Wed Sep 30, 2026 | 11:52 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

मुंह के छालों से हो गए हैं परेशान? इन 6 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलेगा आराम

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां काफी प्रभावी मानी जाती हैं। तुलसी, मुलेठी, एलोवेरा, इलायची, नीम और त्रिफला जैसे हर्ब्स दर्द और सूजन कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
मुंह के छालों से हो गए हैं परेशान? इन 6 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलेगा आराममुंह के छालों से हो गए हैं परेशान? इन 6 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से मिलेगा आराम

मुंह के छाले यानी माउथ अल्सर पेट की गर्मी या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होने वाली आम समस्या है। इनमें मुंह के अंदर छोटे घाव, जलन या दर्द हो सकता है। आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल मुंह की सफाई, जलन और असुविधा को शांत करने में फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से जानते हैं कि मुंह के छाले से राहत पाने के लिए कौन-सी जड़ी-बूटियां असरदार होती हैं?

मुंह के छालों से राहत दिलाएंगी ये 6 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

साल 2021 में International Journal of Pharmacognosy and Chemistry में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि आज भी मुंह के छालों के इलाज में औषधीय जड़ी-बूटियां जरूरी हैं। छालों को ठीक करने का यह गुण शायद पौधों में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड्स की वजह से होता है। जिन पौधों में फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, वे हैं अमरूद के पत्ते, मुलेठी, हल्दी, लसोड़ा के पत्ते, एलोवेरा, अनार के फूल और पान के पत्ते।

Dr. Chanchal Sharma के अनुसार, मुंह के छालों से राहत दिलाने में ये जड़ी-बूटियां भी उपयोगी हो सकती हैं-

1. तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी को कई तरह से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुंह और गले से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी किया जाता है। ध्यान रहे, छाले पर तुलसी का रस सीधे लगाने से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। इसलिए इसकी ताजी पत्तियों का उपयोग करें। छाले के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए-

  • 4 से 5 साफ तुलसी की पत्तियां अच्छी तरह धोकर चबा सकते हैं।
  • तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं।

इसे भी पढ़े: मुंह में छाले होने पर इस्तेमाल करें मुलेठी, जानें तरीका और फायदे

2. मुलेठी

आयुर्वेद में मुलेठी को गले और मुंह की जलन को शांत करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कुछ नेचुरल कंपाउंड्स छाले के कारण मुंह में होने वाली सूजन को शांत करने और मुंह की समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार होते हैं।

मुंह के छाले के लिए मुलेठी का सेवन करने के लिए इसे हल्का काढ़ा या चाय बनाकर पिया जा सकता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में मुलेठी को पानी में उबालें और गुनगुना होने पर पिएं।

ध्यान रहे, मुलेठी का लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में सेवन सही नहीं होता है, क्योंकि यह कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ाने का कारण बन सकती है।

3. एलोवेरा

आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन और जलन से जुड़ी समस्याओं से राहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल को मुंह के छालों में लगाने से दर्द और घाव भरने में फायदा मिल सकता है।

मुंह के छाले के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए शुद्ध और सुरक्षित एलोवेरा जेल ही चुनें। थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल छाले वाली जगह पर लगाएं। एलोवेरा का कच्चा पत्ता सीधे मुंह में लगाने से बचें, क्योंकि पत्ते के पीले लेटेक्स हिस्से से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

4. इलायची

इलायची को आयुर्वेद में पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद मुंह की ताजगी के लिए उपयोगी हो सकते हैं। खाने के बाद 1 छोटी इलायची को धीरे-धीरे चबा सकते हैं। इसके अलावा, इलायची को चाय में डालकर भी लिया जा सकता है। ध्यान रहे अगर इलायची चबाने से छाले में जलन या दर्द बढ़ता है तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। इलायची को छाले का सीधा इलाज नहीं मानना चाहिए।

herbs-for-mouth-ulcerherbs-for-mouth-ulcer

5. नीम

आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल स्किन और ओरल हाइजीन के लिए फायदेमंद माना जाता है। नीम में कुछ नेचुरल पदार्थ पाए जाते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों को चबाने के बजाय नीम से बने सुरक्षित, मुंह के लिए तैयार प्रोडक्ट्स या पेस्ट का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है। नीम का बहुत कड़वा रस या अर्क सीधे छाले पर लगाने से जलन हो सकती है।

6. त्रिफला

त्रिफला, हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे पाचन और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। त्रिफला का सेवन मुंह की स्वच्छता के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और मुंह के छालों से राहत दिलाने में भी यह काफी प्रभावी होता है।

त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से छाले से राहत मिल सकती है। कुल्ला करने के बाद पानी निगलने के बजाय पानी को बाहर फेंक दें। बहुत गाढ़ा मिश्रण न बनाएं, क्योंकि इससे मुंह में जलन हो सकती है।

इसे भी पढ़े: मुंह के छालों से हैं परेशान? किचन में मौजूद इन 4 चीजों से मिलेगा आराम

मुंह में छाला होने पर किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि मुंह में छाले होने पर आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • बहुत मिर्च-मसाला, खट्टा, बहुत गर्म और सख्त खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये चीजें कुछ लोगों में दर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और भोजन में फल, सब्जियां और पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • मुंह की सफाई का खास ध्यान रखना भी जरूरी है।
  • मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें और छाले को बार-बार जीभ या उंगली से न छेड़ें।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

नॉर्मल छोटे मुंह के छाले अक्सर 1 से 2 हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर छाले तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक रहें, बार-बार होते रहें, बहुत बड़ा या दर्दनाक हो, खाने-पीने में परेशानी हो या साथ में बुखार जैसे अन्य लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर या डेंटिस्ट से जांच करवाना जरूरी है।

निष्कर्ष

मुंह के छाले से राहत दिलाने में इलायची, नीम, त्रिफला, एलोवेरा, मुलेठी और तुलसी की पत्तियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। भले ही ये जड़ी-बूटियां मुंह के छालों से कुछ लोगों को राहत दिला पाएं, लेकिन हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हैं यह मानना सही नहीं है। खासकर, अगर आप प्रेग्नेंट हैं, कोई बीमारी है या नियमित दवाएं लेते हैं तो इन जड़ी-बूटियों को लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मुंह में बार-बार छाले क्यों होते हैं?

    मुंह में बार-बार छाले होने का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा तनाव लेना या मुंह में अंदरूनी चोट लगना है।
  • मुंह के छालों से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

    मुंह के छालों से बचाव के लिए खान-पान में सावधानी रखना और ओरल हाइजीन अपनाना जरूरी है. इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तनाव मैनेज करें।

Read Next

→ तुलसी, अदरक और पुदीना: तनाव से सिरदर्द होने पर पिएं इन 3 चीजों से बना काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 10:07 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma