Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

मुंह में छाले होने पर इस्तेमाल करें मुलेठी, जानें तरीका और फायदे

Mulethi benefits for Ulcer: मुंह में छाले की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है और ऐसे में कुछ नेचुरल उपाय कारगर हो सकते हैं जैसे मुलेठी? कैसे, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय। 

Mulethi benefits for Ulcer: मुंह में छाले कई बार लंबे समय तक रह-रहकर होते हैं और पूरी से ठीक नहीं होते। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे ठंडा-गर्म खाना खाना, जूठा खाना, ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना खाना और विटामिन बी 12 की कमी। हालांकि, इस स्थिति में डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए लेकिन कई बार कुछ घरेलू उपचारों का इस्तेमाल भी मुंह के अल्सर को कम करने में मदद कर सकता है जैसे कि मुलेठी। इसी बारे में हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से बात की।

मुंह के छाले में कैसे मददगार है मुलेठी?

एडविना बताती हैं कि मुलेठी को हमेशा से ही सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है खासकर कि मुंह और श्वसन से जुड़ी समस्याओं में। मुलेठी में मौजूद पोषक तत्वों में विटामिन, पोटैशियम और बायोएक्टिव तत्व जैसे ग्लाइसीराइजिन, एनेथोल, स्टेरोल्स, टैनिन, फ्लेवोनोइड्स, बायोटिन और सैपोनिन जैसे बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं। यह शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं और कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाव में मददगार है।

अब बात मुंह के छाले की करें तो मुलेठी का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अल्सर को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड 'कार्बेनोक्सोलोन (carbenoxolone)' मुंह और पेट के अल्सर को ठीक करने में खास भूमिका निभाता है। यह म्यूकोसल परत की सूजन को ठीक करने की प्रक्रिया को तेज करने और अल्सर होने के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह में छाले होने पर फायदेमंद है ईसबगोल की भूसी का सेवन, इन 7 तरीकों से करें सेवन

इंफेक्शन कम करने में मददगार

मुलेठी में ग्लाइसीराइजिन (glycyrrhizin) जैसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और घाव वाली जगह के आस-पास के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे मुंह के छाले के कारण होने वाले दर्द में कमी आती है और थोड़ी राहत मिलती है।

जलन कम होती है

मुलेठी, अल्सर पर एक सुरक्षात्मक परत बनाती है जिससे माउथ अल्सर में होने वाली जलन कम होती है। दरअसल, माउथ अल्सर में खाना खाने में दिक्कत होती है क्योंकि बार-बार खाने या लार से होने वाली जलन से बचाती है। इसके अलावा इसका हीलिंग गुण टिश्यू को दोबारा बनने में मदद करते हैं, जिससे घाव जल्दी भरता है। इसके अलावा मुलेठी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो खुले अल्सर में सेकेंडरी इंफेक्शन को रोकते हैं। ये अल्सर को हील करने में मदद करती है।

01 (23)

Iranian Journal of Medical Sciences जर्मल में प्रकाशित इस स्टडी की मानें तो मुलेठी का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में गैस्ट्राइटिस, पेप्टिक अल्सर के लक्षणों, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं के लिए किया जा सकता है। मुलेठी के अर्क का इस्तेमाल अलग-अलग रूपों में किया गया है, जैसे कि पेस्ट, पैच और माउथवॉश, जिनमें इसकी मात्रा 1% या 5% होती है। मुलेठी थेरेपी के बाद ठीक होने में 4-8 दिन लगने की उम्मीद होती है।

इसके अलावा डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि मुलेठी में मौजूद 'ग्लाइसीराइज़िन' नाम का एक्टिव कंपाउंड शरीर को आराम देने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है। लैब और कुछ सीमित इंसानी स्टडीज से पता चलता है कि मुलेठी से बनी चीजे मुंह के छालों, एसिडिटी से पेट की परेशानी और ऊपरी श्वसन तंत्र (upper respiratory tract) में जलन जैसे लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन इसे किसी बीमारी का पक्का इलाज या दवा मानने के बजाय एक सहायक उपाय के तौर पर ही देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मुंह में ज्यादा लार बनने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसे रोकने के घरेलू उपाय

माउथ अल्सर में मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें?

डाइटिशिन बताती हैं कि माउथ अल्सर में मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल बेहद मददगार है। आपको करना ये है कि आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं जो कि बेहद कारगर है। इसके अलावा आप मुलेठी की लकड़ी को मुंह में रखकर धीमे-धीमे चूस सकते हैं। इसके अलाव आप मुलेठी के पाउडर को शहद में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं जो कि माउथ अल्सर में सबसे कारगर उपाय है।

निष्कर्ष:

अंत में एडविना कहती हैं कि ग्लाइसीराइजिन वाली मुलेठी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे ब्लड प्रेशर बढ़ना, पोटैशियम का स्तर कम होना, सूजन, दिल की धड़कन का असामान्य होना और शरीर में तरल पदार्थ का जमा होना (fluid retention)। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर की कुछ दवाओं के साथ भी रिएक्शन कर सकती है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर, दिल या किडनी की बीमारी, पोटैशियम की कमी वाले लोगों या गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना औषधीय मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

FAQ

  • माउथ अल्सर कितने दिनों में ठीक होता है?

    माउथ अल्सर ठीक होने में ज्यादा से ज्यादा हफ्ता या 15 दिन का समय लग सकता है। बस आपको करना ये है कि आप इंफेक्शन को कम करने वाली चीजों को अपना सकते हैं जैसे पान खाएं, गर्म पानी से कुल्ला करें और बर्फ की सिकाई करें।
  • मुंह में बार-बार छाले होने के कारण

    मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे एक बड़ा कारण है ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों को खाना जिससे इंफेक्शन हो। इसके अलावा जूठा खाने से भी ये दिक्कत हो सकती है।

Read Next

कमर दर्द हो तो कौन सा तेल लगाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2026 19:11 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content