Hing ke tel ke fayde: हींग को भूनकर और इसे तेल में मिलाकर नाभि पर लगाने से पेट दर्द कम हो जाता है। कुछ इसी तरह के इस्तेमाल हैं जो कि सदियों से हींग से जुड़े घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होते आए हैं। आयुर्वेद में हींग को कई समस्याओं का हल माना गया है और इसका एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण कई स्थितियों से रिकवरी में सहायक है। जब बात हींग के तेल की आती है, तो कुछ ऐसे ही लाभ हैं जो आम लोगों में काफी प्रचलित है और यह कितने कारगर हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की।
हींग के तेल के 5 फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं हींग का तेल का इस्तेमाल स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद है। सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस जिसमें स्कैल्प में इंफेक्शन हो जाता है, इस स्थिति में इस तेल का इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा भी आप इन समस्याओं में हींग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-
1. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
हींग का तेल जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि हींग की तासीर गर्म होती है जो कि शरीर में वात दोष को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे जोड़ों के दर्द में भी कमी आती। इसका सूजनरोधी गुण, जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों की अंकड़न और दर्द को कम करता है। सर्दियों में सोने से पहले जोड़ों पर हींग के तेल की हल्की मालिश करने से गर्माहट पैदा होती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और जोड़ों का दर् कम होता है।
2. पेट दर्द में
अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है तो इसे कम करने के लिए हींग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉ. श्रेय कहते हैं कि हींग में वातहर गुण होता है और यह पाचन तंत्र में फंसी गैस को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा यह आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे ऐंठन और मरोड़ से राहत मिलती है। इस प्रकार से पेट के लिए खाकर की अपच और एसिडिटी की समस्या मे हींग के तेल का इस्तेमाल कापी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: गैस में हींग का पानी पीना क्यों फायदेमंद है? जानकर आप भी करेंगे ट्राई
3. नील निशान वाली चोट में
डॉ. श्रेय कहते हैं कि आपने कई बार देखा होगा कि अचानक से कभी चोट लग गई और इससे शरीर पर नीले निशान पड़ गए। इस प्रकार की चोट, जिसमें ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और खून एक जगह ठहर जाता है इसमें हींग के तेल का इस्तेमाल काफी कारगर हो सकता है। इस तेल को शरीर पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन लेज होता है, चोट वाली जगह पर गर्माहट पैदा होती है और दर्द व नील निशान में कमी आती है।
hing_ka_tel_for_joint_pain
4. पुरानी सूजन में कारगर
Mediators of Inflammation नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित यह शोध बताती है कि फेरुला असाफोटिडा (Ferula assafoetida) से प्राप्त हींग मनुष्यों में एथेरोस्क्लेरोटिक बीमारियों (Atherosclerotic diseases) जैसी पुरानी सूजन संबंधी बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए एक नया और प्रभावी विकल्प हो सकता है। इसलिए डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आपके शरीर में कहीं भी पुरानी सूजन वाली समस्या है तो आप हींग का तेल गुनगुना करके लगा सकते हैं।
5. श्वसन संबंधी समस्याओं में
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि श्वसन संबंधी समस्याओं में हींग के तेल का इस्तेमाल काफी कारगर हो सकता है। इसका कि एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक प्रभाव, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सूखी खांसी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं में फेफड़ों की सूजन कम करने में मदद कर सकता है। छाती पर हींग का लेप लगाने से कफ को साफ करने और छाती की जकड़न को दूर करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हींग और हल्दी का पानी पीने के फायदे क्या हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि हींग का तेल काफी फायदेमंन माना गया है और आयुर्वेदि में इसका इस्तेमाल काफी व्यापक तौर पर किया जाता है। यह वात से जुड़ी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है। बस आपको ध्यान रखना है कि आप ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें और असली हींग का इस्तेमाल करें क्योंकि बाजार में मिलने वाली हींग मिलावटी हो सकती है जिससे आपको ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा आप घर पर हींग का तेल तैयार कर रहे हैं तो हमेशा सरसों के तेल का इस्तेमाल करें क्योंकि यह भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है और दोनों मिलकर एक पावरफुल एंटी इंफ्लेनेटरी कॉम्बिनेशन बना सकते हैं।
FAQ
हींग कब नहीं खाना चाहिए?
अगर किसी को ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या खून से जुड़ी किसी बीमारी की दवा चल रही है तो आपको हींग के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा हाई बीपी की दवा जिन लोगों की चल रही है उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।क्या खाली पेट हींग खा सकते हैं?
हां, आप खाली पेट हींग खा सकते हैं जिसका इस्तेमाल आपको पेट से जुड़ी समस्याओं को कम कर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 20, 2026 08:17 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792463889716.webp)