का इस्तेमाल हल्की और अपने आप ठीक होने वाली समस्याओं, जैसे अपच, गले में खराश या त्वचा की मामूली समस्‍याओं में किया जा सकता है। हालांकि, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं और इलाज जारी रखना जरूरी है।

  • सीने में दर्द,
  • सांस लेने में परेशानी,
  • तेज बुखार,
  • पेट में तेज दर्द,
  • लगातार उल्टी
  • शरीर में पानी की कमी या लंबे समय तक ठीक न होने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घरेलू नुस्खों के भरोसे बीमारी की जांच में देरी न करें और न ही डॉक्टर की बताई दवाएं बंद करें।

इसलिए बेहतर है कि इन पौधों को बिना सही जानकारी के डाइट या घरेलू नुस्‍खे में इस्‍तेमाल न करें। अगर आप इनका नियमित इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और क्रॉन‍िक बीमारी के मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

घर में तुलसी, एलोवेरा, अदरक, हल्दी, पुदीना और मेथी जैसे पौधों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इन पौधों की मदद से पाचन समस्‍याएं, त्‍वचा समस्‍याएं, वेट लॉस, ब्‍लड शुगर कंट्रोल जैसे फायदे म‍िल सकते हैं। इन पौधों की पत्तियों या अन्‍य भाग का इस्‍तेमाल पाउडर, काढ़ा, चाय, रस के रूप में कर सकते हैं। अगर क‍िसी क्रॉन‍िक बीमारी के मरीज हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह के बगैर इनका इस्‍तेमाल न करें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या एलोवेरा सनबर्न में राहत दे सकता है?

    एलोवेरा जेल लगाने से हल्की धूप से होने वाली जलन से राहत म‍िलती है। गंभीर सनबर्न में डॉक्टर की सलाह के बगैर क‍िसी चीज का इस्‍तेमाल न करें।
  • क्या एलोवेरा जेल बालों में लगा सकते हैं?

    एलोवेरा जेल त्‍वचा के साथ-साथ बालों और स्कैल्प पर भी लगाया जा सकता है। इससे डैंड्रफ, खुजली और स्‍कैल्‍प में जलन की समस्‍या दूर होती है।

Read Next

→ पीरियड्स के दर्द में अजवाइन का पानी पीना है बेहद कारगर, खुद एक्सपर्ट ने बताए हैं फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2026 20:11 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A