पीरियड्स के दर्द से कई बार महिलाएं परेशान हो जाती हैं। इसकी वजह से चलने-फिरने और रोज के काम काज में भी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में दर्द से निजात पाने के लिए महिलाएं दर्दनाशक दवाओं का इस्तेमाल करती हैं। जबकि, हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अजवाइन का पानी पीने से इस दर्द से राहत मिल सकती है। इसके अलावा यह पीरियड्स के क्रैंप्स को भी कम करने में मददगार है। कैसे, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से। पर सबसे पहले जान लेते हैं अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?
अजवाइन का पानी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस आपको करना यह है कि
- 1 चम्मच अजवाइन ले लें।
- इसे एक पैन में डालकर एक गिलास गर्म पानी डालकर उबाल लें।
- जब पानी लगभग आधा गिलास तक बच जाए तो इस छानकर कप में डाल लें।
- इसमें थोड़ा काला नमक मिलाएं और पी लें।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं जीरा-अजवाइन का पानी, एक्सपर्ट से जानें फायदे
पीरियड के दर्द में अजवाइन का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि आप पीरियड्स से पहले से इसे पी सकते हैं जो कि अकड़न, क्रैंप्स और दर्द से कम करने में मददगार है। इसके अलावा अजवाइन की खास बात यह है कि ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग को कम करने में मददगार है। आगे डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पीरियड्स में हार्मोनल बदलाव के साथ ब्लोटिंग की दिक्कत बनी रहती है और कुछ लोगों को पीरियड्स से पहले ही शरीर में सूजन महसूस होती है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे-
ऐंठनरोधी गुणों से भरपूर
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं अजवाइन ऐंठनरोधी गुणों से भरपूर है। अजवाइन के बीजों में थाइमोल (thymol) नामक एक नेचुरल कंपाउंड होता है, जो अपने ऐंठनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है और गर्भाशय की सिकुड़ने वाली मांसपेशियों सहित चिकनी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। इससे पीरियड्स में होने वाले क्रैंप्स में कमी आती है।
दर्दनाशक गुणों से भरपूर
डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजवाइन का सबसे खास गुण यह है कि इसमें दर्दनाशक गुण होते हैं इसलिए इसे कई समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। BioMed Research International में प्रकाशित स्टडी बताती है कि अजवाइन के पानी में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इसके अलावा इसका सेवन दर्द के अहसास को कम करने में मदद करता है। इससे ज्यादा दर्द महसूस नहीं होता और आप बेहतर फील कर सकते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजवाइन का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में बेहद कारगर है। दरअसल, पीरियड्स के आस-पास कुछ महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है तो कुछ महिलाओं को रह-रहकर एंग्जयाटी के साथ बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीना दोनों ही स्थिति में फायदेमंद है। इससे कब्ज की समस्या में कमी आती है और बार-बार होने वाली एंग्जायटी में भी आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।
periods_pain
इसे भी पढ़ें: रात में गुनगुने पानी में पिएं जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
पीरियड्स से पहले होने वाली एक्ने को कम करने में मददगार
डॉ. श्रेय कहते हैं कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले एक्ने की समस्या होती है और ऐसे में अजवाइन का पानी पीना, इसे रोकने में मदद कर सकता है। दरअसल, अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होता है जो कि बॉडी एक्ने औप त्वचा पर होने वाली एक्ने की समस्या को भी कम करने में मददगार है।
हार्मोनल बैलेंस को करने में मददगार
डॉ. श्रेय कहते हैं कि महिलाओं में हार्मोन को नियंत्रित करना अजवाइन का एक महत्वपूर्ण फायदा है। अजवाइन के बीज एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर को स्थिर करने, PMS को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा महिलाओं में होने वाली ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याओं, एंडोक्राइन सिस्टम से जुड़ी होती है और अजवाइन का पानी पीकर आप इस सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं।
निष्कर्ष:
डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजवाइन का पानी किसी भी हाल में, किसी के भी नुकसानदेह नहीं है। महिलाओं के लिए तो यह फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ पेट से जुड़ी कई सस्याओं में फायदेमंद है। इसके अलावा महिलाएं प्रेग्नेंसी में भी अजवाइन का पानी पी सकते हैं। हालांकि, डॉ. श्रेय का सुझाव है कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। अगर आप पी भी रही हैं तो दिन में मात्र 2 बार, एक-एक कप पिएं।
FAQ
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या फायदा होता है?
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से पेट का मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है। इसके अलावा वेट लॉस में भी मददगार है।पेट साफ करने के लिए अजवाइन का प्रयोग कैसे करें?
पेट साफ करने के लिए अजवाइन का पानी पीना बेहद फायदेमंद है। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं जो कि आंतों की गति तेज करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 17:55 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1793794307076.webp)