हींग का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और दादी-नानियां इस घरेलू नुस्खे को सदियों से इस्तेमाल करती आई हैं। Ms. Aditi Prasad Apte, Senior - Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bangaluru कहती हैं कि हींग में कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो कि डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा दे सकते हैं। तो Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru कहती हैं कि हींग न सिर्फ पेट में एसिड बाइल जूस को बैलेंस करने में मददगार है बल्कि, यह पेट की परतों को भी एसिड के असर से बचाती है।
एसिडिटी में कैसे फायदेमंद है हींग?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि हींग का पानी पेट के लिए काफी कारगर मसाला है जो कि एसिडिटी में पेट में प्रड्यूस हो रहे एसिड को बेअसर करती है। एक्सपर्ट अदिति कहती हैं कि हींग का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से भारतीय खाना पकाने और गैस व पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के घरेलू इलाज में किया जाता है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और ऐंठन को कम करते हैं।
हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं
हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि पेट की सूजन को दूर करता है। यह ब्लोटिंग को कम करने में मददगार है। Journal of Traditional and Complementary Medicine के अनुसार हींग में ऐंठन-रोधी (antispasmodic) गुण होते हैं जो कि गैस के कारण होने वाली ऐंठन की वजह बनती है।
यह भी देखा गया है कि हींग पाचन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाकर पाचन में मदद करती है। खास तौर पर यह आपके लिवर से पित्त (bile) के प्रोडक्शन को बढ़ा सकती है, जिसकी जरूरत फैट को पचाने के लिए होती है। इससे ऑयली फूड्स से निकलने वाले फैट को भी पचाने में मदद मिलती है जिससे एसिडिटी की दिक्कत को दूर करती है।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ खराब डाइट ही नहीं, शरीर में लगातार सूजन रहने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण
कब्ज के कारण एसिडिटी होने पर पिएं हींग का पानी
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें खाना खाने के बाद एसिडिटी की दिक्कत परेशान करती है। ऐसे लोगों के लिए हींग का पानी दो तरीके से काम करता है। पहले तो यह एसिडिटी दूर करता है और दूसरा, यह पेट का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है।
हींग का पानी बनाने की सही विधि और मात्रा
- हींग का पानी बनाने के लिए आपको करना यह है कि
- एक चम्मच हींग को गर्म पानी में उबाल लें।
- इस पानी को छान लें।
- इसमें नमक मिला लें और इस पानी को पी लें।
1 (29)
आप दूसरा तरीका यह आजमा सकते हैं कि 1 चम्मच हींग लें और इसे भूनकर खा लें। फिर एक गिलास पानी पिएं जो कि एसिडिटी दूर करने के साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा आप हींग को भूनकर इसमें काला नमक मिलाकर पानी तैयार कर सकते हैं। इस पानी को पीने से एसिडिटी औप पेट दर्द में भी राहत महसूस होती है।
हालांकि, इस मसाले का इस्तेमाल अक्सर खाना खाने के बाद गैस कम करने के लिए भी किया जाता है, लेकिन फिलहाल कोई भी रिसर्च इस असर की पुष्टि नहीं करती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही करें ये 3 काम, दिन भर नहीं होगी गैस और एसिडिटी
हींग का सेवन करते समय किन सावधानियों का रखें ध्यान?
अंत में डाइट एक्सपर्ट कहती हैं कि हींग का इस्तेमाल खाने में कम मात्रा में ही करना चाहिए, न कि बहुत ज्यादा कंसंट्रेटेड मिश्रण के रूप में। ज्यादा मात्रा में हींग लेने से जी मिचलाना, दस्त या पाचन से जुड़ी दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं। जो लोग दवाएं ले रहे हैं या जो गर्भवती हैं, उन्हें हींग के हर्बल मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेनी चाहिए।
अगर गैस की समस्या लगातार बनी रहती है, गंभीर है या इसके साथ पेट दर्द, उल्टी, मल में खून आना, बिना वजह वजन कम होना या मल त्यागने की आदतों में लगातार बदलाव जैसी दिक्कतें हैं, तो घर पर बार-बार लक्षणों का इलाज करने के बजाय इसकी असली वजह का पता लगाना बेहतर है।
निष्कर्ष:
लेकिन, इस बात के पक्के क्लिनिकल सबूत सीमित हैं कि हींग का पानी पीने से गैस का पक्का इलाज हो जाता है। कुछ लोगों को लग सकता है कि गर्म पानी या खाने में थोड़ी सी हींग मिलाने से पेट फूलने या पाचन की परेशानी में आराम मिलता है, लेकिन इसे पक्का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। गैस कई वजहों से हो सकती है, जैसे बहुत तेजी से खाना, हवा निगलना, कब्ज, लैक्टोज इनटॉलेरेंस, खाने की दूसरी चीजों से परेशानी, कुछ खास तरह के फर्मेंट होने वाले कार्बोहाइड्रेट का ज्यादा सेवन और पेट या आंतों से जुड़ी कोई अंदरूनी बीमारी।
FAQ
हींग खाने से क्या-क्या फायदा होता है?
हींग खाने से पाचन में सुधार होता है, लेकिन इसका सेवन पेट दर्द में भी कारगर है। इसके अलावा हींग का सेवन सर्दी जुकाम और पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करने में मददगार है।हींग किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?
अगर आपकी कोई दवा चल रही है खासकर कि ब्लीडिंग डिसऑर्डर से जुड़ी या सर्जरी हुई तो हींग का सेवन करने से बचें। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में भी हींग के सेवन से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 01, 2026 15:37 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1790847821362.webp)