Hing Kala Namak Ke Fayde: हींग और काला नमक, दोनों मिलकर आपके पाचन तंत्र में तेजी ला सकते हैं। एक जहां आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ा सकता है तो दूसरा, पेट में पैदा होने वाले अतिरिक्त एसिड को बेअसर कर सकता है। इसके अलावा भी खाना खाने के बाद हींग और काला नमक के सेवन के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से।
खाना खाने के बाद 1 चुटकी हींग और काला नमक खाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि हींग और काला नमक, यह दोनों की सेहत के लिए खासकर कि पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन रहे हैं। आयुर्वेद में हींग को एक शक्तिशाली और तीखी गंध वाला गोंद-राल के रूप में देखा जाता है, जिसे आयुर्वेद में पाचन और ऊर्जा प्रणालियों पर इसके प्रबल प्रभाव के कारण जाना जाता है। अब बात काला नमक की करें, तो आयुर्वेद में इसे 'सौवर्चल लवण' कहा जाता है। इसे एक ऐसा मसाला माना जाता है जो शरीर को ठंडक देता है, आसानी से पच जाता है और जो वात कम करता है। दोनों को जब आप खाने के बाद 1 साथ मिलाकर लेते हैं तो आपको यह तमाम फायदे मिल सकते हैं जैसे-
खाना जल्दी पच जाता है
खाना खाने के बाद 1 चुटकी हींग और काला नमक का सेवन खाना जल्दी पचाने का काम करता है। डॉ. किरण कहती हैं कि हींग पाचन रसों और लिवर से पित्त के प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है कैसा भी खाना खाया हो, इन्हें आसानी से बचाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, डॉ. किरण कहती हैं कि ये उपाय तब और अच्छा काम करेगा जब आपने बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों को खाया हो या आपने तली-भूनी चीजों को लिया हो।
साल 2017 में Journal of Traditional and Complementary Medicine में प्रकाशित शोध के अनुसार, हींग अपने समृद्ध फाइटोकेमिकल घटकों के कारण एक महत्वपूर्ण औषधीय और मसाला पौधा है। इसमें पाचक एंजाइमों को उत्तेजित करने वाले गुण होते हैं। साथ ही इसका ऐंठन रोधी पेट की ऐंठन को कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: गैस में हींग का पानी पीना क्यों फायदेमंद है? जानकर आप भी करेंगे ट्राई
खाने के बाद होने वाली भारीपन में कमी आती है
हम में से बहुत से लोग खाना खाने के बाद पेट में काफी भारीपन महसूस करते हैं। ऐसे में हींग और काला नमक का सेवन इस भारीपन को कम करने में मदद कर सकता है। डॉ. किरण कहती हैं कि जब आप खाने के बाद हींग और काला नमक का सेवन करते हैं, तो यह खाना पचाने के साथ ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा हींग और काला नमक, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि खाने के बाद पेट में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं।
गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती
हींग और काला नमक एसिडिटी की दिक्कत को कम करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक परंपराओं के अनुसार, काला नमक शरीर पर ठंडक देने वाला प्रभाव डालता है तो हींग, डाइजेशन को बेहतर बनाता है। यह दोनों मिलकर पेट की हल्की एसिडिटी, सीने की जलन और एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। डॉ. किरण कहती हैं कि हींग एक प्रभावी एंटी-फ्लैटुलेंट यानी गैस-रोधी और ऐंठन-रोधी होती है जो आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे खाने के बाद गैस फंसने और पेट दर्द से जुड़ी समस्या में कमी आती है।
gas_acidity
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हींग और हल्दी का पानी पीने के फायदे क्या हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें
पेट साफ रखता है
डॉ. किरण कहती हैं कि हींग और काला नमक का सेवन पेट साफ करने में मददगार है। दरअसल, हींग आंतों की गति को तेज करने के साथ काला नमक रेचक की तरह काम करता है। जब आप खाने के बाद इन दोनों का सेवन करते हैं तो कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट साफ रहता है। इसके अलावा काला नमक अपने दीपन और पाचन गुणों के कारण लिवर में पित्त (bile) के उत्पादन को बढ़ाता है, अपच को दूर करता है, और शरीर में जमा विषाक्त अपशिष्ट पदार्थों को जमा होने से रोकता है।
कैसे करें हींग और काला नमक का सेवन?
हींग और काला नमक का सेवन करने का तरीका यह है कि हींग को पहले भूनकर रख लें और इसमें काला नमक मिलाकर एक बॉटल में बनाकर रख लें। हर बार खाने के बाद इसका सेवन करें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि हींग और काला नमक का सेवन, सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। आप इसे रेगुलर भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। खास बात यह है कि थोड़ी मात्रा में इसे प्रेग्नेंसी में लेने से भी इस दौरान होने वाली एसिडिटी को कम करने में भी मदद मिलती है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें।
FAQ
हींग खाने से क्या-क्या फायदा होता है?
पाचन तंत्र से लेकर सर्दी-जुकाम तक में हींग खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप पेट दर्द में भी इसका सेवन कर सकते हैं।हींग का तेल नाभि में डालने से क्या होता है?
हींग का तेल नाभि में डालने से पाचन तंत्र की समस्या में कमी आती है और ब्लोटिंग की दिक्कत भी कम हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 02, 2026 20:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1793631293541.webp)